IND vs NZ 1st T20I Match LIVE Scorecard (भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास टी20 विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों का जायजा लेने का मौका होगा।
WPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह, DC की उम्मीद बरकरार; ये है पूरा गणित
टीम इंडिया बिना तिलक वर्मा के उतरने वाली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि इशान किशन तीन नंबर पर खेलेंगे। वहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलते नजर आएंगे। यानी नंबर 1 से 4 तक भारतीय टीम की तस्वीर साफ है। रिंकू सिंह को मौका मिलता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंडः टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जैकब डफी।
IND vs NZ 1st T20I LIVE Streaming: Watch Here
New Zealand in India, 5 T20I Series, 2026
India
27/1 (2.3)
New Zealand
Play In Progress ( Day – 1st T20I )
New Zealand elected to field
इशान किशन का वापसी में आते ही चौका
इशान किशन ने आते ही दो साल बाद मैदान पर वापसी की और पहली गेंद पर शानदार सीधा शॉट खेला और चौका लगाया। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 22/1
संजू सैमसन आउट, जैमिसन को मिला विकेट
संजू सैमसन 7 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। काइल जैमिसन के ओवर में दो चौके लगाने के बाद वह पवेलियन लौट गए। भारत को 18 के स्कोर पर पहला झटका लगा।
अभिषेक शर्मा ने छक्के से खोला खाता
भारत के लिए पहले ओवर में जैकब डफी के खिलाफ शुरुआत धीमी थी। ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाया और अपना खाता खोला। संजू सैमसन ने दूसरे ओवर में जैमीसन के खिलाफ चौके से खाता खोला। भारत का स्कोर 12/0
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जैकब डफी।
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
क्रिस्टियन क्लार्क करेंगे डेब्यू
न्यूजीलैंड की टी20 टीम में क्रिस्टियन क्लार्क अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं कप्तान सैंटनर ने बताया कि काइल जैमीसन और जैकब डफी भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
सूर्यकुमार यादव का 100वां टी20 इंटरनेशनल
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 2788 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। वह लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं, आज उनसे धमाके की उम्मीद फैंस करेंगे।
हार्दिक पंड्या पर रहेगी नजर
हार्दिक पंड्या ने एशिया कप के दौरान लगी चोट से वापसी के बाद तीन पारियों में 186.84 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड सीरीज से पहले प्रैक्टिस में वह लंबे-लंबे शॉट खेलते दिखे थे। उन पर इस टी20 सीरीज में विशेष नजर होगी।
आईसीसी बोर्ड के 16 में से 14 देश बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर करने पर राजी, BCB को दी एक दिन की मोहलत
इशान किशन जमकर कर रहे अभ्यास
इशान किशन जमकर ग्राउंड पर शैडो प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं और नंबर 3 पर खेलते नजर आएंगे। अब से कुछ ही देर में तकरीबन 20 मिनट बाद मैच का टॉस होगा।
WPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह, DC की उम्मीद बरकरार; ये है पूरा गणित
क्या रिंकू सिंह को मौका देंग सूर्यकुमार यादव?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रिंकू सिंह को मौका देते हैं प्लेइंग 11 में या नहीं यह देखने वाली बात होगी। एशिया कप फाइनल में सिर्फ एक गेंद के लिए रिंकू को मौका मिला था। उसके बाद वह लगातार बेंच पर ही रहे हैं। यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले रिंकू को आजमाने का अच्छा मौका टीम के पास है।
IND vs NZ 1st T20I Match: ये हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 की सभी डिटेल्स, बदला, विश्व कप और कप्तान की फॉर्म, नागपुर से बड़ी लड़ाई की शुरुआत
कुछ ही देर में होगा टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शआम 6.30 बजे होगा। यानी अब से तकरीबन एक घंटे बाद दोनों कप्तान सूर्यकुमार यादव और मिचेल सैंटनर आपको मैदान पर नजर आएंगे।
इशान किशन की 2 साल बाद वापसी
इशान किशन ने नवंबर 2023 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। अब तकरीबन 26 महीने के गैप के बाद वह भारतीय जर्सी में लौटने को तैयार हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव साफ कर चुके हैं कि इशान नंबर 3 पर खेलेंगे।
IPL 2026: KKR में शामिल हुआ राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी, शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी में मिली नई जिम्मेदारी
14 महीने से नहीं लगाया सूर्या ने पचासा
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में अपना आखिरी पचासा नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से वह लगातार आउट ऑफ फॉर्म हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके पास फॉर्म में लौटने का मौका है।
भारत के लिए इस मैदान से जुड़ी बुरी याद
भारतीय टीम की इस मैदान से एक बुरी याद जुड़ी है। 2016 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर भारत 79 रन पर ऑलआउट हुआ था। यही इस मैदान का टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर भी है। भारत ने यहां चार में से दो मैच जीते हैं और दो हारे हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर होगी नजर?
भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर से जलवा दिखाएं। सूर्या लंबे समय से अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी पिछली सीरीज में वह 4 पारियों में 34 रन ही बना पाए थे।
विराट कोहली कप्तान, रोहित शर्मा बाहर; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11 से कई स्टार खिलाड़ी बाहर
IND vs NZ 1st T20I Match Pitch Report/ Weather Forecast: ये है भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट, नागपुर में कैसा रहेगा मौसम?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा। जबकि लाइव एक्शन की शुरुआत 7 बजे से हो जाएगी।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट हेनरी, जैकब डफी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की टीम में इंजरी की समस्या
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अपनी कप्तानी में 2-1 से वनडे सीरीज जीतने वाले माइकल ब्रेसवेल इंजर्ड हैं। वहीं उनके विकल्प के लिए क्रिस्टियन क्लार्क को टीम के स्क्वाड में जोड़ा गया है। एडम मिल्ने की भी फिटनेस पर संशय है।
भारत के टॉप 4 बल्लेबाज तय
भारतीय टीम ने विश्व कप के स्क्वाड के ऐलान से साफ कर दिया था कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बतौर ओपनर्स नजर आएंगे। वहीं तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि इशान किशन नंबर 3 खेलेंगे और इसका मतलब है कि सूर्या नंबर 4 पर आएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह अहम सीरीज होने वाली है। इस सीरीज में पांच मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों टीमों के पास मौका होगा 5 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपनी तैयारियों का आंकलन करने का।
नमस्कार
नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के पहले टी20 मैच की सभी लाइव स्कोर अपडेट्स मिलेंगी। वहीं इस ब्लॉग के जरिए खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको मिलती रहेंगी।
