India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard, IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 301 रन बनाने हैं।

IND vs NZ: भारत के सामने 301 का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी ओवर में लुटाए रन; मिचेल ने खेली बेहतरीन पारी

New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026

India 
132/1 (22.2)

vs

New Zealand  
300/8 (50.0)

BattingRB
Shubman Gill45 61
Virat Kohli *50 44
BowlingORWKT
Michael Bracewell *4.2300
Glenn Phillips290

Play In Progress ( Day – 1st ODI )
India need 169 runs in 166 balls at 6.10 rpo

न्यूजीलैंड की पारी, कॉनवे-निकोलस-मिचेल के अर्धशतक

कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस ने अपने-अपने अर्धशतक 60 गेंदों पर पूरे किए। इसके बाद हेनरी निकोलस 62 रन पर आउट हुए उन्होंने पहले विकेट के लिए कॉनवे के साथ 117 रन की साझेदारी की। कॉनवे भी 56 रन बनाकर आउट हुए। विल यंग और ग्लेन फिलिप्स दोनों 12-12 रन पर आउट हुए। मिचेल हे ने 18 रन की पारी खेली।

IND vs NZ: विराट कोहली वडोदरा में उतरते ही निकले सौरव गांगुली से आगे, टॉप 5 में हुई किंग की एंट्री

मिचेल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 84 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने कप्तान ब्रेसवेल को 16 रन पर रन आउट कर दिया। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा,मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को 2-2 सफलता मिली।

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: Watch Here

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

Live Updates
19:23 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

विराट कोहली ने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पिछली लगातार 5वीं वनडे पारी में यह उनका फिफ्टी प्लस स्कोर है। भारतीय टीम का स्कोर 130/1

19:05 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 100 पार

रोहित शर्मा के विकेट के बाद विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरुआत से की। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी अब सेट नजर आ रहे हैं। 17वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचे।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/1

शुभमन गिल- 34 (42)

विराट कोहली- 37 (31)

18:47 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली की तेज शुरुआत

विराट कोहली ने अपनी पारी की तेज शुरुआत की है। वह 20 गेंद पर 27 रन बना चुके हैं। वहीं उनको देखते-देखते कप्तान शुभमन गिल ने भी हाथ खोले हैं। भारतीय टीम का स्कोर 13 ओवर में 76/1

18:41 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत के 50 रन पूरे

भारतीय टीम ने 10.3 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान शुभमन गिल (13) और उनके साथ विराट कोहली (10) क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1

18:36 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली का चौके से खुला खाता

विराट कोहली ने चौके से खाता खोला है। उन्होंने पारी की तीसरी गेंद पर चौका शानदार स्ट्रेट ड्राइव से लगाया। भारत का स्कोर 44/1

18:32 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित आउट, विराट क्रीज पर

रोहित शर्मा 29 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। काइल जैमीसन ने भारत को पहला झटका दिया। विराट कोहली अब कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए हैं। गिल 23 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 39/1

18:24 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित ने पकड़ी रफ्तार

रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने पिछले दो ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया है। वह 26 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शुभमन गिल 16 गेंद पर 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 35/0

18:17 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित शर्मा का पहला छक्का

रोहित शर्मा ने पारी के छठे ओवर में फोल्कस पर पहला छक्का लगाया। उन्होंने अपना ट्रेडमार्क पुल शॉट खेला। वह 19 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:14 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित-गिल की धीमी शुरुआत

भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत की है। पहले पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 15 रन है। गिल 6 और रोहित 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:58 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: रोहित-गिल ने की पारी की शुरुआत

रोहित और गिल ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की जबकि न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर काइल जैमीसन फेंक रहे हैं। भारत ने पहले ओवर में 5 रन बना लिए हैं। रोहित ने चौके से अपना खाता खोला।

17:34 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: पहले मैच के दौरान भारत को लगा तगड़ा झटका, यह खिलाड़ी बीच खेल में हुआ चोटिल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर की पींठ में अचानक खिंचाव आ गया और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। ...यहां पढ़ें
17:30 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: भारत के सामने 301 का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी ओवर में लुटाए रन; मिचेल ने खेली बेहतरीन पारी

भारतीय टीम के सामने वडोदरा वनडे में 301 रन का लक्ष्य है। आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने 14 रन लुटाए और कीवी टीम का स्कोर 300 तक पहुंचा। डैरिल मिचेल ने 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। ...अधिक जानकारी
17:24 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 300 रन

कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 301 रन का टारगेट दिया। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा,मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को 2-2 सफलता मिली।

17:14 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: मिचेल 84 रन बनाकर आउट

मिचेल ने 84 रन की पारी खेली और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। कीवी टीम ने 48 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं। 2 ओवर का खेल शेष बचा है। 49वां ओवर हर्षित राणा फेंक रहे हैं।

17:02 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 250 के पार

कीवी टीम ने 46 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। मिचेल टिके हुए हैं और रन भी बना रहे हैं। उन्होंने अब तक 65 गेंदों पर 68 रन बनाए हैं। 4 ओवर का खेल शेष बचा है।

16:49 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: भारत को मिली 7वीं सफलता

सिराज ने जैकरी फाउल्क्स को एक रन पर आउट कर दिया और कीवी टीम ने 7वां विकेट गंवा दिया। इस मैच में ये सिराज का दूसरा विकेट रहा।

16:47 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: श्रेयस ने ब्रेसवेल को किया रन आउट

श्रेयस ने कप्तान ब्रेसवेल को 16 रन के स्कोर पर शानदार थ्रो करते हुए रन आउट कर दिया। कीवी टीम ने छठा विकेट गंवा दिया। इस टीम ने 43 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं।

16:43 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह तो ट्रोल हुए गंभीर, लगा फेरवेटिज्म का आरोप

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी को जगह नहीं दिए जाने के बाद एक्स यूजर्स ने फेवरेटिज्म का आरोप लगाया। ...पूरी जानकारी
16:34 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: डेरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक

डिरेल मिचेल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। कीवी टीम ने 41 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। मिचेल का साथ अभी माकइल ब्रेसवेल निभा रहे हैं।

16:32 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: विराट कोहली वडोदरा में उतरते ही निकले सौरव गांगुली से आगे, टॉप 5 में हुई किंग की एंट्री

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में पहले वनडे मैच में फील्ड पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकले और सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन की खास लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए। ...और पढ़ें
16:30 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: 40 ओवर में बने 212 रन

कीवी टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 41 रन पर खेल रहे हैं और अगर वो टिक गए तो इस टीम का स्कोर 300 के पार जा सकता है। उनका विकेट भारत के लिए जरूरी है।

16:21 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली पहली सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना पहला विकेट मिचेल हे के रूप में मिला जिन्होंने 18 रन बनाए। भारत को पांचवीं सफलता मिली और इस टीम ने 38 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। मिचेल 34 रन पर खेल रहे हैं।

16:03 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: कॉन्वे-निकोल्स ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड, हर्षित राणा ने किया दोनों कीवी ओपनर्स का शिकार

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में कीवी ओपनर्स ने रिकॉर्ड बनाया। डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने 117 रन की साझेदारी की और 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा ने टीम इंडिया के खतरनाक दिख रहे दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। ...अधिक जानकारी
16:02 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स को किया आउट

कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स को 12 रन पर आउट कर दिया और भारत को चौथी सफलता मिली। कीवी टीम ने 34 ओवर के बाद 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।

15:47 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे

कीवी टीम ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मौजूद हैं। भारत के लिए 17वां ओवर फेंकने रविंद्र जडेजा आए हैं।

15:41 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट विल यंग के रूप में गिरा जिन्होंने 12 रन की पारी खेली। सिराज ने यंग को केएल राहुल के हाथों विकेट के पीछे कैच करवा दिया। कीवी टीम ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं।

15:23 (IST) 11 Jan 2026

DC W vs GG W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, ऐसे देखें WPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग

Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants Women, WPL 2026 LIVE Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंस गुजरात जायंट्स से होगी। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ...अधिक जानकारी
15:21 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: हर्षित को मिली दूसरी सफलता

हर्षित राणा ने कॉनवे को 56 रन पर आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई और ये उनका दूसरा विकेट रहा। भारत ने 24 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं।

15:10 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: हर्षित ने दिलाई भारत को पहली सफलता

हर्षित ने भारत को पहली सफलता दिलाई और 117 रन की साझेदारी को निकोलस को आउट करके तोड़ा जिन्होंने 8 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। कीवी टीम ने 22 ओवर में एक विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।

15:01 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: निकोलस-कॉनवे के अर्धशतक

ओपनर निकोलस ने 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। जबकि डेवोन कॉनवे का भी अर्धशतक 60 गेंदोंं पर ही पूरा हुआ। कीवी टीम ने 20 ओवर में 104 रन बना लिए हैं। दोनों की बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।