India vs South Africa: आईसीसी विश्वकप 2019 का 9वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुए और उनके सभी बल्लेबाजों का निराशा भरा प्रदर्शन जारी रहा। बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम  भारतीय गेंदबाजों के सामने विवश नजर आई। भारत के सामने द. अफ्रीका ने 228 रन का लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा क्रिस मॉरिस ने रन बनाए। उन्होंने 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा ड्यू प्लेसिस ने 38 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए जबकि बुमराह ने 2 विकेट लिए और भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और केदार जाधव ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 8 रन की निजी स्कोर पर शिखर धवन आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पारी की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के कंधे पर थी। लेकिन विराट कोहली भी 18 रन बनाकर एंडिले फेहलुकवायो का शिकर बने। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए इस विश्वकप में अपना पहला शतक जड़ा। रोहित के साथ केएल राहुल ने उनका साथ कुछ देर निभाया। उन्होंने 26 रन बनाए और रबाडा का शिकार बने। उनकी पारी के बाद एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की नैय्या पार लगाई। धोनी 34 रन बनाकर मॉरिस का शिकार बने इस दौरान रोहित शर्मा ने नाबाद रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने नाबाद रन बनाए और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई।

 

Live Blog

22:50 (IST)05 Jun 2019
भारत 6 विकेट से जीता

रोहित शर्मा के नाबाद 122 रन की शतकीय पारी  की बदौलत भारत ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।  रोहित को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।  भारत ने जीत के साथ ही  विश्व कप में विजयी शंखनाद किया।  भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जून को है।

22:39 (IST)05 Jun 2019
धोनी कैच आउट

महेंद्र सिंह धोनी 34 रन बनाकर मॉरिस का शिकार बने , उनका कैच मॉरिस ने खुद के फॉलो थ्रू में पकड़ा। मॉरिस कैच पकड़ने के दौरान स्टंप्स से भिड़ भी गए लेकिन उन्होंने बेहतरीन कैच पकड़ा।

22:27 (IST)05 Jun 2019
जीत से तीस रन दूर

भारत जीत से महज तीस रन दूर है। भारत को जीत के लिए 30 रन चाहिए इससे पहले रबाडा की गेंद पर डेविड मिलर ने कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने चौका मार दिया। 

22:13 (IST)05 Jun 2019
रोहित का शानदार शतक

रोहित शर्मा ने  अपने इस विश्व कप का पहला शतक जड़ा है। रोहित शर्मा ने शतक के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 128 गेंद में 100 रन पूरे कर लिए हैं। और भारत जीत से  थोड़ी ही दूर है। 41 ओवर में भारत का स्कोर 176 रन पर तीन विकेट हैं। भारत को जीत के लिए 52 रन की जरूरत और है।

21:58 (IST)05 Jun 2019
धोनी के बल्ले से चौका

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिस मॉरिस की गेंद पर चौका लगाया। भारत का स्कोर  164/3 (38.0) हो गया है। भारत को जीत के लिए 64 रन की और जरूरत है। रोहित शर्मा और धोनी क्रीज पर मौजूद हैं।

21:54 (IST)05 Jun 2019
शतक के करीब रोहित

फेहलुकवायो की गेंद पर चौका मारकर  रोहित शर्मा 94 रन पर पहुंच गए हैं। जीत के लिए  भारत को  70 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर  मौजूद हैं। धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंच रही है टीम इंडिया। बेहतरीन पारी खेल रहे हैं रोहित शर्मा।

21:29 (IST)05 Jun 2019
आउट! कगिसो रबाडा को दूसरी सफलता, केएल राहुल को पवेलियन भेजा

कगिसो रबाडा ने अपने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। केएल राहुल 42 गेंदों पर 26 रन बनाकर कगिसो रबाडा का दूसरा शिकार बने हैं। फिलहाल भारत को जीत के लिए 89 रन की जरूरत है। 

21:24 (IST)05 Jun 2019
75 रन की साझेदारी

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय टीम को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़ लिए हैं। भारत जीत के और करीब पहुंच रहा है।

21:04 (IST)05 Jun 2019
100 रन पूरे

भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए  50 के करीब रन जोड़ लिए हैं रोहित शर्मा ने। इस जोड़ी की बदौलत टीम इंडिया जीत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रही है। चौका के साथ 100 रन पूरे हुए।

20:52 (IST)05 Jun 2019
रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने  शम्सी की गेंद पर छक्का मारा और फिर सिंगल लिया। इसके साथ ही उनके करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्का लगाया है।

