IND vs NZ 1st Test Match Results: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 3 टेस्ट सीरीज के पहले मैच के 5वें दिन रविवार (19 अक्टूबर) को 8 विकेट से जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 36 साल का सूखा खत्म किया। न्यूजीलैंड ने 1988 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट में जीत दर्ज की। भारत में कीवी टीम तीसरी बार टेस्ट मैच जीती। टॉम लैथम के स्थायी टेस्ट कप्तान नियुक्त होने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया।
IND vs NZ 1st Test Live Cricket Score Streaming: Watch Here
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने 107 रन के टारगेट को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गीली आउटफील्ड के कारण पांचवें दिन मैच तय समय पर नहीं शुरू हो सका। 9.45 बजे मैदान का मुआयना हुआ। 10.15 बजे मैच शुरू हुआ। जसप्रीत बुमराह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम लैथम को पवेलियन भेज दिया। यह दिन का दूसरा ही गेंद था। लैथम खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद डेवोन कॉन्वे को बुमराह ने आउट किया। उन्होंने 17 रन बनाए। रचिन रविंद्र 39 और विल यंग 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय टीम चौथे दिन दूसरी पारी में 462 रन पर आउट हो गई। सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 150 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 99 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 35 रन ठोके। पहली पारी में भारत केवल 46 रन पर आउट हो गया था। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन ठोक दिए थे। अगला टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
46(31.2)& 462(99.3)
New Zealand
402(91.3)& 110/2(27.4)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
New Zealand beat India by 8 wickets
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 36 साल का सूखा खत्म किया। 1988 के बाद न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीत दर्ज की। भारत में कीवी टीम तीसरी बार टेस्ट मैच जीती। टॉम लैथम के स्थायी टेस्ट कप्तान नियुक्त होने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने टेस्ट मैच के 5वें दिन रविवार (19 अक्टूबर) को 107 रन के टारगेट को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गीली आउटफील्ड के कारण पांचवें दिन मैच तय समय पर नहीं शुरू हो सका। 9.45 बजे मैदान का मुआयना हुआ। 10.15 बजे मैच शुरू हुआ। जसप्रीत बुमराह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम लैथम को पवेलियन भेज दिया। यह दिन का दूसरा ही गेंद था। लैथम खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद डेवोन कॉन्वे को बुमराह ने आउट किया। उन्होंने 17 रन बनाए। रचिन रविंद्र 39 और विल यंग 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड जीत से केवल 4 रन दूर है। उसने 26.3 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। विल यंग 42 और रचिन रविंद्र 38 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 21 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 22 रन चाहिए। रचिन रविंद्र 30 और विल यंग 33 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड जीत के करीब पहुंच गया है। रचिन रविंद्र 16 और विल यंग 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जीते के लिए 43 रन चाहिए।
रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया। रविंद्र जडेजा महंगे साबित हुए। ओवर में 9 रन बने। न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 55 रन चाहिए।
जसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। डेवोन कॉन्वे 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रचिन रविंद्र नए बल्लेबाज हैं। विल यंग 18 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 35 रन। जीत के लिए 72 रन चाहिए।
भारत को मैच में बने रहने के लिए विकेट की तलाश है। डेवोन कॉन्वे ने जसप्रीत बुमराह को चौका जड़ा। इससे पहले मोहम्मद सिराज की आखिरी गेंद पर चौका आया था। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 17 रन हो गया है। जीत के लिए 90 रन चाहिए।
न्यूजीलैंड को भले ही टारगेट छोटा मिला हो, लेकिन भारतीय टीम ने हथियार नहीं डाले हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की है। न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन बनाए हैं। जीत के लिए 99 रन चाहिए। डेवोन कॉनवे 3 और विल यंग 5 रन बनाकर क्रीज पर।
जसप्रीत बुमराह ने टॉम लैथम को पवेलियन भेज दिया है। न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला है। आखिरी गेंद पर LBW कर दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर बगैर रन के 1 विकेट। डेवोन कॉन्वे बगैर खाता खोले क्रीज पर।
भारत-न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट के पांचवें दिन पहला सत्र सुबह 10.15 से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। लंच दोपहर 12.30 से 1.10 तक होगा। दूसरा सत्र दोपहर 1.10 से 3.10 तक चलेग। टी ब्रेक 3.10 से 3.30 तक होगा। तीसरा सत्र 3.30 से 5.15 तक चलेगा। दिन में कुल 91 ओवर होंगे।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5वें दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10.15 बजे शुरू होगा। न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए 107 रन चाहिए।
न्यूजीलैंड ने भारत में केवल 2 टेस्ट जीते हैं। 1988 में उसने आखिरी बार टेस्ट मैच जीता था। बेंगलुरु में कीवी टीम का 36 साल का इंतजार खत्म हो सकता है।
भारतीय समयानुसार सुबह 9.45 बजे मैदान का मुआयना होने के बाद 10 बजे मैच शुरू हो सकता है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार लगभग 11:30 बजे से भारी वर्षा हो सकती है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट के पांचवें दिन का खेल गीली आउटफील्ड के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। मैच ऑफिशियल्स सुबह 9.45 बजे मैदान का मुआयना करेंगे।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट के पांचवें दिन का खेल तय समय पर शुरू नहीं हो सका। रात भर बारिश हुई है। सुबह भी बारिश हुई। ऐसे में गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू नहीं हो सका है।
बेंगलुरु में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन पिच ढकी हुई है। थोड़ी देर पहले हल्की बारिश हो रही थी। मैच ऑफिशियल्स मैदान का निरीक्षण करने थोड़ी देर पहले पहुंचे थे। हो सकता है मैच तय समय भारतीय समयानुसार सुबह 9.15 पर मैच शुरू न हो सके।
भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम 107 रन का टारगेट डिफेंड किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में वानखेड़े में ऐसा हुआ था।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन का टारगेट मिला है। बेंगलुरु में 5वें दिन बारिश का भी अनुमान है। मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।