कप्तान रोहित शर्मा की आतिशी पारी के दम पर भारत ने गुरुवार को राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के के दम पर 43 गेंद पर ताबड़तोड़ 85 रन ठोक दिए। वे मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। हालांकि, वे अपना शतक पूरा करने से भले ही चूक गए,लेकिन टीम इंडिया को सीरीज में 1-1 से बराबरी जरूर दिला दी। सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 10 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा।

आज के मैच में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने तेज और ठोस शुरुआत की। लिटन दास और मोहम्मद नईम ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद पर 60 रन की साझेदारी की। इसमें लिटन दास के 29 रन शामिल थे। लिटन दास को रन आउट कर ऋषभ पंत ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उनकी जगह आए सौम्य सरकार ने भी अच्छे हाथ दिखाए और 20 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। उनका विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया।

मोहम्मद नईम को वॉशिंगटन सुंदर ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। नईम 31 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच के हीरो मुशफिकुर रहीम को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। रहीम 4 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में चहल ने सौम्या सरकार को भी पवेलियन भेजा। सरकार को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट किया। खलील अहमद की गेंद पर अफिफ हुसैन 6 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने अफिफ का शानदार कैच पकड़ा।इस तरह बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें कप्तान महमूदुल्लाह के 21 गेंद पर बनाए गए 30 रन भी शामिल हैं। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 2, जबकि दीपक चाहर, खलील अहमद और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

154 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने तोबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। धवन 31 रन बनाकर अमीनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। धवन 31 रन बनाकर अमीनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत को धवन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 43 गेंद में 85 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रोहित के आउट होने पर श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। उस टीम इंडिया को जीत के लिए 46 गेंद पर 29 रन बनाने थे। अय्यर ने 13 गेंद पर 24 रन ठोककर 26 गेंद पहले भारत के खाते में जीत डाल दी।

Live Blog

Highlights

    23:03 (IST)07 Nov 2019
    अय्यर ने लिया विजयी रन

    16वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। श्रेयस अय्यर ने उनकी चौथी गेंद पर एक रन लेकर भारत का स्कोर 154 रन पहुंचा दिया। इसके साथ ही भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत से भारत ने सीरीज में भी 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

    22:15 (IST)07 Nov 2019
    जीत के करीब भारत

    रोहित भले ही शतक लगाने से चूक गए हो, लेकिन भारत इस मैच को पूरी तरह से अपने पक्ष में करने में कामयाब रहा है। भारत को जीत के लिए 37 गेंद में सिर्फ 16 रन की जरूरत है। 

    22:04 (IST)07 Nov 2019
    31 रन बनाकर आउट धवन

    धवन 31 रन बनाकर अमीनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत को धवन के रूप में पहला झटका लगा। रोहित एक छोर पर लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे हैं।

    21:55 (IST)07 Nov 2019
    10 ओवर में 113 रन

    मोसद्देक हुसैन की पहली तीन गेंद पर रोहित ने लगातार तीन छक्का जड़ा। रोहित अब 78 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत ने 10 ओवर में 113 रन बना लिए हैं।

    21:45 (IST)07 Nov 2019
    संभलकर खेल रहे रोहित-धवन

    रोहित जहां तेज गति से रन बना रहे हैं तो वहीं धवन को रन बनाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

    21:37 (IST)07 Nov 2019
    अर्धशतक के करीब रोहित

    रोहित शर्मा महज 22 गेंद में 47 के स्कोर पर आ गए हैं। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के लगाने का काम किया।

    21:26 (IST)07 Nov 2019
    चौथे ओवर से 15 रन

    मुस्ताफिजुर रहमान की पहली दो गेंदों पर रोहित ने दो चौके लगाए। चौथी गेंद पर एक जोरदार छक्का। चौथा ओवर महंगा रहा, इस ओवर से 15 रन आए।

    21:16 (IST)07 Nov 2019
    दो ओवर से 19 रन

    शहाबुल इस्लाम की गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। रोहित और धवन अच्छी लय में दिखाई पड़ रहे हैं। पहले दो ओवर में भारत ने 19 रन बना लिए हैं।

    21:06 (IST)07 Nov 2019
    धवन ने जड़ा चौका

    मुस्ताफिजुर रहमान ने वाइड के साथ पारी का आगाज किया। रोहित ने लेग बाई के साथ सिंगल लिया। चौथी गेंद पर धवन ने चौका लगाया।

    20:49 (IST)07 Nov 2019
    भारत को जीत के लिए 154 रन

    बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 154 रन बनाने होंगे।

    20:32 (IST)07 Nov 2019
    महमुदूल्लाह ने जड़ा चौका

    दीपक चाहर वापस गेंदबाजी करने आए हैं। इस ओवर में महमुदूल्लाह ने चौका लगाया। अगले ओवर में खलील अहमद की गेंद पर महमुदूल्लाह ने एक और चौका लगाया।

    20:21 (IST)07 Nov 2019
    बांग्लादेश को चौथा झटका

    ऋषभ पंत को आखिरकार स्टपिंग से विकेट हासिल हुई। पंत ने सरकार को वापस 30 के स्कोर पर वापस भेजा। बांग्लादेश ने अपना चोथा विकेट गंवाया। 

    20:11 (IST)07 Nov 2019
    भारत को तीसरी सफलता

    युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच के हीरो मुशफिकुर रहीम को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। रहीम 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरी सफलता मिली।

    20:00 (IST)07 Nov 2019
    4 ओवर से 27 रन

    भारत ने पिछले कुछ ओवर में मैच में वापसी की है। दो विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश के रन रेट में गिरावट भी आई है।  पिछले 4 ओवर से 27 रन।

    19:51 (IST)07 Nov 2019
    दुबे का महंगा ओवर

    शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए हैं। सौम्या सरकार ने दुबे की गेंद पर चौका लगाया। शिवम पहली चार गेंदों में 8 रन दे चुके हैं। दुबे का यह ओवर महंगा रहा।

    19:40 (IST)07 Nov 2019
    भारत को पहली सफलता

    युजवेंद्र चहल की गेंद पर ऋषभ पंत ने आगे आकर लिटन दास को रन आउट कर दिया। भारत को 60 के स्कोर पर पहली सफलता मिली। 

    19:34 (IST)07 Nov 2019
    6 ओवर में 54 रन

    पहला पावर प्ले पूरी तरह से बांग्लादेश के पक्ष में गया है। शुरुआती 6 ओवर से 54 रन आ चुके हैं। इसी बीच चहल के ओवर में ऋषभ पंत की एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई।

    19:25 (IST)07 Nov 2019
    4 ओवर में 31 रन

    वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में लिटन दास ने चौका लगाया। शुरुआती चार ओवर में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं।

    19:16 (IST)07 Nov 2019
    खलील का महंगा ओवर

    खलील अहमद का ओवर महंगा रहा। खलील के ओवर से 14 रन आए। खलील की तीन गेंदों पर नईम ने लगातार तीन चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।

    19:04 (IST)07 Nov 2019
    पहले ओवर से 6 रन

    दीपक चहर पहला ओवर करने आए हैं। दूसरी गेंद पर लिटन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर फिर सिंगल। दीपक का पहला ओवर शानदार जा रहा था लेकिन अंतिम गेंद पर दास ने चौका लगा दिया।

    18:49 (IST)07 Nov 2019
    यहां अंतिम मैच में मिली थी जीत

    भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के तौर पर खेला था। 6 अक्टूबर 2018 को खत्म हुए उस टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी।

    18:42 (IST)07 Nov 2019
    भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

    18:36 (IST)07 Nov 2019
    टीम में कोई बदलाव नहीं

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। रोहित अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें मौका दिया है।