India vs South Africa 1st Test Match Day 2, IND VS SA Live Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो गई है। पहले दिन भारत ने पहली पारी में एक विकेट पर 37 रन बना लिए थे और टीम इंडिया 122 रन पीछे थी।

Freedom Trophy, 2025

India 
46/1 (24.2)

vs

South Africa  
159 (55.0)

BattingRB
KL Rahul18 74
Washington Sundar *10 49
BowlingORWKT
Marco Jansen *8.2161
Keshav Maharaj7120

Play In Progress ( Day 2 – 1st Test )
India trail by 113 runs

भारत की तरफ से अभी क्रीज पर केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। सुंदर को नंबर 3 पर बैटिंग के लिए भेजा गया। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले जसप्रीत बुमराह (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन पर सिमट गई थी। प्रोटियाज के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 31 रन एडन मार्करम ने बनाया था। इस पारी में भारत के पास बड़ी बढ़त लेने का सुनहरा मौका है।

Live Updates
09:39 (IST) 15 Nov 2025

वैभव-प्रियांश ओपनर, जितेश शर्मा नंबर 4; पाकिस्तान को हराने इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है इंडिया ए टीम

Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप में इंडिया ए को अपना अगला मैच पाकिस्तान ए के साथ खेलना है। रविवार को होने वाले इस मैच में पाकिस्तान को हराने के लिए जितेश शर्मा इस टीम के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। …यहां पढ़ें
09:38 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: पहले ओवर में बने 4 रन

दूसरे दिन के खेल में पहला ओवर यानसेन ने फेंका और इस ओवर में 4 रन बने। केएल राहुल ने एक शानदार चौका लगाया।

भारत का स्कोर- 41/1

09:33 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से बैटिंग के लिए क्रीज पर केएल राहुल और सुंदर मौजूद हैं जबकि दिन का पहला ओवर फेंकने यानसेन आए हैं।

09:03 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: सुबह 9.30 बजे शुरू होगा मैच

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल सुबह 9.30 बजे से होगा और फिलहाल टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही है। भारत के पास 9 विकेट शेष हैं और शुभमन गिल की टीम को इसका फायदा उठाना चाहिए।

08:46 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: भारत के पास बड़ी बढ़त लेने का मौका

पहली पारी में भारत ड्राइविंग सीट पर है और उसके पास साउथ अफ्रीका को हराने का शानदार मौका है। भारत को पहली पारी में कम से कम 250 रन की लीड लेनी होगी और फिर साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में ही निपटाने की कोशिश करनी होगी।

08:26 (IST) 15 Nov 2025

IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी 200 दिन के बाद ऐसा गरजे की तोड़ा अभिषेक शर्मा के छक्कों का यह रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर की बराबरी की

Vaibhav Suryavanshi T20 record: वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 15 छक्के लगाए और अभिषेक शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और श्रेयस अय्यर के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। …अधिक जानकारी
08:24 (IST) 15 Nov 2025

अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, इशान किशन, ट्रेविस हेड समेत इन्हें रिटेन कर सकती है SRH; सचिन, शमी, क्लासेन की छुट्टी लगभग तय

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के लिए हैदराबाद फ्रेंचाइजी अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। …और पढ़ें
08:02 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: नंबर 3 पर उतरे वाशिंगटन सुंदर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में साई सुदर्शन को शामिल नहीं किया गया और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया। सुंदर को तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया।

07:50 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: यशस्वी जायसवाल का नहीं चला बल्ला

पहली पारी में यशस्वी का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला और वो 27 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी को मार्को यानसेन ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

07:38 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: कुलदीप यादव को मिली थी 2 सफलता

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को भी पहली पारी में 2 सफलता मिली थी जबकि अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। वहीं पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा को एक भी विकेट नहीं मिल पाया था।

07:37 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: मोहम्मद सिराज ने झटके 2 विकेट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 2 विकेट झटके थे। उन्होंने 12 ओवर में 47 रन देकर ये सफलता हासिल की थी।

07:36 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: साउथ अफ्रीका ने जीता था टॉस

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, लेकिन टेम्बा बावुमा का ये फैसला टीम के हित में नहीं रहा था और भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा रन एडन मार्करम ने बनाए जो 31 था।

07:35 (IST) 15 Nov 2025

IND vs SA 1st test Match Today: जसप्रीत बुमराह का कहर

मैच के पहले दिन कोलकाता में जसप्रीत बुमराह का कहर देखने को मिला और उनकी गेंदबाजी के आगे प्रोटियाज पस्त नजर आए। बुमराह ने 5 विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन के स्कोर पर ही निपट गई।

07:34 (IST) 15 Nov 2025
IND vs SA 1st test Match Today: भारत ने पहले दिन बनाए एक विकेट पर 37 रन

नमस्कार, जनसत्ता के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यहां हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की हर जानकारी मुहैया करवाएंगे साथ ही खेल की अन्य खबरें भी यहां उपलब्ध हैं। भारत ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन एक विकेट पर 37 रन बना लिए थे और अभी साउथ अफ्रीका से 122 रन पीछे थी।