Asia Cup 2025, India vs Pakistan 6th T20I Match, IND vs PAK LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 का छठा मैच में रविवार (14 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए।

Asia Cup, 2025

India 
73/2 (8.2)

vs

Pakistan  
127/9 (20.0)

BattingRB
Suryakumar Yadav10 11
Tilak Varma *20 19
BowlingORWKT
Abrar Ahmed *2.2100
Sufiyan Muqeem170

Play In Progress ( Day – Match 6 )
India need 55 runs in 70 balls at 4.71 rpo

शुरुआत में शाहिबजादा फरहान और अंत में शाहीन अफरीदी ने अच्छी पारी खेलकर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। शाहिबजादा फरहान ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन शाहीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की एक समय पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 83 रन था।

पाकिस्तान के लिए शाहिबजादा फरहान ने 44 गेंद पर 40 और शाहिन अफरीदी ने 16 गेंद पर 33 रन बनाए। सैम अयूब बगैर खाता खोले आउट हुए। मोहम्मद हारिस 3, सलमान आगा 3, हसन नवाज 5 और मोहम्मद नवाज बगैर खाता खोले आउट हुए। फहीम अशरफ ने 11 और सुफियान मुकीम ने 10 रन बनाए। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

Live Updates
22:41 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: पाकिस्तान के हाथ से मैच निकलता जा रहा है

भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 57 रन चाहिए। तिलक वर्मा 19 और सूर्यकुमार यादव 9 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान के हाथ से मैच निकलता जा रहा है। वापसी करने के लिए जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे।

22:36 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: पावरप्ले में 61 रन बने

भारत ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 61 रन बनाए। तिलक वर्मा 15 और सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को जीत के लिए 84 गेंद पर 67 रन चाहिए।

22:22 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी करके आउट

अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी करके आउट हुए। उन्होंने 13 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। सैम अयूब को दूसरा विकेट मिला। सूर्यकुमार यादव बगैर खाता खोले क्रीज पर। तिलक यादव नए बल्लेबाज हैं। भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन। जीत के लिए 87 रन चाहिए।

22:19 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

भारत ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 33 रन बनाए। जीत के लिए 95 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 23 और सूर्यकुमार यादव बगैर खाता खोले क्रीज पर।

22:14 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: शुभमन गिल को सैम अयूब ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को सैम अयूब ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 12 और सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन।

22:09 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर चौका और फिर छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर 1 रन आया। शुभमन गिल ने आखिरी गेंद पर 1 रन से खाता खोला। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 12 रन। जीत के लिए 116 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 11 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

21:59 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK: 6,6,6,6, शाहीन अफरीदी ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत, 200 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से ठोके रन

Asia Cup 2025: शाहीन अफरीदी ने आखिरी वक्त पर 4 छक्कों के साथ पाकिस्तान के लिए दमदार पारी खेली और इस टीम की इज्जत बचा ली। …पूरी जानकारी
21:52 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान के लिए शाहिबजादा फरहान ने 44 गेंद पर 40 और शाहिन अफरीदी ने 16 गेंद पर 33 रन बनाए। सैम अयूब बगैर खाता खोले आउट हुए। मोहम्मद हारिस 3, सलमान आगा 3, हसन नवाज 5 और मोहम्मद नवाज बगैर खाता खोले आउट हुए। फहीम अशरफ ने 11 और सुफियान मुकीम ने 10 रन बनाए। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए।

21:47 (IST) 14 Sep 2025

LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने भारत को दिया 128 का लक्ष्य

पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने 16 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में 16 रन बने।

21:42 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK: कुलदीप यादव हैट्रिक से चूके, दो गेंदों पर इन दो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को किया आउट- VIDEO

Asia Cup 2025, India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए, लेकिन हैट्रिक लेने से चूक गए। …अधिक जानकारी
21:39 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: जसप्रीत बुमराह ने सुफियान मुकीम को बोल्ड किया

जसप्रीत बुमराह ने सुफियान मुकीम को बोल्ड किया। उन्होंने 10 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। पाकिस्तान का स्कोर 19 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन। शाहीन अफरीदी 17 रन बनाकर क्रीज पर।

21:31 (IST) 14 Sep 2025

LIVE Cricket Score: फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। शाहीन अफरीदी 14 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 17.3 ओवर में 7 विकेट पर 97 रन।

21:29 (IST) 14 Sep 2025

साहिबजादा फरहान ने तोड़ा 5 मैचों का सिलसिला, बुमराह के खिलाफ जो बाबर-रिजवान नहीं कर पाए वह कर दिखाया

