India vs South Africa: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार (30 नवंबर) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

99.2 ओवर, 681 रन; विराट के शतक से हर्षित-कुलदीप के कमाल तक, 10 पॉइंट्स में देखें रांची वनडे में क्या-क्या हुआ

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में मेहमान अफ्रीकी टीम 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वहीं हर्षित राणा को 3 विकेट मिले और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। आखिरी विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किया।

Match Ended

South Africa in India, 3 ODI Series, 2025

India 
349/8 (50.0)

vs

South Africa  
332 (49.2)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat South Africa by 17 runs

इससे पहले बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 52वां शतक जड़ा। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े। भारत के लिए विराट कोहली ने 135 रन बनाए। केएल राहुल ने 60 और रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने अंत में 20 गेंद पर 32 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 18,वाशिंगटन सुंदर ने 13 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 8 रन बनाए। अर्शदीप सिंह खाता भी नहीं खोल पाए। हर्षित राणा 3 और कुलदीप यादव बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

IND vs SA: विराट कोहली की 135 रन की पारी में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए थे। टेम्बा बावुमा की अनुपस्थिति में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम ने संभाली। भारत की प्लेइंग 11 में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था जिसका दोनों बखूबी फायदा नहीं उठा पाए। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा।

14, 13, 5…, वैभव सूर्यवंशी का फ्लाप शो जारी, बिहार के लिए नहीं दिखा पा रहे इंडिया ए वाला जलवा

Live Updates
22:33 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA: 99.2 ओवर, 681 रन; विराट के शतक से हर्षित-कुलदीप के कमाल तक, 10 पॉइंट्स में देखें रांची वनडे में क्या-क्या हुआ

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में 17 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त भी बना ली। विराट कोहली ने 135 रन की बेहतरीन पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी का परफॉर्मेंस दिया। …यहां पढ़ें
22:16 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

विराट कोहली को 135 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपना 52वां वनडे और 83वां इंटरनेशनल शतक लगाया था। इस साल वनडे क्रिकेट में यह उनका दूसरा शतक रहा।

22:01 (IST) 30 Nov 2025

आयुष मह्रात्रे नंबर 1, अभिषेक शर्मा टॉप 5 से बाहर; देखें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट राउंड में सभी टीमें अपने तीन-तीन मुकाबले लगभग खेल चुकी हैं। आयुष म्हात्रे, अभिमन्यु ईश्वर, अभिषेक शर्मा जैसे भारतीय युवा सितारों का कमाल देखने को मिला है। वहीं इशान किशन ने भी जलवा बिखेरा है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी फ्लाप नजर आए हैं। …पूरी जानकारी
22:00 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: कुलदीप और हर्षित का जलवा

भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वहीं हर्षित राणा को 3 विकेट मिले और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। आखिरी विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किया।

21:53 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA: विराट कोहली की 135 रन की पारी में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

विराट कोहली ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135 रन की ताबड़तोड़ पारी 120 गेंद पर खेली। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और 7 छक्के लगाए। विराट ने इस पारी में सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने इस पारी में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए। …यहां पढ़ें
21:53 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: भारत ने 17 रन से जीता मैच

भारतीय टीम ने 17 रन से रांची वनडे में जीत दर्ज कर ली है। प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी विकेट लिया और कॉर्बिन बॉश को 67 पर आउट करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की। साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

21:42 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: कॉर्बिन बॉश नहीं हारे हिम्मत

कॉर्बिन बॉश 9 विकेट गिरने के बावजूद लड़ाई जारी रखे हुए हैं। उन्होंने 43 गेंद पर 58 रन बना लिए हैं। भारत को बस एक विकेट की जरूरत है। वहीं साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 13 गेंद पर 27 रन चाहिए हैं।

21:36 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: अर्शदीप ने दिया 9वां झटका

अर्शदीप सिंह ने नांद्रे बर्गर को आउट कर भारत को 9वीं सफलता दिलाई है। इस पारी में उनका यह दूसरा विकेट रहा। उन्होंने नांद्रे बर्गर को पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 312/9

