India vs South Africa 3rd ODI Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 47.5 ओवर में 270 रन बनाए और भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित-विराट की फिफ्टी के दम पर 9 विकेट से मैच जीता। भारत ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

IND vs SA, 1st T20I Match LIVE Cricket Score: Watch Here

Match Ended

South Africa in India, 3 ODI Series, 2025

India 
271/1 (39.5)

vs

South Africa  
270 (47.5)

Match Ended ( Day – 3rd ODI )
India beat South Africa by 9 wickets

भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले खेलने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए डिकॉक ने सबसे बड़ी पारी खेली और 106 रन बनाए जबकि रियान रिकेल्टन डक पर आउट हो गए।

‘हर बार हमारा दिल टूटा…,’ पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट

कप्तान बावुमा ने 48 रन की पारी खेली। ब्रेविस ने 29 रन की पारी खेली जबकि यानसेन 17 रन पर आउट हुए। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को भी 4 सफलता मिली। अर्शदीप और जडेजा को भी एक-एक विकेट मिले।

IND vs SA: केएल राहुल के टोटके से भारत ने जीता टॉस, कैसे खत्म हुआ 20 मैचों में हार का सिलसिला?

जवाब में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। उसके बाद विराट कोहली के नाबाद 45 गेंद पर 65 रन और यशस्वी जायसवाल के नाबाद 116 रन की बदौलत भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने 39.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। भारत ने इसी के साथ घर पर पिछली 11 में से 10वीं वनडे सीरीज जीती।

IND vs SA: भारत ने 2-1 से जीती ODI सीरीज; कब से होगी टी20 श्रंखला, कितने बजे शुरू होंगे मैच?

Live Updates
21:55 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA: भारत ने 2-1 से जीती ODI सीरीज; कब से शुरू होगी टी20 श्रंखला, कितने बजे शुरू होंगे मैच?

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज की हार का बदला वनडे सीरीज 2-1 से जीतते हुए ले लिया है। अब बारी है पांच मैचों की टी20 सीरीज की, जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। 19 दिसंबर तक इस सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। …पूरी जानकारी
21:10 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तीन पारियों में 302 रन, दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक की बदौलत प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। भारत की 2-1 से जीत में उन्होंने अहम योगदान निभाया।

21:08 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच

121 गेंद पर 116 रन की नाबाद पारी और पहले वनडे शतक के लिए यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 23 साल की उम्र में ही टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का मुकाम हासिल किया।

21:07 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: क्विंटन डिकॉक को मिला अवॉर्ड

क्विंडन डिकॉक ने शतक भी जड़ा था और 106 रन बनाए थे। उन्होंने 91 मीटर का सबसे लंबा मैच का छक्का लगाया था। इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपए का कैश प्राइज और ट्रॉफी मिली।

20:49 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA: यशस्वी जायसवाल का पहला ODI शतक, रोहित-विराट के क्लब में एंट्री; ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल ने विशाखापत्तनम वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक इस पारी में जड़ा। इसी के साथ वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में भी शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने रोहित-विराट के खास क्लब में एंट्री की। …यहां पढ़ें
20:44 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: भारत की शानदार जीत

भारतीय टीम ने 39.5 ओवर में ही 271 रन का लक्ष्य चेज कर विशाखापत्तनम वनडे जीता। भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। विराट कोहली ने नाबाद 45 गेंद पर 65 और यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंद पर नाबाद 116 रन की पारी खेली।

20:35 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: विराट का ताबड़तोड़ पचासा

विराट कोहली ने पहले दो मैचों में शतक के बाद तीसरे वनडे में तेजतर्रार बल्लेबाजी अभी तक की है। उन्होंने 40 गेंद पर पचासा पूरा किया। अभी तक वह 42 गेंद पर 57 रन बना चुके हैं। भारत का स्कोर 253/1

20:22 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: यशस्वी जायसवाल का शतक पूरा

यशस्वी जायसवाल ने 111 गेंद पर अपना पहला वनडे शतक पूरा कर लिया है। वह अब तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। विराट कोहली 30 गेंद पर 33 रन बनाकर शानदार बैटिंग कर रहे हैं। भारत का स्कोर 221/1

20:19 (IST) 6 Dec 2025

अभिषेक शर्मा ने किया ऐसा कारनामा, जो रोहित, युवराज और सूर्या भी नहीं कर पाए; साल 2025 में पूरे किए 100 छक्के

अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में वो कारनामा किया है जो इससे पहले कभी कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, निकोलस पूरन और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज ही ऐसा कर पाए थे। उन्होंने साल 2025 में अपने 100 टी20 छक्के पूरे कर लिए। …यहां पढ़ें
20:08 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 200 पार

भारतीय टीम ने 33 ओवर में 1 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 94 पर हैं और अपने पहले वनडे शतक के करीब हैं। वहीं विराट कोहली 19 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19:40 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: रोहित शर्मा 75 रन पर आउट

रोहित शर्मा की 73 गेंद पर 75 रन की शानदार पारी का अंत हुआ। उन्होंने पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। वह केशव महाराज का शिकार बने। भारत को 155 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

19:37 (IST) 6 Dec 2025

AUS vs ENG: एशेज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हालत खस्ता, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी; मिचेल स्टार्क के नाम 8 विकेट

एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड की टीम की हालत दूसरे टेस्ट में भी खराब है। ब्रिसबेन के गाबा में जारी डे नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ मजबूत कर ली है। अंग्रेजों पर अब गाबा में पारी की हार का खतरा भी मंडरा रहा है। …पूरी जानकारी
19:30 (IST) 6 Dec 2025
IND vs SA 3rd ODI Live: यशस्वी का पचासा पूरा

