IND vs SL 3rd T20 Match (भारत बनाम श्रीलंका मैच): भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच पल्लीकेले के पल्लीकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए।

मेजबान टीम को जीत के लिए 138 रन का टारगेट मिला और इस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर के जरिए मैच का रिजल्ट सामने आया और भारत को जीत मिली। भारत ने इस जीत के साथ टी20 सीरीज भी 3-0 से जीत ली। तीसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

सुपर ओवर का रोमांच

श्रीलंका की टीम ने सुपर ओवर में 2 रन बनाए और 2 विकेट गंवा दिए। वाशिंगटन सुंदर ने दोनों विकेट लिए और भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से बल्लेबाजी के लिए गिल और सूर्यकुमार यादव आए। फिर पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया और मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की टी20आई सीरीज को भी 3-0 से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद भारत ने पहली बार विदेशी धरती पर मेजबान टीम श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर दिया।

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, गिल ने बनाए 39 रन

भारत ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन शुभमन गिल को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। गिल ने टीम के लिए 39 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल इस मैच 10 रन पर आउट हो गए। संजू को इस मैच में भी मौका मिला, लेकिन वो दूसरे मैच की तरह ही डक पर आउट हो गए। रियान पराग ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए और वो 26 रन बनाकर आउट हो गए जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 25 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चल पाया और वो 8 रन पर जबकि रिंकू सिंह एक रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने इस मैच में 13 रन की पारी खेली जबकि श्रीलंका की तरफ से महीश तीक्षणा 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

श्रीलंका की पारी, कुसल परेरा ने बनाए 46 रन

श्रीलंका को दूसरी पारी में पहला झटका रवि बिश्नोई ने दिया था और उन्होंने निसांका को 26 रन के स्कोर पर आउट किया। कुसल मेंडिस 43 रन बनाकर जबकि वानिन्दु हसरंगा 3 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कप्तान चरित असलंका खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हुए। रिंकू सिंह ने कुसल परेरा को 46 रन पर आउट कर दिया। इस मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 9 रन बनाने थे, लेकिन रिंकू सिंह और सूर्यकुमार ने 2-2 विकेट लेकर श्रीलंका के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत की तरफ से इस मैच में

IND vs SL 3rd T20 Live Match Streaming & Telecast Online Details: Watch Here

Match Ended

India in Sri Lanka, 3 T20I Series, 2024

Sri Lanka 
137/8(20.0)& 2/2(0.3)

vs

India  
137/9(20.0)& 4/0(0.1)

Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India tied with Sri Lanka (India win Super Over by 2 wickets)

भारतीय टीम में हुए 4 बदलाव

आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम में 4 बदलाव किए गए। तीसरे मैच के लिए हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया और प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और खलील अहमद को शामिल किया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

IND vs SL 3rd T20 Live Match Streaming & Telecast Online Details: Watch Here

इस मैच में टॉस का समय शाम 6.30 बजे था, लेकिन बारिश की वजह से टॉस 7.40 पर किया गया और मैच रात 8 बजे शूरू हुआ।

Live Updates
23:57 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: भारत ने टी20आई सीरीज पर किया कब्जा

तीसरा मैच काफी रोमांचक रहा और मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए किया गया। तीसरे मैच में जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। सूर्यकुमार के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद टी20आई में ये भारत की पहली जीत रही। सूर्यकुमार यादव इस सीरीज के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

23:53 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: भारत ने सुपर ओवर में जीता मैच

भारत की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव आए। श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा ने गेंदबाजी की।

पहली गेंद- सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाकर मैच जीत लिया।

23:48 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: सुपर ओवर में श्रीलंका ने बनाए 2 विकेट पर 2 रन, भारत को जीत के लिए 3 रन की जरूरत

श्रीलंका का सुपर ओवर

पहली गेंद- वाइड

पहली गेंद- एक रन बने

दूसरी गेंद- कुसल परेरा बिना खाता खोले आउट हुए और फिर बल्लेबाजी के लिए निसांका आए।

तीसरी गेंद- पथुम निसांका भी बिना खाता खोले आउट हो गए और उनका कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा।

23:44 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: सुुपर ओवर शुरू, कुसल परेरा और कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए

सुपर ओवर की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा और कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे हैं।

23:38 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: मैच हुआ टाई, सुपर ओवर के जरिए होगा फैसला

श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी, लेकिन इस टीम ने 2 रन बनाए और मैच टाई हो गया। अब इस मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए होगा।

23:32 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: श्रीलंका का 7वां और 8वां विकेट गिरा

भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7वीं सफलता दिलाई और उन्होंने कामिन्दु मेंडिस को एक रन के स्कोर पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके ठीक बाद सूर्यकुमार यादव ने तीक्षणा को डक पर क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रीलंका को जीत के लिए 3 गेंदों पर 6 रन बनाने हैं।

23:21 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 9 रन की जरूरत, रिंकू को मिला विकेट

श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 9 रन की जरूरत है जो ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है। भारत की हाथ से मैच फिसलता हुआ नजर आ रहा है। इस टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। हालांकि रिंकू सिंह ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई है और कुसल परेरा को 46 रन के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट कर दिया। रिंकू सिंह ने इसी ओवर में रमेश मेंडिस को 3 रन पर आउट किया और उन्होंने एक ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए।

23:11 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: सुंदर ने दो गेंदों पर लिए दो विकेट

वाशिंगटन सुंदर ने 17वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो विकेट लिए। उन्होंने पहले हसरंगा को 3 रन पर कैच आउट करवाया जबकि असलंका को गोल्डन डक पर आउट किया। असलंका का कैच संजू सैमसन ने पकड़ा। श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों पर 21 रन चाहिए। इस टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं।