21:24 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: आखिरी 6 ओवर बाकी

साउथ अफ्रीका की टीम हिम्मत नहीं हार रही है। कॉर्बिन बॉश 33 गेंद पर 44 रन बनाकर टिके हैं। आखिरी 36 गेंद पर टीम को 50 रन की जरूरत है। जबकि भारत को जीत के लिए दो विकेट चाहिए हैं।

21:05 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: कुलदीप यादव ने फिर तोड़ी साझेदारी

कॉर्बिन बॉश और प्रेनालेन सुब्रायेन के बीच 8वें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी खतरनाक हो ही रही थी कि कुलदीप यादव ने फिर एक साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने इस पारी में अपना चौथा विकेट लिया। उन्होंने सुब्रायेन को पवेलियन भेजा। भारत को 2 विकेट की जरूरत है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 270/8

20:41 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: कुलदीप ने दोनों सेट बल्लेबाज किए आउट

कुलदीप यादव ने अपने स्पेल में आते ही पहले मार्को यानसेन को 70 पर आउट किया। फिर इसी ओवर में उन्होंने दूसरे सेट बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके को 72 रन पर पवेलियन भेज दिया। भारत जीत से अब तीन विकेट दूर है। कुलदीप तीन विकेट ले चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 228/7

20:38 (IST) 30 Nov 2025
IND vs SA ODI LIVE Score: कुलदीप यादव ने किया यानसेन का शिकार

मार्को यानसेन ने टीम इंडिया और सभी फैंस की सांसें अपनी तेजतर्रार 39 गेंद पर 70 रन की पारी से बढ़ा दी थी। अब कुलदीप यादव ने आते ही 34वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। साउथ अफ्रीका का स्कोर 227/6

20:27 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

मार्को यानसेन नहीं थम रहे हैं और भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है। 31 ओवर में 216 रन बन गए हैं। भारत को 5 विकेट की तलाश है। यानसेन 33 गेंद पर 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैदान पर सन्नाटा छा गया है। दूसरी तरफ ब्रीट्जके 68 रन बनाकर डटे हुए हैं।

20:15 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: मार्को यानसेन का तूफानी पचासा

मार्को यानसेन ने 26 गेंद पर तूफानी पचासा जड़ दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 29 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन हो गया है। 21 ओवर में अब जीत के लिए उसे 152 रन और चाहिए हैं। भारतीय टीम की चिंता अब बढ़ गई है और यहां से उसे विकेट की तलाश है।

20:05 (IST) 30 Nov 2025

14, 13, 5…, वैभव सूर्यवंशी का फ्लाप शो जारी, बिहार के लिए नहीं दिखा पा रहे इंडिया ए वाला जलवा

वैभव सूर्यवंशी अभी तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इंडिया ए, इंडिया अंडर 19 के लिए पिछले कुछ महीनों में जलवा दिखाने वाले 14 वर्षीय वैभव इस टी20 टूर्नामेंट की तीन शुरुआती पारियों में लगातार फ्लाप हो गए हैं। वहीं बिहार की टीम भी लगातार तीसरा मुकाबला हार गई है। …यहां पढ़ें
19:59 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: नहीं थम रही यानसेन की रफ्तार

मार्को यानसेन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव सभी को आड़े हाथों लिया है। वह 16 गेंद पर 38 रन बना चुके हैं। 26 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 177 रन हो गया है। पांच विकेट गिरने के बावजूद अभी मैच फिफ्टी-फिफ्टी है। रनों की रफ्तार यानसेन ने बढ़ा दी है।

19:54 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: मार्को यानसेन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मार्को यानसेन ने रफ्तार पकड़ ली है और वह 11 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं। उन्होंने 25 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के बावजूद 162 तक पहुंचा दिया। कुलदीप यादव के ओवर में दो चौके और एक छक्का समेत उन्होंने 15 रन ठोके। उनके साथ मैथ्यू ब्रीट्जके 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:48 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: ब्रीट्जके ने जड़ा पचासा

मैथ्यू ब्रीट्जके ने 55 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शुरुआती तीन झटकों के बाद एक छोर से अफ्रीका की पारी को संभाले हैं। 66 रन की साझेदारी उन्होंने चौथे विकेट के लिए टोनी डी जोर्जी के साथ की थी। उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस के साथ उन्होंने 53 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका का स्कोर 143/5

