India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard, IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़ा। कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा।

रोहित-विराट फ्लाप, राहुल का बेहतरीन शतक; भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 का लक्ष्य

भारत के लिए केएल राहुल ने 92 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। शुभमन गिल ने 53 गेंद पर 56 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23 और नितीश कुमार रेड्डी ने 20 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 8 और हर्षित राणा ने 2 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026

India 
284/7 (50.0)

vs

New Zealand  
228/3 (40.1)

BowlingORWKT
Mohammed Siraj *7.1290
Kuldeep Yadav9751
BattingRB
Daryl Mitchell97 93
Glenn Phillips *9 5

Play In Progress ( Day – 2nd ODI )
New Zealand need 57 runs in 59 balls at 5.79 rpo

न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए। काइल जेमिसन, जाकारी फाउल्कस, जायडन लेनोक्स और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। न्यूजीलैंड के लिए जायडन लेनोक्स का डेब्यू हुआ। 

विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फाउल्क्स, जायडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन।

Live Updates
10:44 (IST) 14 Jan 2026

नमस्कार!

नमस्कार! भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच का लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। मैच और खेल जगत से जुड़ी खबरों की जानकारी के लिए यहां बने रहें।