कप्तान रोहित शर्मा की आतिशी पारी के दम पर भारत ने गुरुवार को राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के के दम पर 43 गेंद पर ताबड़तोड़ 85 रन ठोक दिए। वे मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। हालांकि, वे अपना शतक पूरा करने से भले ही चूक गए,लेकिन टीम इंडिया को सीरीज में 1-1 से बराबरी जरूर दिला दी। सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 10 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा।
आज के मैच में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने तेज और ठोस शुरुआत की। लिटन दास और मोहम्मद नईम ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद पर 60 रन की साझेदारी की। इसमें लिटन दास के 29 रन शामिल थे। लिटन दास को रन आउट कर ऋषभ पंत ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उनकी जगह आए सौम्य सरकार ने भी अच्छे हाथ दिखाए और 20 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। उनका विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया।
मोहम्मद नईम को वॉशिंगटन सुंदर ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। नईम 31 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच के हीरो मुशफिकुर रहीम को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। रहीम 4 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में चहल ने सौम्या सरकार को भी पवेलियन भेजा। सरकार को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट किया। खलील अहमद की गेंद पर अफिफ हुसैन 6 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने अफिफ का शानदार कैच पकड़ा।इस तरह बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें कप्तान महमूदुल्लाह के 21 गेंद पर बनाए गए 30 रन भी शामिल हैं। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 2, जबकि दीपक चाहर, खलील अहमद और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।
154 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने तोबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। धवन 31 रन बनाकर अमीनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। धवन 31 रन बनाकर अमीनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत को धवन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 43 गेंद में 85 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रोहित के आउट होने पर श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। उस टीम इंडिया को जीत के लिए 46 गेंद पर 29 रन बनाने थे। अय्यर ने 13 गेंद पर 24 रन ठोककर 26 गेंद पहले भारत के खाते में जीत डाल दी।
16वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। श्रेयस अय्यर ने उनकी चौथी गेंद पर एक रन लेकर भारत का स्कोर 154 रन पहुंचा दिया। इसके साथ ही भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत से भारत ने सीरीज में भी 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।
रोहित भले ही शतक लगाने से चूक गए हो, लेकिन भारत इस मैच को पूरी तरह से अपने पक्ष में करने में कामयाब रहा है। भारत को जीत के लिए 37 गेंद में सिर्फ 16 रन की जरूरत है।
धवन 31 रन बनाकर अमीनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत को धवन के रूप में पहला झटका लगा। रोहित एक छोर पर लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे हैं।
मोसद्देक हुसैन की पहली तीन गेंद पर रोहित ने लगातार तीन छक्का जड़ा। रोहित अब 78 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत ने 10 ओवर में 113 रन बना लिए हैं।
रोहित जहां तेज गति से रन बना रहे हैं तो वहीं धवन को रन बनाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
रोहित शर्मा महज 22 गेंद में 47 के स्कोर पर आ गए हैं। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के लगाने का काम किया।
मुस्ताफिजुर रहमान की पहली दो गेंदों पर रोहित ने दो चौके लगाए। चौथी गेंद पर एक जोरदार छक्का। चौथा ओवर महंगा रहा, इस ओवर से 15 रन आए।
शहाबुल इस्लाम की गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। रोहित और धवन अच्छी लय में दिखाई पड़ रहे हैं। पहले दो ओवर में भारत ने 19 रन बना लिए हैं।
मुस्ताफिजुर रहमान ने वाइड के साथ पारी का आगाज किया। रोहित ने लेग बाई के साथ सिंगल लिया। चौथी गेंद पर धवन ने चौका लगाया।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 154 रन बनाने होंगे।
दीपक चाहर वापस गेंदबाजी करने आए हैं। इस ओवर में महमुदूल्लाह ने चौका लगाया। अगले ओवर में खलील अहमद की गेंद पर महमुदूल्लाह ने एक और चौका लगाया।
ऋषभ पंत को आखिरकार स्टपिंग से विकेट हासिल हुई। पंत ने सरकार को वापस 30 के स्कोर पर वापस भेजा। बांग्लादेश ने अपना चोथा विकेट गंवाया।
युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच के हीरो मुशफिकुर रहीम को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। रहीम 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरी सफलता मिली।
भारत ने पिछले कुछ ओवर में मैच में वापसी की है। दो विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश के रन रेट में गिरावट भी आई है। पिछले 4 ओवर से 27 रन।
शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए हैं। सौम्या सरकार ने दुबे की गेंद पर चौका लगाया। शिवम पहली चार गेंदों में 8 रन दे चुके हैं। दुबे का यह ओवर महंगा रहा।
युजवेंद्र चहल की गेंद पर ऋषभ पंत ने आगे आकर लिटन दास को रन आउट कर दिया। भारत को 60 के स्कोर पर पहली सफलता मिली।
पहला पावर प्ले पूरी तरह से बांग्लादेश के पक्ष में गया है। शुरुआती 6 ओवर से 54 रन आ चुके हैं। इसी बीच चहल के ओवर में ऋषभ पंत की एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई।
वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में लिटन दास ने चौका लगाया। शुरुआती चार ओवर में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं।
खलील अहमद का ओवर महंगा रहा। खलील के ओवर से 14 रन आए। खलील की तीन गेंदों पर नईम ने लगातार तीन चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।
दीपक चहर पहला ओवर करने आए हैं। दूसरी गेंद पर लिटन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर फिर सिंगल। दीपक का पहला ओवर शानदार जा रहा था लेकिन अंतिम गेंद पर दास ने चौका लगा दिया।
भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के तौर पर खेला था। 6 अक्टूबर 2018 को खत्म हुए उस टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी।
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। रोहित अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें मौका दिया है।