कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग की है। भारत ने 25 ओवर के अंदर ही 200 रन ठोक दिए। यह किसी टेस्ट पारी में टीम का सबसे तेज 200 रन है। उसने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे 27 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंदुलकर के नाम यह रिकॉर्ड था।

IND vs BAN 2nd Test Day 4 LIVE Score: Watch Here

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। अन्य बल्लेबाजों ने भी इसी मोमेंटम के साथ बल्लेबाजी की। बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में भारत ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे तेज 50, सबसे तेज 100, सबसे तेज 150 , सबसे तेज 200 और सबसे तेज 250 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। सबसे तेज 100 और सबसे तेज 150 का रिकॉर्ड पहले भी भारत के ही नाम था। उसने 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था।

सबसे तेज 50,100,150,200,250 का रिकॉर्ड

सबसे तेज 200 रन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उसने 2017 में 28.1 ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में 200 रन जड़े थे। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 148 गेंद (24.4 ओवर) में 200 रन का आंकड़ा छुआ। सबसे तेज 50 और 250 का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल जुलाई में सबसे तेज 50 रन बनाए थे। इंग्लैड ने सबसे तेज 250 रन पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में बनाए थे। इंग्लैंड ने 34 ओवर में 250 रन जड़े थे। वहीं भारत ने 30.1 ओवर में 250 रन जड़ दिए।

यशस्वी ने 31 गेंद पर ठोका पचासा, लेकिन नहीं तोड़ पाए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, जानें किसके नाम है कीर्तिमान

कोहली ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

हालांकि, विराट कोहली अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 35 गेंद पर 47 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने उनका विकेट लिया। इस दौरान उन्होंने बड़ा कीर्तिमान छुआ। उन्होंने 27000 इंटरनेशनल रन पूरे किए। कोहली ने 594 पारी में यह उपलब्धि हासिल की। सचिन तेंदुलकर ने 623 पारी में उपलब्धि हासिल की थी।