IND vs NZ 2nd T20I Match LIVE Scorecard (भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

New Zealand in India, 5 T20I Series, 2026

India 

vs

New Zealand  
129/5 (12.3)

BowlingORWKT
Kuldeep Yadav *2.3212
Shivam Dube171
BattingRB
Mark Chapman2 3

Play In Progress ( Day – 2nd T20I )
India elected to field

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जगह अंतिम ग्यारह में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया। न्यूजीलैंड की टीम में 3 बदलाव किए गए। साइफर्ट, जैकरी फाउल्क्स और मैट हेनरी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

Live Updates
20:08 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता

शिवम दुबे ने डेरिल मिचेल को आउट कर दिया और उन्होंने 11 गेंदों पर 18 रन बनाए। कीवी टीम ने 125 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

19:56 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

न्यूजीलैंड का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन हो गया है। रचिन अभी 36 रन जबकि डेरिल मिचेल 12 रन पर खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में 12 रन लुटाए।

19:48 (IST) 23 Jan 2026
IND vs NZ Live Score: कुलदीप ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

कुलदीप यादव ने तेज बैटिंग कर रहे ग्लेन फिलिप्स को 19 रन पर कैच आउट करवा दिया। कुलदीप का कैच हार्दिक पंड्या ने लपका। कीवी टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन बनाए हैं।

19:43 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ Live Score: कुलदीप यादव अटैक पर

कुलदीप यादव को 7वें ओवर में अटैक पर लाया गया और उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए। 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं।

19:34 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ Live Score: 6 ओवर में बने 64 रन

पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर 64 रन बन चुके हैं। छठा ओवर हर्षित राणा ने फेंका और इस ओवर में 19 रन बने। रचिन और फिलिप्स क्रीज पर मौजूद हैं।

19:24 (IST) 23 Jan 2026
IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: वरुण ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और साइफर्ट को कैच आउट करवा दिया। साइफर्ट ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए। कीवी टीम का दूसरा विकेट भी 43 रन के योग पर ही गिरा। ग्लेन फिलिप्स अब चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए हैं। 5 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बने हैं।

19:18 (IST) 23 Jan 2026
IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: हर्षित ने भारत को दिलाई पहली सफलता

हर्षित राणा ने भारत को पहली सफलता दिलाई और उन्होंने अपने स्पैल के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कॉनवे को आउट किया जिन्होंने 9 गेंदों पर 19 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए रचिन रविंद्र आए हैं। 4 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बन चुके हैं। इस ओवर में कोई रन नहीं बना।

19:17 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: अर्शदीप के दूसरे ओवर में लगे 4 चौके

अर्शदीप के स्पैल के दूसरे ओवर में और पारी के तीसरे ओवर में साइफर्ट ने 4 गेंदों पर 4 चौके लगाए। कीवी बल्लेबाज तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं। 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन बन चुके हैं। तीसरे ओवर में कुल 18 रन बने। अर्शदीप ने 2 ओवर में 36 रन लुटाए हैं।

19:10 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: हार्दिक ने फेंका दूसरा ओवर

भारत के लिए दूसरा ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका और इस ओवर में कुल 7 रन बने। न्यूजीलैंड के ओपनर तेज गति से रन बना रहे हैं। 2 ओवर में 25 रन बने कोई विकेट नहीं गिरा।

19:06 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: अर्शदीप के पहले ओवर में बने 18 रन

अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में 18 रन बने। कॉनवे में जोरदार बैटिंग करते हुए इस मैच में 3 चौके और एक छक्का लगाया। पहले ओवर में 18 रन बने और कोई विकेट नहीं गिरा।

19:01 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू

न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू हो चुकी है और डेवोन कॉनवे और टिम साईफर्ट ओपन करने क्रीज पर आ चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

18:57 (IST) 23 Jan 2026

Ranji Trophy: विराट-रॉबिन के अर्धशतक, कुशाग्र-शरणदीप के शतक; उत्तर प्रदेश के खिलाफ बेहद मजबूत झारखंड

Ranji Trophy: रणजी के इस सीजन के छठे चरण के मुकाबले में झारखंड ने यूपी के खिलाफ पहली पारी में शानदार बैटिंग करते हए 6 विकेट पर 561 रन बना दिए। पहली पारी में इन दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए। …पूरी जानकारी
18:38 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

18:34 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

18:32 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरे मैच के लिए दो बदलाव किए गए और हर्षित राणा और कुलदीप की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई।

18:22 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क/मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

18:19 (IST) 23 Jan 2026
IND vs NZ 2nd T20I Live Cricet Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