20:39 (IST)05 Jun 2019
केएल राहुल के बल्ले से निकला चौका

20वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने शानदार चौका जड़ा। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। लक्ष्य के करीब पहुंच रही  है भारतीय टीम धीरे-धीरे।

20:17 (IST)05 Jun 2019
विराट कोहली लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली  एंडिले फेहलुकवायो की गेंद पर कैच आउट हो गए। साउथ अफ्रीका के लिए यह बड़ी सफलता है। भारत को यह दूसरा झटका लगा है। उनकी जगह केएल राहुल आए हैं बल्लेबाजी करने। बड़ी जिम्मेदारी होगी केएल राहुल पर और रोहित शर्मा पर।

20:07 (IST)05 Jun 2019
12 ओवर का खेल खत्म

फेहलुकवायो कर रहे टीम के कोटे का 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40 रन हो गया है , शिखर धवन के रूप में एक झटका   लगा है भारतीय टीम को। 

19:59 (IST)05 Jun 2019
LBW की अपील

फेहलुकवायो की गेंद पर रोहित शर्मा के लिए डीआरएस की मांग की गई है। ग्राउंड अंपायर ने उन्हें  नॉ आउट दिया है। थर्ड अंपायर के हाथ में फैसला है।

19:46 (IST)05 Jun 2019
रबाडा की धुनाई

रोहित शर्मा ने  रबाडा की धुनाई की है उन्होंने  उनके एक ओवर में दो चौका और एक छक्का लगाया।भारत का स्कोर 30 के करीब हो गया है।

19:35 (IST)05 Jun 2019
शिखर धवन आउट

शिखर धवन के रूप में भारत को पहला झटका  लगा  गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई। वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रबाडा ने उनका विकेट लिया। 228 रनों का लक्ष्य दिया है साउथ अफ्रीका की टीम ने।

19:30 (IST)05 Jun 2019
रबाडा की यॉर्कर

शिखर धवन को रबाडा ने ऐसी यॉर्कर मारी कि उनका बल्ला दो टुकड़े में टूट गया। रबाडा काफी तेज गेंदबाजी करते हैं ।

19:18 (IST)05 Jun 2019
दूसरा ओवर समाप्त

दूसरे ओवर में रबाडा ने सिर्फ एक रन दिए। भारत का स्कोर दो ओवर में चार रन हो गया है।

19:16 (IST)05 Jun 2019
पहले ओवर से तीन रन

पहले ओवर से भारतीय टीम के खाते में तीन रन आए हैं। रोहित शर्मा का कैच छूट गया । रबाडा की गेंद पर, उछाल भरी गेंद पर।

18:39 (IST)05 Jun 2019
आखिरी ओवर

साउथ अफ्रीक की पारी समाप्त हो गई है आखिरी गेंद पर ताहिर का कैच पकड़ा गया , साउत अफ्रीका ने 227-9 रन बनाए हैं, भारत को जीत के लिए 228 रन की जरूरत है, 50 ओवर में।

18:28 (IST)05 Jun 2019
भुवनेश्वर कुमार टीम का 48वां ओवर

भुवनेश्वर कुमार टीम का 48वां ओवर लेकर आए हैं,  दक्षिण अफ्रीका की टीम  220 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इसके अलावा रबाडा और मॉरिस क्रीज पर हैं।

18:21 (IST)05 Jun 2019
सातवां झटका

मिलर के रूप में अफ्रीका की टीम को सातवां झटका लगा था,  अफ्रीका की टीम ने 200 रन भी पूरे कर लिए हैं यहां से टीम  के पास तीन ओवर और है।

17:42 (IST)05 Jun 2019
छठा झटका

साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किल की घड़ी उनको छठा झटका लगा है। चहल ने एक और विकेट निकाला है। मिलर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट  गए हैं, बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती अफ्रीका के सामने है।

17:28 (IST)05 Jun 2019
किफायती ओवर

साउथ अफ्रीका के लिए एक और खराब ओवर बीत गया, भुवनेश्वर कुमार ने अपने ओवर से मात्र तीन रन हीं खर्च किए।  अफ्रीका के लिए रन बनाना मुश्किल नजर आ रहा है  मिलर  क्रिज पर जमे हुए हैं।

17:06 (IST)05 Jun 2019
27 ओवर का खेल खत्म

28 ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका ने  112 रन बना लिए हैं , साउथ अफ्रीका के पांच बल्लेबाज  पेवलियन लौट चुके हैं, जसप्रीत बुमराह को 29वां ओवर कोहली ने थमाया है। 

