India vs Sri Lanka, Asia Cup 2025: भारत और श्रीलंका के बीच सुपर ओवर 4 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला गया। ये मैच पहले टाई हो गया और फिर इसका फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

Match Ended

Asia Cup, 2025

India 
202/5(20.0)& 3/0(0.1)

vs

Sri Lanka  
202/5(20.0)& 2/2(0.5)

Match Ended ( Day – Super Four – Match 6 )
India tied with Sri Lanka (India win Super Over by 2 wickets)

सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की। श्रीलंका की टीम ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए और अपने 2 विकेट गंवा दिए। भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल आए। सूर्यकुमार ने असलंका की पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर भारत को जीत दिला दी।

भारत की पारी, अभिषेक का अर्धशतक

भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और गिल 4 रन के स्कोर पर आउट हुए। अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 61 रन पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 12 रन पर आउट हुए। संजू ने 39 रन की शानदार पारी खेली। हार्दिंक पंड्या 2 रन पर आउट हो गए। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अक्षर पटेल भी 21 रन पर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए तीक्षणा, समीरा, हसरंगा, शनाका और असलंका ने एक-एक विकेट लिए।

श्रीलंका की पारी, निसांका ने लगाया शतक

श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जो डक पर आउट हुए। निसांका ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जबकि कुशल परेरा ने भी 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 58 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान असलंका 5 रन पर आउट हुए। कामिंदू मेंडिस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निसांका ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 107 रन की पारी खेलकर आउट हुए। शनाका 22 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से हार्दिक, अर्शदीप, हर्षित, कुलदीप और वरुण ने एक-एक विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।

Live Updates
00:35 (IST) 27 Sep 2025

IND vs SL Live Score: सुपर ओवर में भारत को मिली जीत

भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला था और सूर्यकुमार यादव ने असलंका की पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाया और जमकर लड़ाई की, लेकिन आखिर में उसे हार मिली और भारत का विजयी क्रम जारी रहा।

00:26 (IST) 27 Sep 2025

IND vs SL Live Score: सुपर ओवर में श्रीलंका ने बनाए 2 विकेट पर 2 रन

सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम ने 5 गेंदों पर 2 विकेट गंवाकर 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। अर्शदीप सिंह को दोनों विकेट मिले।

00:17 (IST) 27 Sep 2025

IND vs SL Live Score: सुपर ओवर में श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

सुपर ओवर में श्रीलंका के लिए बैटिंग करने कुशल परेरा और शनाका आए और अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर परेरा को डक पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया।

00:11 (IST) 27 Sep 2025

IND vs SL Live Score: सुवर ओवर में पहुंचा मैच

श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए और अब ये मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। इस मैच का फैसला अब सुवर ओवर के जरिए होगा।

00:04 (IST) 27 Sep 2025

IND vs SL Live Score: निसांका 107 रन बनाकर आउट

निसांका ने 107 रन की शानदार पारी खेली और हर्षित राणा की गेंद पर वो वरुण चक्रवर्ती के हाथों आउट हुए। श्रीलंका को जीत के लिए 5 गेंदों पर 12 रन चाहिए।

00:03 (IST) 27 Sep 2025

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रन की जरूरत

श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रन की जरूरत है। इस टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर है।

23:57 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 23 रन की जूरूरत

श्रीलंका ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। अब इस टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 23 रन की जरूरत है। निसांका और शनाका क्रीज पर है। मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है।

23:54 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: पथुम निसांका का शतक

पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। ये एशिया कप 2025 का पहला शतक भी रहा। श्रीलंका की टीम अच्छी स्थिति में है।

23:52 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

भारत को चौथी सफलता अर्शदीप सिंह ने कामिंदू मेंडिस को आउट करके दिलाई। अब श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं।

23:45 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता असलंका के रूप में मिला जो 5 रन पर आउट हुए। गिल ने उनका कैच कुलदीप यादव की गेंद पर लपका। श्रीलंका को जीत के लिए 26 गेंदों पर 43 रन बनाने हैं।