18:11 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Match Today: कुछ देर में होगा टॉस

दूसरे मैच के लिए अब से कुछ देर में यानी शाम 6.30 पर टॉस किया जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

18:07 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Match Today: रायपुर की पिच पर बल्लेबाजों को मिलेगी मदद

रायपुर की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी और मैच में खूब रन बनने की उम्मीद है। पिच पर काली मिट्टी की वजह से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी तो वहीं बाद में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

17:50 (IST) 23 Jan 2026

रणजी ट्रॉफी: शुभमन गिल फिर फेल, सौराष्ट्र के इस गेंदबाज ने दूसरी पारी में भी किया एलबीडब्ल्यू

रणजी ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में पंजाब के कप्तान खाता नहीं खोल पाए थे। दूसरी पारी में वह सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। …और पढ़ें
17:46 (IST) 23 Jan 2026

टी20 वर्ल्ड कप में कौन सा खिलाड़ी होगा असरदार? रवि शास्त्री ने बिना किसी संशय के लिया यह नाम

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस वक्त दुनिया के नंबर 1 टी20 बैटर हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 84 रन की पारी खेली थी। भारत ने 48 रन से वह मैच जीता था। …अधिक जानकारी
17:46 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Match Today: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच लाइव कैसे देखें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं जबकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच की शुरुआत शाम 7.00 बजे से होगी।

17:46 (IST) 23 Jan 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप: विल बायरोम ने काटा गदर, श्रीलंका अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट, 14 रन रही सर्वश्रेष्ठ पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 19.5 ओवर में 58 रन पर आउट कर दिया। तेज गेंदबाज विल बायरोम ने 5 विकेट झटके। श्रीलंका के लिए चमिका हीनातिगला ने 14 और कविजा गमागे ने 10 रन बनाए। …यहां पढ़ें
17:43 (IST) 23 Jan 2026

IND U19 vs NZ U19: वैभव-आयुष ओपनर, जीत की हैट्रिक पर नजर; न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

IND U19 vs NZ U19: भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा लीग मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच शुक्रवार को खेला जाएगा जिसमें भारत जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा। भारत इस मैच को जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर बना रहना चाहेगा। …अधिक जानकारी
17:26 (IST) 23 Jan 2026

Ranji Trophy: सरफराज खान ने की मोहम्मद सिराज की जमकर धुनाई, ‘मियां मैजिक’ की 39 गेंदों पर बनाए इतने रन

Ranji Trophy 2025-26: सरफराज खान ने छठे चरण के मैच में हैदराबाद के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक लगाया और मुंबई को बेहद मजबूत स्थिति में ला दिया। ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 5वां दोहरा शतक था। …पूरी जानकारी
17:26 (IST) 23 Jan 2026

‘बांग्लादेश का अड़ियल रुख उसके क्रिकेट भविष्य को खत्म कर देगा’, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का ICC के फैसले पर रिएक्शन

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने ICC के उस फैसले का समर्थन किया है जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने के लिए कहा गया और शेड्यूल में बदलाव की बात को खारिज कर दिया। …और पढ़ें
17:23 (IST) 23 Jan 2026

बाबर-शाहीन की वापसी, रऊफ बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 के लिए पाकिस्तान की टीम का किया ऐलान

पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज में मैच 29 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बार पाकिस्तान में टी20 सीरीज खेलेगी। …अधिक जानकारी
17:14 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Match Today: कब चलेगा सूर्यकुमार यादव का बल्ला

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले वनडे में 35 रन की अच्छी पारी खेली थी, लेकिन वो हाफ सेंचुरी तक नहीं पहुंच पाए थे। कप्तान सूर्यकुमार से बल्ले से एक बड़ी पारी का इंतजार है क्या वो रायपुर में खत्म होगा।

17:10 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Match Today: अभिषेक का तूफानी अंदाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने पहले ही मैच में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और एक बार फिर से यानी दूसरे मैच में भी उनसे इसी तरह की पारी की उम्मीद रहेगी। अभिषेक कीवी टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं और भारतीय बल्लेबाजी काफी कुछ उन पर निर्भर करेगी।

17:08 (IST) 23 Jan 2026

IND vs NZ 2nd T20I Match Today: रायपुर की पिच पर बल्लेबाजों की होगी मौज

रायपुर की पिच काली मिट्टी से बनी है जहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स के लिए भी काफी कुछ पिच पर होता है। यहां पर बल्लेबाजों की मौज होती है क्योंकि पिच पर कुछ देर तक टिका जाए तो रन बनाना आसान हो जाता है।