कानपुर के ग्रीन पार्क में शुक्रवार (27 सितंबर) से खेला जा रहा भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दो दिन बारिश से प्रभावित रहे। बारिश के कारण दूसरे दिन शनिवार (28 सितंबर) को एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। पहले दिन का खेल तय समय से काफी पहले समाप्त हो गया था। केवल 35 ओवर का ही खेल हो सका था। बांग्लादेश ने 35 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बनाए हैं। मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी हुई है।
IND vs BAN 2nd Test Day 4 LIVE Score: Watch Here
पहले दिन बारिश के कारण टॉस भी देरी से हुआ था। देरी से खेल शुरू होने के बाद पहले सेशन का खेल पूरा हुआ। लंच के बाद का खेल 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। इसके बाद 9 ओवर का खेल हुआ था कि खराब रौशनी से मैच रोकना पड़ा। फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पहले दिन खेल शुरू नहीं हुआ। इस सेशन में नजमुल हसन शान्तो 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन को विकेट मिला।
कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक
कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 26 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बनाए थे। मोमिनुल हक 17 और नजमुल हसन शान्तो 28 रन बनाकर क्रीज पर थे। पहले सेशन में जाकिर हसन बगैर खाता खोले आउट हुए। शादमान इस्लाम 24 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप को दोनों विकेट मिला। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Bangladesh in India, 2 Test Series, 2024
India
285/9dec& 98/3(17.2)
Bangladesh
233(74.2)& 146(47.0)
Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat Bangladesh by 7 wickets
कुलदीप यादव को घरेलू मैदान पर खेलने को मौका नहीं मिला
भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। कुलदीप यादव को घरेलू मैदान पर खेलने को मौका नहीं मिला। बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ। तस्कीन अहमद और नाहिद राणा प्लेइंग 11 से बाहर। ताइजुल इस्लाम और खालिद अहमद को मौका मिला। कानपुर टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण तय समय पर शुरू नहीं हुआ। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे टॉस होने के बजाय 10 बजे हुआ। 10.30 बजे मैच शुरू हुआ।
भारत प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश प्लेइंग 11: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।
कानपुर में पूरा मैदान ढका हुआ है और यही कहानी पूरे दिन चलती रही। कुछ घंटों तक बारिश नहीं हुई, लेकिन कवर पर बहुत पानी था। तीन सुपर सॉपर काम कर रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कल का पूर्वानुमान भी अच्छा नहीं है, लेकिन यह आज से बेहतर है।
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 1 भी गेंद का खेल नहीं हो सका। कानपुर में बारिश ने काम खराब कर दिया है। पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ था। बांग्लादेश ने पहली पारी में 35 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर।
कानपुर में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है, लेकिन कवर्स तैनात हैं। सुपर सॉपर चल रहे हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अभी तक एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ है।
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन अबतक खेल शुरू नहीं हो पाया है। पहले सत्र का खेल धुल चुका है। दूसरे सत्र का खेल भी धुलने की कगार पर है। दोपहर 2 बजे के बाद टी ब्रेक होता है।
कानपुर में बारिश नहीं हो रही है। कवर्स पर सुपर सॉपर चल रहे हैं। रोशनी थोड़ी बेहतर हो गई है। रिजर्व अंपायर वीरेंद्र शर्मा ग्राउंड्समैन से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कवर्स पर काफी पानी है। थोड़ी देर में मैच शुरू हो सकता है।
भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल धुल गया है। हालांकि, कानपुर में बहुत देर से बारिश नहीं हुई है। मैदान पर कवर्स तैनात हैं और सुपर सॉपर चल रहे हैं।
कानपुर में बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल अबतक शुरू नहीं हुआ है। संभव है कि आज का खेल हो ही न पाए।
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल निर्धारित समय से एक घंटे बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। कानपुर में बारिश के चलते पहले दिन भी 35 ओवर का ही खेल हो सका था।
दोनों टीमें ग्रीनपार्क पहुंच चुकी हैं। कोहली भारत के ड्रेसिंग रूम की बालकनी में गपशप कर रहे हैं। गंभीर, रोहित और जायसवाल भी हैं, जबकि बांग्लादेश के खिलाड़ी अभी भी अपने बैग कंधे पर लटकाए हुए हैं और ड्रेसिंग रूम से हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्हें वार्म-अप शुरू करने में अभी कुछ समय लगेगा, कवर से मैदान ढका है और ग्राउंड्समैन की ओर से कोई गतिविधि नहीं दिख रही है।
कानपुर में भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू होगा। अंपायर अपने छाते लेकर हालात देखने के लिए मैदान पर पहुंचे। मैदान का ज़्यादातर हिस्सा ढक हुआ है।
