भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के दूसरे टेस्ट में चार दिन यानी 25 नवंबर 2025 तक का खेल हो चुका है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 27 रन है। नाइटवाचमैन के रूप में आए कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर क्रीज पर थे। साउथ अफ्रीका से भारतीय टीम अब भी 522 रन पीछे है।

India vs South Africa 2nd Test: यहां देखें 5वें दिन के खेल का लाइव स्कोरकार्ड और पूरा हाल

चौथे दिन तीसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाने के तुरंत बाद ही पारी समाप्त की घोषणा (78.3 ओवर में स्कोर 260/5) की। ट्रिस्टन स्टब्स 94 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत को जीत के लिए 549 रन का असंभव जैसा लक्ष्य मिला। चौथे दिन दो सत्रों (चायकाल और लंच) के खेल के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 70 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन था।

Match Ended

Freedom Trophy, 2025

India 
201(83.5)& 140(63.5)

vs

South Africa  
489(151.1)& 260/5dec

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
South Africa beat India by 408 runs

उस समय ट्रिस्टन स्टब्स ने 5 चौके की मदद से 155 गेंद में 60 रन और वियान मुल्डर ने 5 चौके की मदद से 43 गेंद में 29 रन बनाए थे। इस तरह भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की लीड 508 रन हो चुकी थी। चायकाल तक साउथ अफ्रीका के 40 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन थे। तब उसकी बढ़त 395 रन की थी। टोनी डी जोर्जी 21 और ट्रिस्टन स्टब्स 14 रन पर थे।

T20 World Cup 2026 Schedule LIVE Streaming: Watch Here

तीसरे दिन यानी सोमवार (24 नवंबर 2025) का खेल खत्म होने के समय साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की लीड थी। उसने बिना किसी नुकसान के दूसरी पारी में 26 रन बनाए थे। रियान रिकेल्टन 13 रन और एडन मार्करम (12 रन बनाकर नाबाद थे।

कोलकाता टेस्ट जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरे टेस्ट में भी स्थिति मजबूत है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन पर आउट होने के बाद भारत को 201 रन पर आउट करके 288 रनों की बढ़त हासिल की। मार्को यानसेन ने 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। इससे पहले उन्होंने 93 रनों की पारी खेली थी।

Live Updates
16:22 (IST) 25 Nov 2025

26 नवंबर को स्पिनर्स कर सकते हैं कमाल

उम्मीद है कि केशव महाराज, हार्मर और मुतुसामी के साथ स्पिनर्स 5वें दिन स्क्रिप्ट लिखेंगे। एडेन मार्करम भी मदद के लिए मौजूद हैं। प्रोटियाज़ के पास खराब पिच का फायदा उठाने के लिए विकल्प की कोई कमी नहीं है। यही नहीं शायद इस टेस्ट के सबसे शानदार परफॉर्मर मार्को यानसेन भी हैं। पहली पारी में उनकी तेज शॉर्ट-बॉल की बौछार ने तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। साउथ अफ्रीका उनसे उम्मीद करेगा कि वह आखिरी दिन भी वही जोश दिखाएं। गुवाहाटी टेस्ट के आखिरी दिन की लाइव कवरेज के लिए बुधवार 26 नवंबर 2025 को हमारे साथ जुड़ें।

16:20 (IST) 25 Nov 2025

हैरान करने वाली रही साउथ अफ्रीका की टैक्टिक्स

साउथ अफ्रीका की टैक्टिक्स ने कुछ लोगों को हैरान कर दिया। डिक्लेरेशन (पारी समाप्ति की घोषणा करना) में देरी करके और बहुत ज्यादा सावधानी बरतकर, उन्होंने बचे हुए भारतीय विकेट लेने के लिए कुछ कीमती ओवर गंवा दिए। एक ऐसे मैच में जिसमें बड़े एक्शन की जरूरत थी, पारी के आखिर में उनकी सुस्त बैटिंग ने डिक्लेरेशन को और भी हैरान कर दिया। इसने भारत को ऐसा विकल्प दिया है जो उसको बचने का रास्ता दे सकता है।

16:20 (IST) 25 Nov 2025

भारत के जीतने की उम्मीद नहीं

खेल के आखिरी हिस्से में साउथ अफ्रीका को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के दो विकेट मिले। मैच में अभी तीन सेशन बाकी हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए, जबकि भारत को 522 रन, जो असल में पहुंच से बहुत दूर है। भारत की जीत की उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर वे अपना धैर्य बनाए रखते हैं और पॉजिटिव इरादा दिखाते हैं, तो वे अब भी ड्रॉ कराने की उम्मीद कर सकते हैं।

