India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard, IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़ा। कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा।

रोहित-विराट फ्लाप, राहुल का बेहतरीन शतक; भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 का लक्ष्य

भारत के लिए केएल राहुल ने 92 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। शुभमन गिल ने 53 गेंद पर 56 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23 और नितीश कुमार रेड्डी ने 20 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 8 और हर्षित राणा ने 2 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026

India 
284/7 (50.0)

vs

New Zealand  
228/3 (40.1)

BowlingORWKT
Mohammed Siraj *7.1290
Kuldeep Yadav9751
BattingRB
Daryl Mitchell97 93
Glenn Phillips *9 5

Play In Progress ( Day – 2nd ODI )
New Zealand need 57 runs in 59 balls at 5.79 rpo

न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए। काइल जेमिसन, जाकारी फाउल्कस, जायडन लेनोक्स और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। न्यूजीलैंड के लिए जायडन लेनोक्स का डेब्यू हुआ। 

विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फाउल्क्स, जायडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन।

Live Updates
15:25 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: राहुल-जडेजा क्रीज पर

भारत ने 27 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन बनाए। केएल राहुल 5 और रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 11 रनों की साझेदारी हुई।

15:22 (IST) 14 Jan 2026

IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

विराट कोहली राजकोट वनडे में 29 गेंद पर 23 रन ही बना पाए और कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने पहला रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछली पांच वनडे पारियों में विराट ने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे। …पूरी जानकारी
15:12 (IST) 14 Jan 2026

रोहित शर्मा ने राजकोट में 11वीं गेंद पर खोला खाता, जानें “हिटमैन” के करियर में पहले कब हुआ था ऐसा

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 4 चौके जरूर लगाए, लेकिन वह संघर्ष करते दिखे। वह 38 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। …अधिक जानकारी
15:12 (IST) 14 Jan 2026
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: विराट कोहली को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा

विराट कोहली को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर 23 रन बनाए। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। केएल राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 23.3 ओवर में 4 विकेट 118 रन पर गंवाए।

15:02 (IST) 14 Jan 2026
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। भारत ने 21.3 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाए। केएल राहुल नए बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 21 रन बनाकर क्रीज पर।

14:42 (IST) 14 Jan 2026

शुभमन गिल अर्धशतक जड़कर आउट

शुभमन गिल अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। काइल जेमिसन ने उन्हें पवेलियन भजा। उन्होंने 53 गेंद पर 56 रन बनाए। भारत ने 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बनाए। विराट कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर।

14:35 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: शुभमन गिल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया

शुभमन गिल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। वह 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बनाए।

14:28 (IST) 14 Jan 2026

रोहित शर्मा को पछाड़ वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज बने विराट कोहली, 5 साल बाद हुआ ऐसा

आईसीसी ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे से कुछ देर पहले पुरुष क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें कोहली के वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज बनने की जानकारी मिली। …यहां पढ़ें
14:25 (IST) 14 Jan 2026
LIVE Cricket Score: रोहित शर्मा को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को क्रिस्टियन क्लार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 41 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बनाए।

14:10 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand LIVE Score: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने गियर बदला

रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने गियर बदला है। भारत ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 55 रन बनाए। रोहित शर्मा 25 गेंद पर 21 रन बनाए। शुभमन गिल 29 गेंद पर 30 रन बनाकर क्रीज पर।

14:01 (IST) 14 Jan 2026
India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: रोहित शर्मा ने गियर बदला

रोहित शर्मा ने गियर बदला है। लगातार दो चौके जड़े। भारत ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन बनाए। शुभमन गिल 20 गेंद पर 10 और रोहित शर्मा 4 चौके की मदद से 19 रन बनाकर क्रीज पर।

13:59 (IST) 14 Jan 2026

जितेश शर्मा ने फोड़ा बम- T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान तक नहीं थी निकाले जाने की जानकारी

जितेश शर्मा ने सितंबर 2025 में एशिया कप के दौरान भारत की टी20 टीम में वापसी की। हालांकि, वह टूर्नामेंट के दौरान संजू सैमसन के बैकअप रहे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मिडिल ऑर्डर में संजू के खराब प्रदर्शन के बाद जितेश को मौका मिला। …और पढ़ें
13:56 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand LIVE Score: रोहित शर्मा ने 12वीं गेंद पर पहला चौका जड़ा