23:09 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

श्रीलंका को दूसरा झटका कुसल मेंडिस के रूप में लगा और उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट कर दिया। कुसल मेंडिस ने इस मुकाबले में41 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली।

22:58 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: श्रीलंका का स्कोर 100 के पार

श्रीलंका की टीम ने 15 ओवर के बाद एक विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। अब इस टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है। कुसल मेंडिस 41 रन जबकि कुसल परेरा 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:43 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: श्रीलंका को जीत के लिए 48 गेंदों पर 56 रन की जरूरत

श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों पर 56 रन की जरूरत है। इस टीम ने 12 ओवर के बाद एक विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। यहां से भारत को वापसी करने के लिए विकेट निकालने होंगे नहीं तो मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल सकता है।

22:30 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका की टीम का पहला विकेट ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका के रूप में गिरा जिन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया। निसांका ने इस मैच में 27 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। श्रीलंका की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं।

22:16 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: भारत को विकेट की तलाश

इस मैच की पहली पारी में जहां भारतीय बल्लेबाज जूझ रहे थे वहीं श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाज अच्छा खेल रहे हैं और इस टीम ने पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। निसांका 21 जबकि मेंडिस 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

22:09 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: निसांका ने लगाई चौकों की झड़ी

तीसरे ओवर में पाथुम निसांका ने तीन चौके लगाए। खलील अहमद के ओवर की तीसरी गेंद पर निसांका ने मिड विकेट, अगली गेंद पर मिड ऑन और आखिरी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया।

22:05 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: खलील अहमद की किफायती गेंदबाजी

खलील अहमद ने पहला ओवर डाला और उसमें दो रन दिए। वहीं अगले ओवर में मोहम्मद सिराज ने भी दो ही रन दिए। भारत को अब विकेट की जरूरत है। उन्हं शुरुआत से ही दबाव डालन की कोशिश करनी होगी।

22:05 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL, LIVE: भारत ने दिया 138 का लक्ष्य

भारत ने श्रीलंका को 138 का लक्ष्य दिया। पहली पाली में स्पिनरों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर मेजबान श्रीलंका ने भारत को 139 रनों पर ही रोक दिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने 39, रियान पराग ने 26 और वॉशिंगटन सुंदर ने 25 रन बनाए।

21:25 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: रियान और शुभमन गिल आउट

16वें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने रियान पराग और शुभमन गिल को आउट किया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर शुङमन गिल पर स्टंप हो गए। वहीं पांचवीं गेंद पर रियान पराग कैच आउट हो गए। भारत के लिए अब मुश्किल बढ़ गई है।

21:13 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: हसरंगा का महंगा ओवर

हसरंगा ने 14वां ओवर डाला और उसमें उन्होंने 15 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर रियान ने काउ कॉर्नर पर छक्का लगाया। वहीं इसके बाद शुभमन गिल ने भी छक्का जड़ा।

20:48 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: शिवम दुबे को रमेश मेंडिस ने पवेलियन भेजा

शिवम दुबे को रमेश मेंडिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। शुभमन गिल 14 और रियान पराग क्रीज पर। भारत ने 8.4 ओवर में 5 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं।

20:39 (IST) 30 Jul 2024
IND vs SL 3rd T20 Live Cricket Score: शुभमन गिल और शिवम दुबे क्रीज पर

भारत ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 35 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 12 और शिवम दुबे 3 रन बनाकर क्रीज पर। पिछले 5 ओवर में 3 विकेट पर 24 रन बना लिए थे।

20:31 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: सूर्यकुमार यादव को असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेज दिया

सूर्यकुमार यादव को असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 8 रन बनाए। शुभमन गिल ने 10 रन बनाए। भारत ने 5.4 ओवर में 4 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं।

20:19 (IST) 30 Jul 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: बैकफुट पर भारतीय टीम

भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही है। संजू सैमसन बगैर खाता खोले और रिंकू सिंह 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संजू को चामिंडू विक्रमसिंघे ने पवेलियन भेजा। रिंकू को महेश तीक्ष्णा ने पवेलियन भेजा। भारत ने 3.1 ओवर में 3 विकेट पर 14 रन बना लिए हैं।

20:09 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, पहला विकेट गिरा

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने की। श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर महीश तीक्षणा ने फेंका। पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट 11 रन के स्कोर पर गंवा दिया। भारत ने एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं।

19:49 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

19:48 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

19:47 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: भारतीय टीम में हुए 4 बदलाव

तीसरे मैच के लिए हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया और प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और खलील अहमद को शामिल किया गया।

19:43 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम में इस मैच के लिए 4 बदलाव किए गए हैं।

19:06 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: मैच में अब 7.40 पर होगा टॉस

पल्लेकेले में बारिश होने के बाद आउट फील्ड गीली हो गई थी और अब टॉस समय में बदलाव किया गया। अब इस मैच के लिए टॉस 7.40 पर किया जाएगा जबकि खेल की शुरुआत 8 बजे से होगी। मैच पूरे 40 ओवर का होगा, फिलहाल ओवर्स में किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की गई है।

18:32 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: टॉस में होगी देर

पल्लेकेले में टॉस से ठीक पहले बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन बारिश फिलहाल रुक गई है, लेकिन टॉस अपने नियत समय पर नहीं हो पाया और इसमें देर हो सकती है। दूसरे टी20 मुकाबले में भी टॉस में बारिश की वजह से देर हुई थी और दूसरी पारी में बारिश की वजह से मैच को 8 ओवर का कर दिया गया था जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी।

18:26 (IST) 30 Jul 2024
India vs Sri Lanka Live Score: पल्लेकेले में बारिश हुई शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच में कुछ ही देर में टॉस होगा, लेकिन उससे पहले बूंदाबांदी शुरू हो गई है। हो सकता है इसके बाद टॉस में देर भी हो।