यशस्वी जायसवाल ने 75 गेंद पर अपना धीमा अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस सीरीज में यह उनका पहला पचासा। अर्धशतक होते ही उन्होंने रफ्तार पकड़ी और अगली दो गेंद पर दो चौके लगा दिए। भारत का स्कोर 138/0

19:11 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने रांची वनडे में 57 रन की पारी के बाद विशाखापत्तनम में 54 गेंद पर 50 रन पूरे किए। वहीं पहले विकेट के लिए उन्होंने यशस्वी के साथ 19.4 ओवर में 100 रन की पार्टनरशिप भी की।

19:00 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: भारत का स्कोर बिना किसी विकेट पर 85 रन

भारतीय टीम ने पहले ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 17 ओवर में बिना किसी विकेट के 85 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब 45 रन पर खेल रहे हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल 54 गेंद पर 29 रन बनाकर धीमी बैटिंग कर रहे हैं।

18:56 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA: रोहित शर्मा ने पूरे किए 20 हजार रन, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद किस स्थान पर हिटमैन; ये है पूरी लिस्ट

रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम वनडे में अपने 20 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में 27 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। …अधिक जानकारी
18:35 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: अर्धशतकीय साझेदरी पूरी

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच 10.1 ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। रोहित शर्मा अभी 24 गेंद पर 24 और यशस्वी जायसवाल 39 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 54/0

18:25 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live: रोहित का पहला पुल शॉट

रोहित शर्मा ने पहला पुल शॉट इस पारी में लगाया और छक्का जड़ा। उन्होंने 13 गेंद पर 6 रन बनाए थे और अब वह 15 गेंद पर 13 रन बना चुके हैं। यशस्वी जायसवाल 33 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 8 ओवर के बाद 39/1

18:19 (IST) 6 Dec 2025

संजू सैमसन का बतौर ओपनर SMAT में जलवा, क्या शुभमन गिल के लिए चढ़ाई जा रही बली? आंकड़े दे रहे जवाब

संजू सैमसन का प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट की छह पारियों में 233 रन बनाए हैं और सभी पारी बतौर ओपनर ही आई हैं। उन्होंने दो अर्धशतक और दो पारियों में 40 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे सवाल उठना लाजिमी है कि टीम इंडिया में क्या शुभमन गिल के लिए उनकी बली चढ़ाई जा रही है? …पूरी जानकारी
18:11 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल ने पकड़ी रफ्तार

यशस्वी जायसवाल ने अब धीरे-धीरे रनों की रफ्तार बढ़ा दी है। उन्होंने पिछले ओवर में चौका लगाया। उसके बाद लुंगी एनगिडी के ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। भारतीय टीम का स्कोर 5.2 ओवर में 27/0

18:06 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score: भारत की धीमी शुरुआत

भारतीय टीम ने 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए धीमी शुरुआत की है। भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 16 रन है। दोनों ओपनर्स खेल रहे हैं। यशस्वी 3 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:03 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score: रोहित का पहला चौका

भारतीय पारी के चौथे ओवर में रोहित शर्मा के बल्ले से पहला चौका निकला है। वह अभी तक 9 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 3.3 ओवर में 15/0

17:58 (IST) 6 Dec 2025

अभिषेक शर्मा फिर गरजे, 182 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन; सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में पार किया 300 का आंकड़ा

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: अभिषेक शर्मा ने सर्विसेज के खिलाफ भी तूफानी पारी खेली और इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए 300 रन बनाने वाले पहले बैटर बने। …अधिक जानकारी
17:56 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score: भारत की सधी हुई शुरुआत

भारतीय टीम के लिए दोनों ओपनर्स अभी पूरी तरह सेट नहीं हो पाए हैं। दोनों की शुरुआत काफी सधी हुई रही है। अभी तक 7 रन एक्स्ट्रा से मिले हैं ओर दोनों खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित 7 गेंद पर 1 और यशस्वी 5 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:49 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score: वाइड से खुला भारत का खाता

भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं। मार्को यानसेन ने इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर फेंका। भारत का खाता लेग स्टंप के बाहर जा रही वाइड से खुला और टीम को पांच रन मिल गए।

17:35 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA: डिकॉक का शतक, 36 रन में गिरे साउथ अफ्रीका के आखिरी 5 विकेट; कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा का कमाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम वनडे में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट झटके। मेहमान अफ्रीकी टीम 270 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम को मिला 271 रन का लक्ष्य। अफ्रीका के आखिरी पांच विकेट 36 रन पर गिर गए। …अधिक जानकारी
17:20 (IST) 6 Dec 2025

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कैसा होगा भारत का स्क्वाड, इस दिग्गज ऑलराउंडर ने बताया; रिंकू के टीम से बाहर होने की वजह भी बताई

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम कैसी होगी। उन्होंने ये भी बताया कि रिंकू सिंह को किस खिलाड़ी की वजह से टी20 टीम से बाहर किया गया। …यहां पढ़ें
17:19 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score: भारत को मिला 271 रन का टारगेट

कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए और साउथ अफ्रीका की टीम 270 के स्कोर पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 271 का टारगेट मिला है। डिकॉक ने 106 रन की शानदार पारी खेली।

16:59 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका ने 9वां विकेट गंवा दिया है और कुलदीप यादव ने चौथा शिकार किया। इस टीम ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 258 रन बना लिए हैं।

16:34 (IST) 6 Dec 2025

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक ने 80 गेंद पर ठोका शतक, सचिन तेंदुलकर की बराबरी; कोहली, गिलक्रिस्ट और जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा

भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम वनडे में क्विंटन डी कॉक ने 80 गेंद पर शानदार शतक ठोका। उनके वनडे करियर का यह 23वां और भारत के खिलाफ 7वां शतक था। इस पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और सचिन तेंदुलकर की भी बराबरी कर ली। …और पढ़ें