रोहित शर्मा ने 12वीं गेंद पर पहला चौका जड़ा। भारत ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 18 रन बनाए। शुभमन गिल 7 और रोहित शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर।

13:48 (IST) 14 Jan 2026

IND vs NZ live score: शुभमन गिल ने पहला चौका जड़ा

शुभमन गिल ने पहला चौका जड़ा। वह 14 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 10 गेंद बाद भी खाता नहीं खोल पाए हैं। भारत ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन बनाए।

13:39 (IST) 14 Jan 2026

IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारतीय टीम का खाता ग्यारहवीं गेंद

भारतीय टीम का खाता ग्यारहवीं गेंद पर खुला। शुभमन गिल ने 1 रन से खाता खोला। रोहित शर्मा 7 गेंद के बाद बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 2 ओवर में बगैर विकेट के 1 रन बनाए।

13:35 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। काइल जेमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित के खिलाफ दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना।

13:09 (IST) 14 Jan 2026

IND vs NZ LIVE Cricket Score: न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फाउल्क्स, जायडन लेनोक्स, क्रिस्टयन क्लार्क, काइल जेमिसन।

13:08 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

13:05 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। न्यूजीलैंड के लिए जायडन लेनोक्स का डेब्यू हुआ।

12:55 (IST) 14 Jan 2026

LIVE Cricket Score: जायडन लेनोक्स का डेब्यू

राजकोट में न्यूजीलैंड के लिए जायडन लेनोक्स डेब्यू करेंगे। उन्हें वनडे कैप सौंप दी गई है।

12:48 (IST) 14 Jan 2026

अब स्लो बैटिंग नहीं चलेगी! T20 में रिटायर्ड आउट का दौर, 13 दिन में BBL से WPL तक हलचल

साल 2026 में 13 दिन में अबतक 7 खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश में तो एक ही पारी में दो खिलाड़ी रिटायर आउट हुए। …और पढ़ें
12:00 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand LIVE Score: पावरप्ले में झटकना होगा विकेट

पिछले 13 वनडे में वडोदरा में पहली बार हुआ कि भारत के गेंदबाजों को पावरप्ले में कोई विकेट नहीं मिला।

11:47 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: नितीश कुमार रेड्डी को क्यों मिल सकता है मौका

नितीश कुमार रेड्डी को मौका देने का कारण यह है कि अगला वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है। वहां तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की जरूरत होगी। हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी के विकल्प की तलाश होगी।

11:26 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, आदित्य अशोक।

11:22 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड को बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद

बडोदरा में न्यूजीलैंड ने कुछ कम रन बनाए थे। वह उम्मीद करेगी कि बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलें और बीच के ओवरों में थोड़ा बेहतर खेलें। गेंदबाजी की बात करें तो काइल जेमिसन गेंदबाजी की अगुआई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें क्रिस्टयन क्लार्क, जाकरी फाउल्क्स और दूसरे गेंदबाजों से भी सपोर्ट की जरूरत होगी।

11:13 (IST) 14 Jan 2026

IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

11:09 (IST) 14 Jan 2026

IND vs NZ live score: वाशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बडोनी को मौका

चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए आयुष बडोनी राजकोट में टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि उन्हें अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम इस मैच में नितीश रेड्डी को मैदान में उतारेगी, जबकि बाकी टीम में बदलाव नहीं होगा।

11:05 (IST) 14 Jan 2026

LIVE Cricket Score: भारत का शानदार रिकॉर्ड

2016 से भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर सिर्फ दो द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारी है और दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थीं। उन्होंने दूसरी टीमों के खिलाफ 13 वनडे सीरीज जीती हैं।

11:01 (IST) 14 Jan 2026

IND vs NZ 2nd ODI: आयुष बडोनी इन, कृष्णा आउट; राजकोट वनडे के लिए भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ Playing 11 Prediction, India vs New Zealand Team Squad 2nd ODI Cricket Match, इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव देखने को मिल सकता है। यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। …और पढ़ें
10:59 (IST) 14 Jan 2026

India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड का विजय रथ रुका

न्यूजीलैंड रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद लगातार नौ जीत के बाद वनडे मैच हारा। इस दौरान उसने पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन मैचों की सीरीज में हराया। ये सभी मैच उसने घरेलू सरजमीं खेले थे।