19:39 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: हर्षित राणा ने भेजा ब्रेविस को पवेलियन

डेवाल्ड ब्रेविस 28 गेंद पर 37 रन की पारी खेलकर हर्षित राणा का तीसरा शिकार बने। वह खतरनाक साबित हो रहे थे लेकिन सही समय भारत को विकेट मिला। साउथ अफ्रीका की आधी टीम अब आउट हो चुकी है। 21.4 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 130/5

19:28 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी बल्लेबाजी

डेवाल्ड ब्रेविस 16 गेंद पर 24 रन अभी तक बना चुके हैं और उन्होने साउथ अफ्रीका का स्कोरिंग रेट भी बढ़ाते हुए 6 के पार पहुंचा दिया है। 19.1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। पिछले ओवर में रविंद्र जडेजा के खिलाफ उन्होंने दो छक्के लगाए थे। अब हर्षित राणा के ओवर की चौके से शुरुआत की।

19:20 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे

साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं और उसके चार खिलाड़ी अभी तक पवेलियन लौटे हैं। रविंद्र जडेजा के स्पेल की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार छक्का लगाकर टीम का शतक पूरा करवाया। इससे पहले भारत के लिए हर्षित राणा ने दो विकेट लिए, वहीं अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला था।

19:07 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: कुलदीप यादव ने तोड़ी साझेदारी

कुलदीप यादव ने टोनी डी जोर्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके के बीच हुई चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने भारत को चौथी सफलता दिलाई। जोर्जी 39 रन पर आउट हुए और भारत का रिव्यू सफल रहा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 77/4

18:57 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: ब्रीट्जके-जोर्जी की अर्धशतकीय साझेदारी

साउथ अफ्रीका की पारी को 11 रन पर तीन विकेट के बाद कुछ हद तक मैथ्यू ब्रीट्जके और टोनी डी जोर्जी ने संभाल लिया है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 65/3

18:46 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: कृष्णा की मेडन ओवर से शुरुआत

प्रसिद्ध कृष्णा ने मेडन ओवर से अपना स्पेल शुरू किया और 10वें ओवर में कोई रन नहीं दिया। साउथ अफ्रीका ने इसी के साथ पहले पॉवरप्ले में 47 रन बनाकर तीन विकेट गंवाए। हर्षित राणा ने दो और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लेकर टॉप ऑर्डर ध्वस्त कर दिया। 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 47/3

18:40 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA: विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, करियर में सिर्फ तीसरी बार किया ऐसा कारनामा

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए और 7 छक्के लगाकर उन्होंने रिकी पोंटिंग का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन्होंने अपने वनडे करियर का 52वां शतक इस पारी में लगाया। …यहां पढ़ें
18:22 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने मार्कराम को किया आउट

हर्षित राणा के पहले ओवर में दो विकेट के बाद अर्शदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका दे दिया है। कप्तान एडेन मार्कराम 7 रन पर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 11/3

18:09 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: हर्षित राणा के घातक ओवर का अंत

हर्षित राणा ने अपने घातक ओवर से स्पेल की शुरुआत की है। पहले ओवर में ही उन्होंने 2 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने रियान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक को डक पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवर के बाद 8/2

18:07 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी

हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में ही घातक गेंदबाजी करते हुए धमाल मचा दिया है। पहले उन्होंने रियान रिकल्टन को डक पर क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद अनुभवी क्विंटन डी कॉक भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 7/2

18:05 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: हर्षित राणा की शानदार गेंद पर रिकल्टन बोल्ड

हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में ही साउथ अफ्रीका को झटका दे दिया है। पहले उन्होंन वाइड बॉल से शुरुआत की। उसके बाद रियान रिकल्टन को शानदार अंदर आती गेंद पर उन्होंने डक पर क्लीन बोल्ड कर दिया। साउथ अफ्रीका का सकोर 7/1

18:02 (IST) 30 Nov 2025

IND vs SA ODI LIVE Score: मार्कराम की अच्छी शुरुआत

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने पहले ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है। पहली तीन-चार गेंद को उन्होंने समझा। फिर आखिरी गेंद पर चौका लगाकर ओवर से 6 रन बटोरे। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6/0