16:15 (IST) 25 Nov 2025

गुवाहाटी टेस्ट का चौथा दिन भी साउथ अफ्रीका के नाम रहा

गुवाहाटी टेस्ट का चौथा दिन भी साउथ अफ्रीका के नाम रहा। साउथ अफ्रीका ने वही किया जो भारत इतने वर्षों में अपनी विपक्षी टीमों के साथ करता आ रहा है। बड़ा स्कोर बनाया और स्पिनरों को अपना काम करने दिया। ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रन की मदद से उसके बल्लेबाजों ने भारत को 549 रन का नामुमकिन सा लक्ष्य दिया। यशस्वी जायसवाल फिर कट शॉट पर आउट हो गए और फिर हार्मर और महाराज ने जोर लगाया। नतीजा यह हुआ कि हार्मर की गेंद पर केएल राहुल बोल्ड हो गए।

16:12 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म

भारत ने सीरीज बराबर करने वाली जीत के लिए 549 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का अंत दो विकेट पर 27 रन बनाकर किया। स्थानीय समयानुसार शाम 4:03 बजे मैदानी अंपायरों ने आपस में बात की और चौथे दिन स्टंप्स हो गए।

16:01 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: भारत अब भी 521 रन पीछे

भारतीय पारी के 15 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट पर 27 रन है। साई सुदर्शन के 25 गेंद में 2 रन हैं। कुलदीप यादव के 17 गेंद में 4 रन हैं। भारत अब भी साउथ अफ्रीका से 521 रन पीछे है।

15:43 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: केएल हो भी गए बोल्ड

दूसरे टेस्ट मैच में भी भारत की हालत खस्ता है। दूसरी पारी में उसके दो विकेट गिर चुके हैं, जबकि खाते में अभी सिर्फ 21 रन ही बने हैं। भारत को 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। सिमोन हार्मर ने केएल राहुल को बोल्ड कर दिया। वह 29 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नाइटवाच मैन के रूप में कुलदीप यादव बल्लेबाज के लिए आए हैं।

15:28 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: यशस्वी जायसवाल आउट हुए

मार्को यानसेन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल आउट हुए। उन्होंने 13 रन बनाए। साई सुदर्शन नए बल्लेबाज हैं। केएल राहुल 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 6.5 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन बनाए। जीत के लिए 532 रन चाहिए।

15:15 (IST) 25 Nov 2025

LIVE Cricket Score: राहुल का अबतक खाता नहीं खुला

भारत ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 540 रन और चाहिए। यशस्वी जायसवाल 7 और केएल राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर।

14:58 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। मार्को यानसेन ने गेंदबाजी शुरू की। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना।

14:45 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने 260 /5 के स्कोर पर घोषित की पारी

रविंद्र जडेजा 79वां ओवर लेकर आए। ट्रिस्टन स्टब्स ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उनका स्कोर 94 रन पहुंच गया। हालांकि, तीसरी ही गेंद पर वह बोल्ड हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स नौ चौके और एक छक्के की मदद से 180 गेंद में 94 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके पवेलियन लौटते ही टेम्बा बावुमा ने पारी समाप्त की घोषणा कर दी। वियान मुल्डर 69 गेंद में 5 चौके की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे।साउथ अफ्रीका स्कोर 78.3 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन है। इस तरह भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य मिला।

14:30 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 243 /4 (76)

साउथ अफ्रीकी पारी के 76 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 243 रन है। ट्रिस्टन स्टब्स के 170 गेंद में 79 रन हैं। वियान मुल्डर के 64 गेंद में 33 रन हैं। दोनों के बीच 107 गेंद में 65 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की लीड अब बढ़कर 531 रन हो चुकी है।

14:07 (IST) 25 Nov 2025
लंच के बाद का खेल शुरू

जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग में आपका फिर से स्वागत है। साउथ अफ्रीका ने लंच के बाद पारी समाप्त करने का फैसला नहीं किया। वह बल्लेबाजी जारी रखेगी। कुलदीप यादव ने ट्रिस्टन स्टब्स से बात की। केएल राहुल ने भी बात की। रविंद्र जडेजा ने लंच के बाद पहली गेंद फेंकी। बस एक स्लिप है।