16:49 (IST)05 Jun 2019
पांचवां झटका

चहल के बाद कुलदीप ने भी स्ट्राइक किया और ड्यूमिनी को पवेलियन लौटा दिया 100 रन के अंदर ही भारत ने अफ्रीका के पांच बल्लेहबाज पवेलियन लौटा दिए हैं। डेविड मिलर और एंडिले फेहलुकवायो क्रीज पर हैं।

16:42 (IST)05 Jun 2019
भारत को चौथी सफलता

भारत को मिली चौथी सफलता मिली है , देर से  नजरे जमाए ड्यू प्लेसिसको  चहल ने चलता किया। उन्होंने 38 रन बनाए थे। दोनों तरफ से स्पिन अटैक लगाया गया है। और भारत को सफलता भी मिली है। 100 रन के अंदर ही भारत ने अफ्रीका के 4 बल्लेबाज आउट कर दिया है।

16:31 (IST)05 Jun 2019
अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

युजवेंद्र चहल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। चहल ने कर दिया वेंडर को बोल्ड कर दिया जो 22 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी जगह डेविड मिलर आए हैं। बड़ी जिम्मेदारी होगी उनके कंधों पर। 100 रन भी पूरे नहीं हुए है भी साउथ अफ्रीका के।

16:25 (IST)05 Jun 2019
चहल को मिली गेंदबाजी

विराट कोहली  ने युजवेंद्र चहल को विराट कोहली ने गेंदबाजी के लिए लगाया , उनके भी हाथ खाली रहे।  अफ्रीका की टीम के बल्लेबाज को आउट लेने के लिए  जरूरी है। अफ्रीका की टीम पर दबाव कम होता नजर आ रहा है।

16:15 (IST)05 Jun 2019
16 ओवर का खेल खत्म

16 ओवर का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर  65 रन हो गया है , अफ्रीका को अबतक कुल दो झटके लगे हैं। धीरे-धीरे अफ्रीका  के ऊपर से दबाव  कम हो रहा है। भारत को विकेट की जरूरत है।

16:08 (IST)05 Jun 2019
चौके के साथ पचास रन पूरे

साउथ अफ्रीका की टीम के पचास रन पूरे हो गए हैं। ड्यू प्लेसिस के  बल्ले से निकला चौका। हार्दिक पांड्या की गेंद पर यह चौका निकला।

16:01 (IST)05 Jun 2019
प्लेसिस के हाथ में लगी गेंद

ड्यू प्लेसिस के हाथ में हार्दिक पांड्या की गेंद लगी, उनकी हाथ से बल्ला छूट गया । हार्दिक पांड्या ने अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है। बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।

15:49 (IST)05 Jun 2019
10 ओवर का खेल खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका स्कोर 34-2 है। अफ्रीका के बल्लेबाजों को किसी तरह से हाथ खोलने का मौका नहीं मिला है। टीम इंडिया की कसी हुई गेंदबाजी।

15:44 (IST)05 Jun 2019
बल्लेबाजों पर नकेल

साउथ अफ्रीका  के बल्लेबाजों पर भारतीय टीम के गेंदबाजों ने लगाम लगा लए हुई हैं। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने टीम  साउथ अफ्रीका  पर  नकेल कसी हुई है। बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौक नहीं दे रहे हैं।

15:31 (IST)05 Jun 2019
द.अफ्रीका को दूसरा झटका

अभी पहले झटके से अफ्रीका उबरा भी नहीं था कि टीम इंडिया ने दूसरी चोट कर दी, अफ्रीका के दोनो सलामी बल्लेबाज  पवेलियन लौट चुके हैं। अफ्रीका का स्कोर 26-2  विकेट हो गया है। भारत को दोनों सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई है।

15:25 (IST)05 Jun 2019
पांच ओवर का खेल खत्म

पांच ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका का स्कोर 22-1 है। अमला पवेलियन लौट चुके हैं।

15:20 (IST)05 Jun 2019
फॉफ ड्यू प्लेसिस क्रीज पर

हाशिम अमला  की जगह फॉफ ड्यू प्लेसिस आए हैं , और बुमराह  की गेंद खेलने में दिक्कत हो रही है अफ्रीकी बल्लेबाजों को।

15:15 (IST)05 Jun 2019
विकेट

जसप्रीत बुमराह ने भारत बको दिलाई पहली सफलता। हाशिम अमला को रोहित शर्मा के हाथों दूसरी स्लिप पर कैच कराया।

15:10 (IST)05 Jun 2019
दूसरे ओवर में दिए मात्र 2 रन

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, दूसरे ओवर में दिए मात्र 2 रन। दक्षिण अफ्रीका दो ओवर के बाद बिना कोई विकट खोए बनाए 4 रन।

14:59 (IST)05 Jun 2019
पहला ओवर

भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर