महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने रविवार (21 जुलाई) को यूएई के खिलाफ 5 विकेट पर 201 रन बनाकर इतिहास रच दिया। महिला क्रिकेट टी20 इंटरनेशनल में पहली बार भारतीय टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया। भारतीय टीम के नाम इस रिकॉर्ड के होने का कारण ऋचा घोष हैं। उन्होंने 29 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।
20वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर रन आउट हुईं तब भारत का स्कोर 5 विकेट पर 181 रन था। इसके बाद ऋचा घोष ने 5 गेंद पर 5 चौके जड़े। भारतीय टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन हो गया। इससे पहले भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर 4 विकेट पर 198 रन था। टीम ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे। हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाए।
टीम | स्कोर | ओवर | रनरेट | पारी | विरुद्ध | ग्राउंड | मैच डेट |
भारत महिला | 201/5 | 20 | 10.05 | 1 | यूएई महिला | दांबुला | 21 जुलाई 2024 |
भाारत महिला | 198/4 | 20 | 9.9 | 1 | इंग्लैंड महिला | ब्रेबोर्न | 25 मार्च 2018 |
भारत महिला | 194/5 | 20 | 9.7 | 1 | न्यूजीलैंड महिला | प्रोविडेंस | 9 नवंबर 2018 |
भारत महिला | 187/5 | 20 | 9.35 | 2 | ऑस्ट्रेलिया महिला | डीवाई पाटिल | 11 दिसंबर 2022 |
भारत महिला | 185/4 | 20 | 9.25 | 1 | वेस्टइंडीज महिला | ग्रास आइलेट | 9 नवंबर 2019 |
भारत महिला | 181/4 | 20 | 9.05 | 1 | मलेशिया महिला | सिलहट | 3 अक्टूबर 2022 |
भारत महिला | 181/5 | 20 | 9.05 | 2 | ऑस्ट्रे्लिया महिला | ब्रेबोर्न | 17 दिसंबर 2022 |
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मजबूत शुरुआत दी
यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मजबूत शुरुआत दी, लेकिन बाएं हाथ की ओपनर बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गईं। शेफाली ने 18 गेंदों पर 37 रन बनाए और भारत ने 5 ओवर में 52 रन बनाए। शैफाली और दयालन हेमलता लगातार गेंदों पर आउट हुईं। इसके बाद हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला और भारतीय कप्तान ने आक्रामक खेल दिखाया।
ऋचा घोष की शानदार बल्लेबाजी
जेमिमा और हरमन ने 54 रन जोड़े, लेकिन जेमिमा 12 ओवर में आउट हो गईं। इसके बाद ऋचा ने क्रीज पर कदम रखा और खेल को पूरी तरह से बदल दिया। भारतीय विकेटकीपर ने पहली बाउंड्री लागने से पहले कुछ सिंगल लिए। इसके बाद 14वें ओवर में छक्का लगाया। आखिरी ओवर में उन्होंने 5 चौके लगाए। 15वें ओवर में उन्होंने 4 चौके जड़े थे।