13:31 (IST) 25 Nov 2025

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी के सामने फिर फुस हुई भारतीय गेंदबाजी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट के चौथे दिन अब तक के खेल की बात करें तो मेहमान टीम ने बैटिंग की, बैटिंग की और बैटिंग की। क्या वह लंच पर पारी समाप्ति की घोषणा करेगा? ट्रिस्टन स्टब्स ने पहली इनिंग में एक हाफ सेंचुरी मिस करने के बाद दूसरी पारी में हाफ सेंचुरी पूरी की है। टोनी डि जोरजी भी काफी अच्छा खेले। उन्होंने स्वीपिंग और रिवर्स-स्वीपिंग में काफी सक्सेसफुली की। लेकिन एक गलत शॉट के कारण वह 49 रन पर आउट हो गए। तब से ट्रिस्टन स्टब्स के साथ वियान मुल्डर हैं। भारत ने इस इनिंग में छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी को मौका नहीं मिला। क्या उन्हें लंच के बाद और बॉलिंग करनी पड़ेगी? जल्द ही पता चलेगा।

13:30 (IST) 25 Nov 2025

लंच तक साउथ अफ्रीका ने बनाए 4 विकेट पर 220 रन

लंच हो चुका है। लंच के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 70 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन है। ट्रिस्टन स्टब्स के 155 गेंद में 60 और वियान मुल्डर के 43 गेंद में 29 रन हैं। दोनों के बीच 71 गेंद में 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के लिहाज से बात करें तो उसके लिए एक और जबरदस्त सेशन रहा। भारत को सिर्फ एक विकेट मिला और 113 रन बने। साउथ अफ्रीका की भारत के खिलाफ अब लीड 508 रन है। साउथ अफ्रीका के लिहाज से यह लीड काफी लगती है।

13:10 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स का अर्धशतक

ट्रिस्टन स्टब्स का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 62वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रविंद्र जडेजा के 65वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुल्डर ने चौका लगाया। वियान मुल्डर ने 66वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया। 66 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 200 रन है। ट्रिस्टन स्टब्स के 145 गेंद में 54 और वियान मुल्डर के 28 गेंद में 16 रन हैं।

12:50 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: जडेजा ने जोरजी को किया LBW

रविंद्र जडेजा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई और टोनी डि जोरजी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। टोनी डि जोरजी चार चौके और एक छक्के की मदद से 68 गेंद में 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा ने टोनी डि जोरजी को एलबीडब्ल्यू किया। टोनी डि जोरजी की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज वियान मुल्डर क्रीज पर आए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 59 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन है।

12:33 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: 456 रन हुई साउथ अफ्रीका की लीड

शुरुआत में संयमित बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अपना गियर बदल दिया है। अब वह भी काफी तेजी से रन बटोर रहे हैं। ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डि जोरजी अर्धशतक के करीब हैं। 56 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 168 रन है। ट्रिस्टन स्टब्स के 116 गेंद में 44 रन हैं। उन्होंने अब तक चार चौके लगाए हैं। टोनी डि जोरजी के 64 गेंद में 44 रन हैं। वह अब तक चार चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। साउथ अफ्रीका की भारत के खिलाफ अब लीड बढ़कर 456 रन हो गई है।

12:04 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: साउथ अफ्रीका की लीड 426 रन

कुलदीप यादव 50वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 138 रन है। साउथ अफ्रीका की लीड 426 रन की हो चुकी है। टोनी डि जोरजी के 53 गेंद में 38 रन हैं। ट्रिस्टन स्टब्स के 91 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 111 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।

11:41 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: जोरजी कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के टोनी डि जोरजी टेस्ट मैच के लिहाज से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 44 गेंद में 31 रन बना चुके हैं। जोरजी अब तक तीन चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स उनके मुकाबले काफी संयम से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 66 गेंद में 17 रन ही बनाए हैं।

11:32 (IST) 25 Nov 2025

चायकाल के बाद का खेल शुरू

चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। चायकाल के बाद पहला ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। उनके ओवर में दो रन बने। दूसरा ओवर वाशिंगटन सुंदर लेकर आए। उनके ओवर में चार रन बने। साउथ अफ्रीका का स्कोर 42 ओवर के बाद 3 विकेट पर 113 रन है। टोनी डि जोरजी के 34 गेंद में 24 और ट्रिस्टन स्टब्स के 62 गेंद में 17 रन हैं। दोनों के बीच 63 गेंद में 36 रन की साझेदारी हो चुकी है।

