भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 336 रन से जीत दर्ज करके इतिहास रचा। इस जीत के साथ तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 1-1 से बराबर हो गई। बर्मिंघम के एजबेस्टन के दूसरे टेस्ट के 5वें दिन रविवार (6 जुलाई) को लंच के बाद इंग्लैंड की टीम 271 रन पर ऑलआउट हो गई। रन के लिहाज से भारत की यह विदेश में सबसे बड़ी जीत है।
भारत की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज रहे। गिल पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक जड़ा। आकाशदीप ने मैच में 10, जबकि सिराज ने 7 विकेट झटके। ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल ने भी अहम भूमिका निभाई। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय टीम पहली बार टेस्ट जीती। 58 साल पहले भारत यहां पहली बार खेला। वह 68.1 ओवर में 271 रन पर आउट हो गई।
Anderson-Tendulkar Trophy, 2025
England
407(89.3)& 271(68.1)
India
587(151.0)& 427/6dec
Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat England by 336 runs
भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की। इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य मिला। वह 68.1 ओवर में 271 रन पर आउट हो गई। जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। हैरी ब्रूक 15 और ओली पोप 24 रन बनाकर क्रीज पर। बेन डकेट 25 और जो रूट ने 6 रन बनाए। ओली पोप 24, हैरी ब्रूक 23 और बेन स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स ने 7, ब्रायडन कार्स ने 38 और जोश टंग ने 2 रन बनाए। शोएब बशीर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के लिए आकाशदीप ने 6 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। 5वें दिन के खेल बारिश के कारण तय समय पर नहीं शुरू हो पाया। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.20 पर शुरू हुआ। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
भारत से हार के तुरंत बाद लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी
बैजबॉल की निकली हेकड़ी, बर्मिंघम में पहली बार जीता भारत; गौतम गंभीर को मिली संजीवनी
बैजबॉल की निकली हेकड़ी, बर्मिंघम में पहली बार जीता भारत; गौतम गंभीर को मिली संजीवनी
बर्मिंघम में छाया सासाराम का लाल: आकाशदीप के लिए क्रिकेट खेलना था क्राइम, पिता और भाई को खोने के बाद भी डटे रहे
जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। हैरी ब्रूक 15 और ओली पोप 24 रन बनाकर क्रीज पर। बेन डकेट 25 और जो रूट ने 6 रन बनाए। ओली पोप 24, हैरी ब्रूक 23 और बेन स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स ने 7, ब्रायडन कार्स ने 38 और जोश टंग ने 2 रन बनाए। शोएब बशीर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
ब्रायडन कार्स को आकाशदीप ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 38 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया। आकाशदीप ने 10 विकेट झटके। शोएब बशीर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हुई।
इंग्लैंड ने 67 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बनाए। जीत के लिए 337 रन चाहिए। ब्रायडन कार्स 38 और शोएब बशीर 12 रन बनाकर क्रीज पर।
रविंद्र जडेजा ने जोश टंग को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। शोएब बशीर नए बल्लेबाज हैं। ब्रायडन कार्स 26 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 64 ओवर में 9 विकेट पर 250 रन बनाए। जीत के लिए 358 रन चाहिए।
आकाशदीप ने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजकर 5वां विकेट झटका। उन्होंने 88 रन बनाए। ब्रायडन कार्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 55.4 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए। जीत के लिए 382 रन चाहिए।
क्रिस वोक्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। जेमी स्मिथ 71 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 52.1 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बनाए। जीत के लिए 409 रन चाहिए।
जेमी स्मिथ ने अर्धशतक जड़ा। वह 73 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस वोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 46.5 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन। जीत के लिए 435 रन चाहिए।
बर्मिंघम टेस्ट के 5वें दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया। क्रिस वोक्स नए बल्लेबाज हैं। क्रिस वोक्स नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। जेमी स्मिथ 32 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 153 रन। जीत के लिए 455 रन चाहिए।
बेन स्टोक्स को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 रन बनाए। जेमी स्मिथ 32 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 40.3 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन। जीत के लिए 455 रन चाहिए। इसके साथ ही लंच ब्रेक हो गया।
इंग्लैंड ने 37 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। जीत के लिए 462 रन चाहिए। बेन स्टोक्स 27 और जेमी स्मिथ 31 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड ने 28 ओवर में 5 विकेट पर 110 रन बनाए। जीत के लिए 498 रन चाहिए। बेन स्टोक्स 10 और जेमी स्मिथ 17 रन बनाकर क्रीज पर। 27 रन की साझेदारी हुई।
आकाशदीप ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। इंग्लैंड में 21.3 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन बनाए। जीत के लिए 525 रन चाहिए। जेमी स्मिथ नए बल्लेबाज हैं। बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर क्रीज पर।
बर्मिंघम टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू हो गया है। ओली पोप और हैरी ब्रूक क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बनाए। जीत के लिए 535 रन चाहिए।
पहले सेशन का खेल भारतीय समयानुसार शाम 5.10 से 7 बजे तक होगा। लंच 7 बजे से 7.40 तक होगा। दूसरा सत्र 7.40 से 9.40 तक होगा। चायकाल 9.40 से 10 बजे तक होगा। तीसरा सत्र 10 बजे से 11.30 तक होगा।
बर्मिंघम से अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.20 पर शुरू होगा। अधिकतम 80 ओवर का खेल होगा।
बर्मिंघम से बुरी खबर है। बारिश की वापसी हो गई है। 1 घंटे का खेल बर्बाद हो गया है। मैदान फिर ढक दिया गया है।
बर्मिंघम से अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है। रोशनी भी सुधरी है। मैदान सुखाने का काम जारी है। थोड़ी देर में अंपायर मैदान जांचने के लिए पहुंचेंगे। आधे घंटे बाद ओवर कटने लगेंगे।
बर्मिंघम से अच्छी खबर है। बारिश कम हो गई है। हालांकि, कवर्स तैनात हैं, लेकिन मैदान सुखाने का काम शुरू हो गया है।
होस्ट भी चैंपियन भी! NC Classic में नीरज चोपड़ा की दिखी धमक, 'गोल्डन ब्वॉय' ने लगातार तीसरा खिताब किया अपने नाम
बर्मिंघम में बारिश तेज हो गई है। खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं। 5वें दिन का खेल शुरू होने में देरी होना तय है।
VIDEO: अगले मैच में वैभव सूर्यवंशी डबल सेंचुरी ठोकना चाहते हैं, जानें शुभमन गिल को लेकर क्या कहा?
भारत-इंग्लैंड 5वें दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से होना। ऐसा लग रहा है कि मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। बर्मिंघम में बारिश हो रही है।
बर्मिंघम में मौसम खराब है। हालांकि, बारिश रुक गई है। पिच होवर कवर से ढकी हुई है। दोनों टीमें फुटबॉल खेल रही हैं।
VIDEO: यशस्वी जायसवाल ने बना दिया नन्हें फैन का दिन, दिव्यांग रवि को खास मैसेज के साथ भेंट किया बल्ला
जसप्रीत बुमराह की जगह खेले आकाशदीप ने इंग्लैंड पर कहर बरपाया है। पहली पारी में 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 2 विकेट ले चुके हैं।