India vs South Africa: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार (30 नवंबर) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में मेहमान अफ्रीकी टीम 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वहीं हर्षित राणा को 3 विकेट मिले और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। आखिरी विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किया।
South Africa in India, 3 ODI Series, 2025
India
349/8 (50.0)
South Africa
332 (49.2)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat South Africa by 17 runs
इससे पहले बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 52वां शतक जड़ा। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े। भारत के लिए विराट कोहली ने 135 रन बनाए। केएल राहुल ने 60 और रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने अंत में 20 गेंद पर 32 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 18,वाशिंगटन सुंदर ने 13 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 8 रन बनाए। अर्शदीप सिंह खाता भी नहीं खोल पाए। हर्षित राणा 3 और कुलदीप यादव बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
IND vs SA: विराट कोहली की 135 रन की पारी में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए थे। टेम्बा बावुमा की अनुपस्थिति में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम ने संभाली। भारत की प्लेइंग 11 में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था जिसका दोनों बखूबी फायदा नहीं उठा पाए। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा।
14, 13, 5…, वैभव सूर्यवंशी का फ्लाप शो जारी, बिहार के लिए नहीं दिखा पा रहे इंडिया ए वाला जलवा
IND vs SA: विराट शतक, हिटमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऋतुराज-यशस्वी ने किया निराश; भारत ने अफ्रीका को दिया 350 का विशाल लक्ष्य
भारत के लिए विराट कोहली ने 135 रन बनाए। केएल राहुल ने 60 और रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 20 गेंद पर 32 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 18,वाशिंगटन सुंदर ने 13 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 8 रन बनाए। अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। हर्षित राणा 3 और कुलदीप यादव बगैर खाता खोले नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य
भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। हर्षित राणा 3 और कुलदीप यादव बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन शतक जड़ा। साउथ अफ्रीका के लिए चार गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए।
IND vs SA ODI LIVE Score: जडेजा-अर्शदीप आउट
रविंद्र जडेजा को कॉर्बिन बॉश ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 रन बनाए। अगली गेंद पर अर्शदीप सिंह भी बोल्ड हो गए।। भारत का स्कोर 49.5 ओवर 8 विकेट पर 347 रन बनाए। हर्षित राणा 3 रन बनाकर क्रीज पर।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: केएल राहुल को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा
केएल राहुल को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 60 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 29 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 48.5 ओवर में 6 विकेट पर 341 रन। हर्षित राणा नए बल्लेबाज हैं।
IND vs SA ODI LIVE Score: केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा
केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 50 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 47.1 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन। रविंद्र जडेजा 23 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: 25 गेंद पर 48 रनों की साझेदारी
भारत ने 47 ओवर में 5 विकेट पर 324 रन बनाए। केएल राहुल 49 और रविंद्र जडेजा 23 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 48 रनों की साझेदारी हुई।
रांची में सुरक्षा में चूक! विराट कोहली के शतक पूरा करते ही मैदान में घुसा फैन, पैर छुए
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: विराट कोहली को नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा
विराट कोहली को नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 135 रन बनाए। भारत ने 42.5 ओवर में 5 विकेट पर 276 रन बनाए। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। केएल राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs SA ODI LIVE Score: कोहली की शानदार बल्लेबाजी
भारत ने 42 ओवर में 4 विकेट पर 272 रन बनाए। विराट कोहली 116 गेंद पर 134 और केएल राहुल 25 रन बनाकर क्रीज पर। 72 रनों की साझेदारी हुई।
IND vs SA: विराट कोहली का रांची वनडे में शतक, टूट गया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: विराट कोहली का शतक
विराट कोहली ने 102 गेंद पर 103 रन बनाकर क्रीज पर। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 37.5 ओवर में 4 विकेट पर 233 रन। 33 रन की साझेदारी हुई।
इशान किशन का शतक, अर्जुन तेंदुलकर लगातार तीसरी बार फ्लाप; झारखंड और हैदराबाद को मिली जीत
IND vs SA ODI LIVE Score: कोहली शतक के करीब
भारत ने 35 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। केएल राहुल 12 और विराट कोहली 93 रन बनाकर क्रीज पर। 18 रन की साझेदारी हुई।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: वाशिंगटन सुंदर को ओटनिल बार्टमैन ने पवेलियन भेजा
वाशिंगटन सुंदर को ओटनिल बार्टमैन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। केएल राहुल नए बल्लेबाज। विराट कोहली 88 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 30.3 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए।
IND vs SA ODI LIVE Score: विराट कोहली शतक के करीब
भारत ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 11 और विराट कोहली 88 रन बनाकर क्रीज पर। 15 रन की साझेदारी।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ को ओटनिल बार्टमैन ने पवेलियन भेजा
ऋतुराज गायकवाड़ को ओटनिल बार्टमैन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने बेहतरीन कैच लपका। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 85 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 26.3 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन।
अभिषेक शर्मा के बाद अभिमन्यु ईश्वरन का तूफानी शतक, आकाशदीप ने 442 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन; 311 के लक्ष्य का डटकर दोनों ने किया सामना
रोहित शर्मा ने खत्म की शाहिद अफरीदी की बादशाहत, ODI में बनाया सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs SA ODI LIVE Score: रोहित शर्मा को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा
रोहित शर्मा को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 57 रन बनाए। विराट कोहली 72 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतुराज गायकवाड़ नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 21.3 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। भारत ने 19 ओवर में 1 विकेट पर 146 रन बनाए। विराट कोहली 64 और रोहित शर्मा 50 रन बनाकर क्रीज पर। 121 रनों की साझेदारी हुई।
IND vs SA ODI LIVE Score: विराट कोहली ने छक्के से अर्धशतक पूरा
विराट कोहली ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। वह 49 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 138 रन। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर क्रीज पर। 113 रनों की साझेदारी हुई।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: रोहित-विराट अर्धशतक के करीब
भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन बनाए। रोहित शर्मा 43 और विराट कोहली 44 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 94 रनों की साझेदारी हुई।
IND vs SA ODI LIVE Score: भारत की बेहतरीन बल्लेबाजी
भारत ने 12 ओवर में बगैर विकेट के 94 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 37 और रोहित शर्मा 27 रन बनाकर क्रीज। 53 गेंद पर 69 रनों की साझेदारी।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: रोहित-कोहली की अर्धशतकीय साझेदारी
भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 30 और रोहित शर्मा 20 रन बनाकर क्रीज। 41 गेंद पर 55 रनों की साझेदारी।
IND vs SA ODI LIVE Score: भारत का अर्धशतक पूरा
भारत का अर्धशतक पूरा हो गया है। 7 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन बने। विराट कोहली 12 और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर। 27 रनों की साझेदारी हुई।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: रोहित शर्मा को जीवनदान मिला
नंद्रे बर्गर की गेंद पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। ओवर की आखिरी गेंद पर टोनी डी जोर्री ने कैच छोड़ा। रोहित ने पुल शॉट खेला था। भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन बनाए। रोहित श्राम 2 और कोहली 5 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs SA ODI LIVE Score: नंद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई
नंद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल को आउट किया। उन्होंने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन।। रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर।
India vs South Africa 1st ODI LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। यशस्वी ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर बाय से चौका मिला। आखिरी गेंद पर लेग बाय से एक रन आया। भारत ने का स्कोर पहले ओवर के बाद बगैर किसी विकेट के 9 रन ।
IND vs SA 1st ODI LIVE Score: साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।