11:24 (IST) 25 Nov 2025

चायकाल के बाद स्वागत है

चायकाल के बाद आपका फिर से स्वागत है। पिच अब कुछ चालें चल रही है और जब भी भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी तो उनके लिए यह मुश्किल काम होगा। साउथ अफ्रीका कब तक ऐसा करना चाहेगा? 450 रन? या 500 रन? मैच जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है।

11:14 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: 395 रन हुई साउथ अफ्रीका की लीड

साउथ अफ्रीका ने इस टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब उनकी लीड 395 रन है। रिकल्टन और मार्करम ने 50 रन की एक और पार्टनरशिप करके साउथ अफ्रीका को बहुत अच्छी शुरुआत दी। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने एक साथ बहुत अच्छा स्पेल किया, जिसमें वे भारत को कुछ कंट्रोल देने और दोनों ओपनर्स को आउट करने में कामयाब रहे। वाशिंगटन सुंदर ने दूसरे हाफ में थोड़ा टर्न और बाउंस निकाला। इस सेशन में भारत ने कुल 32 ओवर फेंके। कुलदीप यादव इन हालात में कैसा करते हैं, यह दोबारा शुरू होने पर देखना दिलचस्प होगा।

11:03 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score: गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन पहले सेशन का खेल समाप्त

गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन चायकाल तक साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बनाए। बढ़त 395 रनों की हुई। टोनी डी जोर्जी 21 और ट्रिस्टन स्टब्स 14 रन बनाकर क्रीज पर। रयान रिकेल्टन 35, एडेन मार्कराम 29 और टेम्बा बावुमा ने 3 रन बनाए। रविंद्र जडेजा को 2 और वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।

10:33 (IST) 25 Nov 2025

India vs South Africa 2nd Test LIVE Cricket Score: टेम्बा बावुमा को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा

टेम्बा बावुमा को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। टोनी डी जोर्जी नए बल्लेबाज है। ट्रिस्टन स्टब्स 6 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 31.3 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन। 365 रनों की बढ़त हुई।

10:20 (IST) 25 Nov 2025

IND VS SA Live Score:एडेन मार्कराम को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा

एडेन मार्कराम को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। टेम्बा बावुमा नए बल्लेबाज है। ट्रिस्टन स्टब्स 6 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 28.1 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन। 362 रनों की बढ़त हुई।

10:12 (IST) 25 Nov 2025
IND vs SA 2nd Test LIVE Score: साउथ अफ्रीका का दबदबा

साउथ अफ्रीका ने 26 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन बनाए। 357 रनों की बढ़त हुई। ट्रिस्टन स्टब्स 3 और एडेन मार्कराम 27 रन बनाकर क्रीज पर। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम समय निकालना चाहती है। विकेट लेने की कोई खास कोशिश नहीं हो रही।

09:49 (IST) 25 Nov 2025

India vs South Africa 2nd Test LIVE Cricket Score: रविंद्र जडेजा ने भारत को पहली सफलता दिलाई

रविंद्र जडेजा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। रयान रिकेल्टन को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 रन बनाए। एडेन मार्कराम 20 और ट्रिस्टन स्टब्स नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत का स्कोर 19 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन। 347 रनों की बढ़त हुई।

09:24 (IST) 25 Nov 2025

IND vs SA 2nd Test LIVE Score: रिकेल्टन ने जड़ा चौका

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पांच ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोए 42 रन है। रेयान रिकेल्टन के 43 गेंद में 26 रन हैं। एडेन मार्कराम के 36 गेंद में 13 रन हैं। साउथ अफ्रीका की लीड अब बढ़कर 330 रन हो चुकी है। रिकेल्टन ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह को चौका जड़ा।

09:11 (IST) 25 Nov 2025

IND vs SA 2nd Test LIVE Score: रिकेल्टन ने लिया पहला रन

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दिन का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर रेयान रिकेल्टन ने एक रन लेकर चौथे दिन का खाता खोला। आखिरी गेंद डॉट रही। नौ ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 27-0 है। एडेन मार्कराम के 12 और रेयान रिकेल्टन के 14 रन हैं।