India vs South Africa 1st Test Match Day 2 Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन का खेल तय समय से पहले खराब रोशनी के कारण रुक गया। दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका का स्कोर था 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का लाइव अपडेट्स यहां जानें

Match Ended

Freedom Trophy, 2025

India 
189(62.2)& 93(35.0)

vs

South Africa  
159(55.0)& 153(54.0)

Match Ended ( Day 3 – 1st Test )
South Africa beat India by 30 runs

भारत ने पहली पारी में 30 रन की लीड ली थी। जवाब में मेहमान टीम अभी तक 63 रन की लीड ही ले पाई है और उसके सिर्फ तीन विकेट बाकी हैं। भारतीय टीम के लिए स्पिनर्स ने स्थिति मजबूत कर दी है। रविंद्र जडेजा ने 4, कुलदीप यादव ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट अभी तक अपने नाम कर लिया है।

IPL 2026 Retention: आरसीबी, केकेआर से चेन्नई सुपर किंग्स तक, किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा; देखें पूरी लिस्ट

भारतीय बल्लेबाज भी हुए फेल

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 189 रन बनाए और 30 रन की बढ़त ली थी। पहली पारी में शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मैदान पर नहीं उतरे। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए जबकि संदुर ने 29 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान शुभमन गिल 4 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली। पंत ने 27 रन की पारी खेली और आउट हुए। ध्रुव जुरेल 14 रन पर आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 27 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 16 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 जबकि मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए।

Live Updates
10:46 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: गिल मैदान छोड़कर पवेलियन लौटे

कप्तान गिल गर्दन में अचानक उठे दर्द की वजह से रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर लौट गए। उन्होंने 3 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाए।

10:38 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारत का दूसरा विकेट वाशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा जिन्होंने 29 रन की पारी खेली। वो हार्मर की गेंद पर मार्करम के हाथों लपके गए। कप्तान गिल क्रीज पर आ चुके हैं।

10:27 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: राहुल-सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

केएल राहलु और वाशिंगटन सुंदर के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने एक विकेट पर 68 रन बना लिए हैं और अभी 91 रन पीछे है।

भारत का स्कोर- 68/1

10:15 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: भारत 97 रन पीछे

पहली पारी के आधार पर भारत अभी 97 रन पीछे है। टीम इंडिया ने पहली पारी में एक विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। राहुल-सुंदर के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारत का स्कोर- 62/1

10:02 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: भारत के 50 रन पूरे

पहली पारी में भारत के 50 रन पूरे हो चुके हैं और एक विकेट गिरा है। राहुल अभी 20 रन जबकि सुंदर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत अभी 105 रन पीछे है।

भारत का स्कोर- 50/1

09:39 (IST) 15 Nov 2025

वैभव-प्रियांश ओपनर, जितेश शर्मा नंबर 4; पाकिस्तान को हराने इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है इंडिया ए टीम

Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप में इंडिया ए को अपना अगला मैच पाकिस्तान ए के साथ खेलना है। रविवार को होने वाले इस मैच में पाकिस्तान को हराने के लिए जितेश शर्मा इस टीम के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। …यहां पढ़ें
09:38 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: पहले ओवर में बने 4 रन

दूसरे दिन के खेल में पहला ओवर यानसेन ने फेंका और इस ओवर में 4 रन बने। केएल राहुल ने एक शानदार चौका लगाया।

भारत का स्कोर- 41/1

09:33 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से बैटिंग के लिए क्रीज पर केएल राहुल और सुंदर मौजूद हैं जबकि दिन का पहला ओवर फेंकने यानसेन आए हैं।

09:03 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: सुबह 9.30 बजे शुरू होगा मैच

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल सुबह 9.30 बजे से होगा और फिलहाल टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही है। भारत के पास 9 विकेट शेष हैं और शुभमन गिल की टीम को इसका फायदा उठाना चाहिए।

08:46 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: भारत के पास बड़ी बढ़त लेने का मौका

पहली पारी में भारत ड्राइविंग सीट पर है और उसके पास साउथ अफ्रीका को हराने का शानदार मौका है। भारत को पहली पारी में कम से कम 250 रन की लीड लेनी होगी और फिर साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में ही निपटाने की कोशिश करनी होगी।

08:26 (IST) 15 Nov 2025

IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी 200 दिन के बाद ऐसा गरजे की तोड़ा अभिषेक शर्मा के छक्कों का यह रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर की बराबरी की

Vaibhav Suryavanshi T20 record: वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 15 छक्के लगाए और अभिषेक शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और श्रेयस अय्यर के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। …अधिक जानकारी
08:24 (IST) 15 Nov 2025

अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, इशान किशन, ट्रेविस हेड समेत इन्हें रिटेन कर सकती है SRH; सचिन, शमी, क्लासेन की छुट्टी लगभग तय

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के लिए हैदराबाद फ्रेंचाइजी अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। …और पढ़ें
08:02 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: नंबर 3 पर उतरे वाशिंगटन सुंदर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में साई सुदर्शन को शामिल नहीं किया गया और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया। सुंदर को तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया।

07:50 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: यशस्वी जायसवाल का नहीं चला बल्ला

पहली पारी में यशस्वी का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला और वो 27 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी को मार्को यानसेन ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

07:38 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: कुलदीप यादव को मिली थी 2 सफलता

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को भी पहली पारी में 2 सफलता मिली थी जबकि अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। वहीं पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा को एक भी विकेट नहीं मिल पाया था।

07:37 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: मोहम्मद सिराज ने झटके 2 विकेट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 2 विकेट झटके थे। उन्होंने 12 ओवर में 47 रन देकर ये सफलता हासिल की थी।

07:36 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: साउथ अफ्रीका ने जीता था टॉस

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, लेकिन टेम्बा बावुमा का ये फैसला टीम के हित में नहीं रहा था और भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा रन एडन मार्करम ने बनाए जो 31 था।

07:35 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: जसप्रीत बुमराह का कहर

मैच के पहले दिन कोलकाता में जसप्रीत बुमराह का कहर देखने को मिला और उनकी गेंदबाजी के आगे प्रोटियाज पस्त नजर आए। बुमराह ने 5 विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन के स्कोर पर ही निपट गई।

07:34 (IST) 15 Nov 2025
IND vs SA 1st test Match Today: भारत ने पहले दिन बनाए एक विकेट पर 37 रन

नमस्कार, जनसत्ता के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यहां हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की हर जानकारी मुहैया करवाएंगे साथ ही खेल की अन्य खबरें भी यहां उपलब्ध हैं। भारत ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन एक विकेट पर 37 रन बना लिए थे और अभी साउथ अफ्रीका से 122 रन पीछे थी।