कानपुर में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। मैदान कवर्स से ढका हुआ है। थोड़ी देर में पता चलेगा मैच समय पर शुरू होगा या नहीं।
कानपुर में शुक्रवार को खूब बारिश हुई है। आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। सुबह 9 बजे 51 तो सुबह 10 बजे भी 51 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
कानपुर में बारिश के कारण भारत-बांग्लदेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल तय समय से काफी पहले समाप्त हो गया। पहले दिन केवल 35 ओवर का ही खेल हो सका। बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए। दूसरे दिन शनिवार (28 सितंबर) को 78 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
कानपुर में बारिश के कारण पहले दिन का खेल तय समय से काफी पहले समाप्त हो गया। पहले दिन केवल 35 ओवर का ही खेल हो सका। बांग्लादेश ने 35 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी।
कानपुर में बारिश शुरू हो गई है। ग्रीनपार्क ग्राउंड्समैन मुस्तैद हैं। खराब रौशनी के कारण खेल रुकने के बाद उन्होंने मैदान ढक दिया था। मैच रोके जाने क बांग्लादेश ने 35 ओवरमे 3 विकेट पर 107 रन बना लिए थे।
कानपुर में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। इसके चलते पूरा मैदान कवर्स से ढक दिया गया है।
कानपुर टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र का खेल खराब रोशनी के कारण रुक गया है। बांग्लादेश ने 35 ओवरमें 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी।
बांग्लादेश ने 34 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 32 और मुश्फिकुर रहीम 5 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 22 रन की साझेदारी।
नजमुल हसन शान्तो को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 रन बनाए। मोमिनुल हक 19 न बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। नजमुल और मोमिनुल के बीच 51 रन की साझेदारी हुई।
कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बांग्लादेश ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 19 और नजमुल हसन शान्तो 29 रन बनाकर क्रीज पर।
कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद खेल शुरू होने में 15 मिनट की देरी होगी। दोपहर 1.25 पर खेल शुरू होगा। अच्छी खबर है कि बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। सुपर सोपर्स अपना काम कर रहे हैं।
कानपुर में बारिश हो रही है। मैदान कवर्स से ढक दिया गया है। दूसरे सेशन का खेल शुरू होने में देरी संभव है। बांग्लादेश ने 26 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बनाए। मोमिनुल हक 17 और नजमुल हसन शान्तो 28 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी।
कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक हो गया है। इसके साथ ही बारिश होने लगी है। मैदान कवर कर दिया गया है। बांग्लादेश ने 26 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बनाए। मोमिनुल हक 17 और नजमुल हसन शान्तो 28 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी। जाकिर हसन बगैर खाता खोले आउट हुए। शादमान इस्लाम 24 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप को दोनों विकेट मिला।
बांग्लादेश ने 22 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। नजमुल हसन शान्तो 26 और मोमिनुल हक 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों क बीच 37 रन की साझेदारी।
बांग्लादेश ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। नजमुल हसन शान्तो 16 और मोमिनुल हक 6 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन।
शादमान इस्लाम को आकाश दीप ने पवेलियन भेजा। उन्होने 24 रन बनाए। मोमिनुल हक बगैर खाता खोले क्रीज पर। नजमुल हसन शान्तो नए बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश का स्कोर 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 29 रन।
आकाशदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। जाकिर हसन को पवेलियन भेजा। 24 गेंद खेलने बाद भी वह खाता नहीं खोल पाए। नए बल्लेबाज मोमिनुल हक हैं। शादमान इस्लाम 21 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 8.4 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन
बांग्लादेश ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 21 रन बना लिए हैं। जाकिर हसन बगैर विकट खाता खोले क्रीज पर। शादमान इस्लाम 17 रन बनाकर क्रीज पर। 3 पेसर्स के साथ उतरने वाले रोहित शर्मा ने 8वें ओवर में ही स्पिन लगा दिया। रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी कराई।
जसप्रीत बुमाह ने लगातार दूसरा मेडन किया। शादमान इस्लाम4 और जाकिर हसन बगैर खाता खोले क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 8 रन।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जाकिर हसन और शादमान इस्लाम क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने भारतके लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। लेग बाय से खाता खुला। मोहम्मद सिराज ने दूसरी ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की।