India vs Sri Lanka, Asia Cup 2025: भारत और श्रीलंका के बीच सुपर ओवर 4 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला गया। ये मैच पहले टाई हो गया और फिर इसका फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

Match Ended

Asia Cup, 2025

India 
202/5(20.0)& 3/0(0.1)

vs

Sri Lanka  
202/5(20.0)& 2/2(0.5)

Match Ended ( Day – Super Four – Match 6 )
India tied with Sri Lanka (India win Super Over by 2 wickets)

सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की। श्रीलंका की टीम ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए और अपने 2 विकेट गंवा दिए। भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल आए। सूर्यकुमार ने असलंका की पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर भारत को जीत दिला दी।

भारत की पारी, अभिषेक का अर्धशतक

भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और गिल 4 रन के स्कोर पर आउट हुए। अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 61 रन पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 12 रन पर आउट हुए। संजू ने 39 रन की शानदार पारी खेली। हार्दिंक पंड्या 2 रन पर आउट हो गए। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अक्षर पटेल भी 21 रन पर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए तीक्षणा, समीरा, हसरंगा, शनाका और असलंका ने एक-एक विकेट लिए।

श्रीलंका की पारी, निसांका ने लगाया शतक

श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जो डक पर आउट हुए। निसांका ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जबकि कुशल परेरा ने भी 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 58 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान असलंका 5 रन पर आउट हुए। कामिंदू मेंडिस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निसांका ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 107 रन की पारी खेलकर आउट हुए। शनाका 22 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से हार्दिक, अर्शदीप, हर्षित, कुलदीप और वरुण ने एक-एक विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।

Live Updates
20:17 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: 2 ओवर में बने 22 रन

टीम इंडिया ने 2 ओवर में 22 रन बना लिए हैं जबकि गिल आउट हो गए। अभिषेक आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं जबकि सूर्यकुमार उनका साथ दे रहे हैं।

20:13 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: शुभमन गिल आउट

श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल कुछ कमाल नहीं कर पाए और वो सिर्फ 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।

20:08 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत की बैटिंग शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है और गिल व अभिषेक क्रीज पर हैं। श्रीलंका के लिए पहला ओवर नुवान तुषारा ने फेंकी और भारत ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं।

19:36 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

19:35 (IST) 26 Sep 2025
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।

19:33 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत ने किए दो बदलाव

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। बुमराह और शिवम दूबे बाहर हैं जबकि उनकी जगह अर्शदीप और हर्षिक राणा को टीम में जगह दी गई है।

19:31 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीता

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।

19:28 (IST) 26 Sep 2025

‘मैं मुंडी काट दूंगा’, युवराज सिंह के पिता योगराज ने भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले हारिस और फरहान को दी चेतावनी

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले से ठीक पहले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने जो बयान दिया उससे माहौल और गर्म हो गया। …यहां पढ़ें
19:20 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

भारत-श्रीलंका मुकाबले के लिए अब से कुछ ही देर में यानी शाम 7.30 बजे टॉस किया जाएगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

19:12 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: सूर्यकुमार पर रहेगी नजर

सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान इस टूर्नामेंट में काफी सफल रहे हैं, लेकिन बतौर बल्लेबाज वो अच्छी लय में नहीं हैं। सूर्यकुमार के पास फाइनल से पहले लय में आने का बेहतरीन मौका है।

19:09 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत के पास तैयारियों को परखने का मौका

भारत को एशिया कप का फाइनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेलना है और इससे पहले टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा।

19:02 (IST) 26 Sep 2025

ICC ने पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ पर ठोका जुर्माना, गन-शॉट सेलीब्रेशन करने वाले फरहान को चेतावनी देकर छोड़ा

Asia Cup 2025: ICC ने हारिस रऊफ पर उनके आक्रामक बर्ताव के लिए जुर्माना लगाया जबकि फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। …और पढ़ें
18:50 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: वानिंदु हसरंगा पर होंगी निगाहें

भारत इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका मतलब हर्षित राणा को कुछ मैच खेलने का मौका मिल सकता है, जो अपने साथ बल्लेबाजी में गहराई भी लाएंगे। जितेश शर्मा को भी कुछ मैच खेलने का मौका मिल सकता है, जो नेट्स पर नियमित रूप से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देते हैं। बीच के ओवरों में वानिंदु हसरंगा को खिलाना अहम होगा, क्योंकि इस लेग स्पिनर ने इस एशिया कप में 27 रन से ज्यादा रन नहीं दिए हैं।

