IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने भारत द्वारा दिए गे 285 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 47.3 ओवर में हासिल कर लिया। डैरिल मिचेल ने 131 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को सीरीज में 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
शुभमन गिल ने मैच के बाद किस पर निकाला हार का गुस्सा? न्यूजीलैंड का भारत में सबसे सफल रन चेज
New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026
India
284/7 (50.0)
New Zealand
286/3 (47.3)
Match Ended ( Day – 2nd ODI )
New Zealand beat India by 7 wickets
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 284 रन बनाए थे। केएल राहुल ने 92 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। भारत के लिए शुभमन गिल ने 53 गेंद पर 56 रन बनाए।
रविंद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23 और नितीश कुमार रेड्डी ने 20 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 8 और हर्षित राणा ने 2 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं भारतीय गेंदबाज भी खास कमाल नहीं कर पाए। सिराज और हर्षित ने शुरुआत अच्छी की। हर्षित, प्रसिद्ध और कुलदीप को 1-1 विकेट मिला, लेकिन स्पिनर्श फिर फीके पड़ गए।
रोहित-विराट फ्लाप, राहुल का बेहतरीन शतक; भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 का लक्ष्य
न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए। काइल जेमिसन, जाकारी फाउल्कस, जायडन लेनोक्स और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। न्यूजीलैंड के लिए जायडन लेनोक्स का डेब्यू हुआ। अब सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: राहुल-जडेजा क्रीज पर
भारत ने 27 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन बनाए। केएल राहुल 5 और रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 11 रनों की साझेदारी हुई।
IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ किया बड़ा कारनामा
रोहित शर्मा ने राजकोट में 11वीं गेंद पर खोला खाता, जानें “हिटमैन” के करियर में पहले कब हुआ था ऐसा
विराट कोहली को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर 23 रन बनाए। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। केएल राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 23.3 ओवर में 4 विकेट 118 रन पर गंवाए।
श्रेयस अय्यर को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। भारत ने 21.3 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाए। केएल राहुल नए बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 21 रन बनाकर क्रीज पर।
शुभमन गिल अर्धशतक जड़कर आउट
शुभमन गिल अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। काइल जेमिसन ने उन्हें पवेलियन भजा। उन्होंने 53 गेंद पर 56 रन बनाए। भारत ने 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बनाए। विराट कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर।
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: शुभमन गिल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया
शुभमन गिल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। वह 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बनाए।
रोहित शर्मा को पछाड़ वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज बने विराट कोहली, 5 साल बाद हुआ ऐसा
रोहित शर्मा को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 41 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बनाए।
India vs New Zealand LIVE Score: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने गियर बदला
रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने गियर बदला है। भारत ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 55 रन बनाए। रोहित शर्मा 25 गेंद पर 21 रन बनाए। शुभमन गिल 29 गेंद पर 30 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा ने गियर बदला है। लगातार दो चौके जड़े। भारत ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन बनाए। शुभमन गिल 20 गेंद पर 10 और रोहित शर्मा 4 चौके की मदद से 19 रन बनाकर क्रीज पर।
जितेश शर्मा ने फोड़ा बम- T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान तक नहीं थी निकाले जाने की जानकारी
India vs New Zealand LIVE Score: रोहित शर्मा ने 12वीं गेंद पर पहला चौका जड़ा
रोहित शर्मा ने 12वीं गेंद पर पहला चौका जड़ा। भारत ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 18 रन बनाए। शुभमन गिल 7 और रोहित शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs NZ live score: शुभमन गिल ने पहला चौका जड़ा
शुभमन गिल ने पहला चौका जड़ा। वह 14 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 10 गेंद बाद भी खाता नहीं खोल पाए हैं। भारत ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन बनाए।
IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारतीय टीम का खाता ग्यारहवीं गेंद
भारतीय टीम का खाता ग्यारहवीं गेंद पर खुला। शुभमन गिल ने 1 रन से खाता खोला। रोहित शर्मा 7 गेंद के बाद बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 2 ओवर में बगैर विकेट के 1 रन बनाए।
India vs New Zealand LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। काइल जेमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित के खिलाफ दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना।
IND vs NZ LIVE Cricket Score: न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फाउल्क्स, जायडन लेनोक्स, क्रिस्टयन क्लार्क, काइल जेमिसन।
India vs New Zealand LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी चुनी
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। न्यूजीलैंड के लिए जायडन लेनोक्स का डेब्यू हुआ।
LIVE Cricket Score: जायडन लेनोक्स का डेब्यू
राजकोट में न्यूजीलैंड के लिए जायडन लेनोक्स डेब्यू करेंगे। उन्हें वनडे कैप सौंप दी गई है।
अब स्लो बैटिंग नहीं चलेगी! T20 में रिटायर्ड आउट का दौर, 13 दिन में BBL से WPL तक हलचल
India vs New Zealand LIVE Score: पावरप्ले में झटकना होगा विकेट
पिछले 13 वनडे में वडोदरा में पहली बार हुआ कि भारत के गेंदबाजों को पावरप्ले में कोई विकेट नहीं मिला।
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: नितीश कुमार रेड्डी को क्यों मिल सकता है मौका
नितीश कुमार रेड्डी को मौका देने का कारण यह है कि अगला वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है। वहां तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की जरूरत होगी। हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी के विकल्प की तलाश होगी।
India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, आदित्य अशोक।
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड को बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद
बडोदरा में न्यूजीलैंड ने कुछ कम रन बनाए थे। वह उम्मीद करेगी कि बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलें और बीच के ओवरों में थोड़ा बेहतर खेलें। गेंदबाजी की बात करें तो काइल जेमिसन गेंदबाजी की अगुआई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें क्रिस्टयन क्लार्क, जाकरी फाउल्क्स और दूसरे गेंदबाजों से भी सपोर्ट की जरूरत होगी।
IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs NZ live score: वाशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बडोनी को मौका
चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए आयुष बडोनी राजकोट में टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि उन्हें अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम इस मैच में नितीश रेड्डी को मैदान में उतारेगी, जबकि बाकी टीम में बदलाव नहीं होगा।
LIVE Cricket Score: भारत का शानदार रिकॉर्ड
2016 से भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर सिर्फ दो द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारी है और दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थीं। उन्होंने दूसरी टीमों के खिलाफ 13 वनडे सीरीज जीती हैं।
IND vs NZ 2nd ODI: आयुष बडोनी इन, कृष्णा आउट; राजकोट वनडे के लिए भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड का विजय रथ रुका
न्यूजीलैंड रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद लगातार नौ जीत के बाद वनडे मैच हारा। इस दौरान उसने पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन मैचों की सीरीज में हराया। ये सभी मैच उसने घरेलू सरजमीं खेले थे।