पहली बार ऐसा हुआ कि पाकिस्तान के किसी बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह को छक्का लगाया। साहिबजादा फरहान ने यह कमाल किया। …अधिक जानकारी
21:24 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: कुलदीप यादव ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेजा। उन्होंने 40 रन बनाए। फहीम अशरफ 11 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 83 रन।

21:21 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK: हार्दिक पंड्या ने पारी की पहली ही गेंद पर सैम अयूब को गोल्डन डक पर किया आउट, बुमराह ने लिया शानदार कैच- VIDEO

India vs Pakistan: हार्दिक पंड्या ने भारत को पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई और सैम अयूब को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। …और पढ़ें
21:07 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: कुलदीप यादव हैट्रिक पर

मोहम्मद नवाज को आउट करके कुलदीप यादव हैट्रिक पर हैं। साहिबजादा फरहान 32 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 12.5 ओवर में 6 विकेट पर 64 रन।

21:06 (IST) 14 Sep 2025

LIVE Cricket Score: हसन नवाज को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा

हसन नवाज को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 32 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 12.4 ओवर में 5 विकेट पर 64 रन।

21:03 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: साहिबजादा फरहान डटे

पाकिस्तान ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 62 रन बनाए। हसन नवाज 3 और साहिबजादा फरहान 32 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 13 रन की साझेदारी।

20:54 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: सलमान आगा को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा

सलमान आगा को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 22 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट पर 49 रन।

20:44 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: फखर जमान को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा

फखर जमान को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 21 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 45 रन।

20:37 (IST) 14 Sep 2025

LIVE Cricket Score: पावरप्ले में 42 रन बने

जसप्रीत बुमराह को साहिबजादा फरहान ने दूसरा छक्का लगाया। पावरप्ले में पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 42 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 19 और फखर जमान 16 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिए।

20:31 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में 8 रन बने

वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में 8 रन बने। फखर जमान 11 और साहिबजादा फरहान 16 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 34 रन। 28 रन की साझेदारी हुई।

20:26 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: साहिबजादा फरहान ने बुमराह को छक्का लगाया

साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए पहला छक्का लगाया। जसप्रीत बुमराह को छक्का जड़ा। पाकिस्तान ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बनाए। फखर जमान 10 और साहिबजादा फरहान 9 रन बनाकर क्रीज पर। 20 रन की साझेदारी हुई।

20:21 (IST) 14 Sep 2025

India vs Pakistan Live Score: फखर जमान ने पंड्या को लगाए 2 चौके

पाकिस्तान के लिए पहला चौका फखर जमान ने लगाया। हार्दिक पंड्या की शॉर्ट बॉल को जमान ने फाइन लेग पर खेला। फिर पांचवीं गेंद पर फुलटॉस पर जमान ने चौका लगाया। ओवर में 13 रन बने। पाकिस्तान ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 20 रन बनाए।

20:19 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान को दिखाई उसकी औकात, टॉस के वक्त नहीं मिलाया हाथ

Asia Cup 2025, Ind vs Pak: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से टॉस के वक्त हाथ नहीं मिलाया। …यहां पढ़ें
20:15 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: फखर जमान बाल-बाल बचे

पाकिस्तान ने 2 ओवर में 2 विकेट पर 7 रन बनाए। फखर जमान 1 और साहिबजादा फरहान 2 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह के ओवर में जमान एलबीडब्ल्यू से बचे।

20:10 (IST) 14 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: मोहम्मद हारिस आउट

जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। उन्होंने 3 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 2 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्ताव का स्कोर 1.2 ओवर में 2 विकेट पर 6 रन।

20:08 (IST) 14 Sep 2025

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान ने पहले ओवर में 5 रन बनाए

पाकिस्तान ने पहले ओवर में 1 विकेट पर 5 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 1 और मोहम्मद हारिस 3 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए।

20:05 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK live score: सैम अयूब आउट

हार्दिक पंड्या ने वाइड से शुरुआत की। अगली ही गेंद पर सैम अयूब पॉइंट पर जसप्रीत बुमराह को कैच दे बैठे। पाकिस्तान का स्कोर 0.1 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट। नए बल्लेबाज मोहम्मद हारिस हैं।

20:01 (IST) 14 Sep 2025

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और सैम अयूब क्रीज पर। भारत के लिए हार्दिक पंड्या गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।