18:40 (IST) 26 Sep 2025

IND A vs AUS A: साई सुदर्शन ने मारी बाजी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 248 रन; नंबर 3 के लिए दावेदारी कर ली मजबूत

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली और इस सीरीज में साई सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। …पूरी जानकारी
18:19 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Cricket Score: श्रीलंका के लिए चुनौती साबित होगा भारत का स्पिन अटैक

भारत का स्पिन आक्रमण, जो इस एशिया कप में 6 रन/ओवर से कम की दर से चल रहा है, श्रीलंका के मध्यक्रम के लिए एक चुनौती साबित होगा, जो वैसे भी अच्छी फॉर्म में नहीं है। श्रीलंका ने अपने पिछले मैच में चामिका करुणारत्ने और महेश तीक्षना को उतारा था, लेकिन यह कारगर नहीं रहा, इसलिए उम्मीद है कि वे पिछले संयोजन पर ही लौटेंगे और एक और बल्लेबाज खिलाएंगे।

18:00 (IST) 26 Sep 2025

Asia Cup 2025 IND vs SL Match Date Time Live Streaming: ये है भारत बनाम श्रीलंका मैच की संभावित प्लेइंग 11, दुबई की पिच रिपोर्ट, मौसम का पूर्वानुमान और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Asia Cup 2025 India vs Sri Lanka Match Date, Time, Live Streaming: भारत और श्रीलंका शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को दुबई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप सुपर 4 मैच में आमने-सामने होंगे। …अधिक जानकारी
17:47 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL LIVE: पावरप्ले में गेंदबाजी करने को लेकर बोले वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती का कहना है, पावरप्ले में, मेरा एकमात्र लक्ष्य विकेट लेना होता है। मैं बस उस एक गेंद पर ध्यान केंद्रित करता हूं, जो सही जगह पर पिच हो और थोड़ी सी टर्न ले और किनारे से लग जाए। मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करता हूं, क्योंकि टीम में यही मेरी भूमिका है। अगर मैं कम रन भी देता हूं, तो मेरा लक्ष्य आक्रामक बने रहना और ज्यादा विकेट लेने की कोशिश करना होता है।

17:42 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL, Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ 3 बदलाव कर सकता है भारत, तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह खेलेंगे? ये है संभावित प्लेइंग इलेवन

एशिया कप 2025 सुपर 4 में भारत शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को श्रीलंका से भिड़ेगा। इस मैच में तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह खेल सकते हैं। यहां भारतीय टीम में संभावित 3/4 बदलाव और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी पढ़ें। …पूरी जानकारी
17:31 (IST) 26 Sep 2025

IND A vs AUS A: केएल राहुल, साई सुदर्शन के शतक से इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पीटा, 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज

IND A vs AUS A 2nd test match: इंडिया ए ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को हरा दिया और टेस्ट सीरीज जीत ली। केएल राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली। …पूरी जानकारी
17:31 (IST) 26 Sep 2025

IND U19 vs AUS U19: जूनियर्स का जलवा, ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हरा जीती वनडे सीरीज; नहीं चले वैभव, वेदान्त-राहुल का कमाल, खिलान की घातक गेंदबाजी

IND U19 vs AUS U19: इंडिया अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हरा दिया और वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। …अधिक जानकारी
17:15 (IST) 26 Sep 2025

जसप्रीत बुमराह के जवाब पर मोहम्मद कैफ का शांत रिएक्शन, भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले नोकझोंक ने बढ़ाया रोमांच

मोहम्मद कैफ और जसप्रीत बुमराह के बीच तब बहस छिड़ गई जब पूर्व क्रिकेटर ने एशिया कप के दौरान, खासकर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में, बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठाए। जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर कैफ की टिप्पणियों का खंडन किया। …पूरी जानकारी
17:07 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL LIVE Cricket Score: ऐसी हो सकती है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा।

17:07 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL LIVE Score: ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर)/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

17:06 (IST) 26 Sep 2025

नमस्कार

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लाग में एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में भारत बनाम श्रीलंका मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़े अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल की दुनिया की अन्य खबरों से भी रूबरू कराएंगे।