23:29 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता वरुण ने दिलाई और उन्होंने कुशल परेरा को 58 के स्कोर पर स्टंप आउट करवा दिया। अब कप्तान चरित असलंका क्रीज पर आए हैं।

23:26 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को जीत के लिए 48 गेंदों पर 69 रन की जरूरत

श्रीलंका को जीत के लिए 48 गेंदों पर 69 रन की जरूरत है। निसांका और परेरा के बीच 69 गेंदों पर 127 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को विकेट की तलाश है।

23:09 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: कुशल परेरा का अर्धशतक

कुशल परेरा ने भी 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। श्रीलंका ने 9 ओवर में एक विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 66 गेंदों पर 100 रन की जरूरत है। भारत को विकेट की तलाश है।

23:04 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: निसांका का अर्धशतक

निसांका ने 25 गेंदों पर अर्धशतक बना लिया है। श्रीलंका ने 8 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। निसांका और कुशल परेरा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

22:54 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: 6 ओवर में बने 72 रन

श्रीलंका ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 131 रन बनाने हैं। भारत को विकेट की तलाश है।

22:51 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की तेज बैटिंग

श्रीलंका के लिए पथुम निशांका कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और अर्धशतक के करीब हैं। इस टीम ने 5 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।

22:38 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: 3 ओवर में बने 30 रन

श्रीलंका ने 3 ओवर में 30 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 173 रन बनाने हैं। क्रीज पर निसांका और कुशल परेरा मौजूद हैं। अब तक हार्दिंक पंड्या को एक सफलता मिली है।

22:25 (IST) 26 Sep 2025
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जिन्हें हार्दिक पंड्या ने डक पर आउट कर दिया। श्रीलंका ने एक ओवर में 7 रन बना लिए हैं। एक विकेट गिर चुका है।

22:18 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL: अभिषेक इस एशिया कप में 300 रन बनाने वाले पहले बैटर, एक साथ तोड़ा बाबर, फिंच, जयवर्धने का यह रिकॉर्ड

Asia Cup 2025, IND vs SL: अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ खेली 61 रन की पारी के बाद फिंच, बाबर और जयवर्धने का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। ...पूरी जानकारी
22:00 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत ने बनाए 202 रन

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मी के अर्धशतक और तिलक के नाबाद 49 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 203 रन का टारगेट मिला है।

21:47 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: 18 ओवर में बने 179 रन

भारतीय टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर तिलक के साथ अक्षर पटेल शामिल है। तिलक अर्धशतक के करीब हैं।

21:38 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: हार्दिक पंड्या आउट हुए

हार्दिक पंड्या बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और 2 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। संजू के बाद हार्दिक का विकेट तुरंत गिरा। चमीरा ने उनका शानदार कैच लपका।

21:32 (IST) 26 Sep 2025
IND vs SL Live Score: संजू सैमसन आउट हुए

संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए तिलक के साथ शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की। हार्दिक क्रीज पर आए हैं। भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं।

21:28 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 150

भारतीय टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। संजू और तिलक के बीच 38 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने भारतीय पारी को संभाल लिया है।

21:18 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 130 के पार

भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। संजू और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।

21:04 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत के 100 रन पूरे

भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर संजू के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं। भारत यहां से बड़े स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करेगा।

20:59 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: अभिषेक 61 रन बनाकर आउट हुए

अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। भारत ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और तिलक क्रीज पर मौजूद हैं।

20:48 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: सूर्यकुमार आउट हुए

सूर्यकुमार ने 13 गेंदों पर 12 रन बनाए और पगबाधा आउट हुए। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए तिलक वर्मा आए हैं। भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।

20:39 (IST) 26 Sep 2025
IND vs SL Live Score: अभिषेक का अर्धशतक

अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए। इस टूर्नामेंट में ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:26 (IST) 26 Sep 2025

IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 40 के पार

भारत ने पहले 4 ओवर में 44 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा तेज गति से बैटिंग कर रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव लय में आने की कोशिश कर रहे हैं। एक विकेट गिर चुका है।