IND vs AUS 3rd ODI Match LIVE Scorecard (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम अपना 20वां वनडे मुकाबला कंगारू टीम के खिलाफ खेलने उतरी है। शुभमन गिल एक बार फिर टॉस हारे और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस सीरीज में 0-2 से सीरीज में पिछड़ने के बाद भारत के पास अब सम्मान बचाने का आखिरी मौका है।

IND vs AUS 3rd ODI LIVE Streaming Telecast Details

इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में पर्थ और एडिलेड के मैदान पर भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल की भी साख दांव पर है। वह भी अपनी पहली वनडे सीरीज में बतौर कप्तान 0-3 से नहीं हारना चाहेंगे। ऐसे में भारत इस सीरीज को 1-2 से समाप्त करने के इरादे से उतरेगा। वहीं मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पीछे हटने वाली नहीं है। जरूर उसकी नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी।

India in Australia, 3 ODI Series, 2025

Australia 
31/0 (6.0)

vs

India  

BattingRB
Mitchell Marsh *7 19
Travis Head17 17
BowlingORWKT
Harshit Rana3110
Prasidh Krishna *000

Play In Progress ( Day – 3rd ODI )
Australia elected to bat

भारतीय टीम के लिए आज के मैच में बल्लेबाजी अहम होने वाली है। पहले दोनों मैच में खाता भी नहीं खोल पाए विराट कोहली इस मैच में क्या करते हैं यह देखना होगा। इस मैच की पारी उनके आने वाले भविष्य को लेकर भी कई जवाब दे सकती है। जबकि पिछले मैच में 73 रन बनाने वाले रोहित शर्मा से एक बार फिर अच्छी पारी की उम्मीद फैंस लगाए बैठे होंगे।

दोनों टीमों की Playing 11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

Live Updates
09:22 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: मार्श-हेड ने पकड़ी रफ्तार

मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले दो ओवर में धीमी शुरुआत के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है। हेड ने अभी तक दो और मिचेल मार्श ने एक बाउंंड्री बटोरी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5वें ओवर की पहली गेंद पर ही 20 के पार बिना किसी नुकसान के पहुंच गया।

09:17 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: हेड ने लगाया पहला चौका

ट्रेविस हेड ने इस मैच का पहला चौका पारी के तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की आखिरी गेंद पर लगाया। इस बाउंड्री से पहले लगातार सिराज ने दवाब बना रखा था। लेकिन अंत में इस ओवर से 8 रन आ गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 ओवर के बाद 10/0

09:10 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: हर्षित राणा ने फेंका दूसरा ओवर

मोहम्मद सिराज के साथ हर्षित राणा ने नई गेंद से शुरुआत की है। उन्होंने पारी का दूसरा ओवर फेंका और दो रन ही दिए। अभी तक ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धीमी और भारतीय गेंदबाजों ने कसी शुरुआत की है। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2/0

09:04 (IST) 25 Oct 2025

IND vs AUS: सिडनी वनडे में भारत की प्लेइंग 11 देख भड़के फैंस, हर्षित राणा के चयन पर फिर निकाला गुस्सा

IND vs AUS 3rd ODI: सिडनी वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11 से अर्शदीप सिंह को बाहर कर दिया गया और हर्षित राणा टीम में बरकरार हैं। इसको देख फैंस अपना गुस्सा रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। ...यहां पढ़ें
09:03 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: सिराज के हाथ नई गेंद

मोहम्मद सिराज भारत के लिए नई गेंद से शुरुआत करते हुए पहला ओवर फेंक रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे छोर से प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद के साथ दिख सकते हैं।

08:38 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

08:38 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

08:35 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: भारतीय टीम में 2 बदलाव

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के वक्त जानकरी दी कि आज टीम में दो बदलाव किए गए हैं। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किया गया है। यानी हर्षित राणा एक बार फिर टीम में शामिल हैं।

08:33 (IST) 25 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: लगातार तीसरा टॉस हारे गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल लगातार तीसरा टॉस हार गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

08:12 (IST) 25 Oct 2025

IND vs AUS: सिडनी की पिच पर घास

सिडनी की पिच की पहली झलक सामने आई है। इस पिच पर घास दी गई है। यानी अपने नेचर के विपरीत यह पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। वहीं स्पिनर्स का रोल क्या रहेगा यह देखना होगा। इस पिच की जानकारी के बाद एक बार फिर लगने लगा है कि शायद कुलदीप यादव को अब सीधे टी20 सीरीज में ही देख पाएंगे।

08:03 (IST) 25 Oct 2025

IND vs AUS: दोनों टीमें ग्राउंड पर

दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्राउंड पर पहुंच कर अभ्यास कर रहे हैं। कुलदीप यादव को डेविड वॉर्नर और कप्तान शुभमन गिल के साथ देखा गया। विराट कोहली ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

07:51 (IST) 25 Oct 2025

IND vs AUS 3rd ODI LIVE Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

India vs Australia LIVE Streaming, IND vs AUS 3rd ODI Match LIVE Streaming channel online, Star Sports, JioHotstar: यहां भारत बनाम ऑस्ट्रलिया वनडे सीरीज के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गई हैं। यहां तीसरे वनडे मैच का लाइव स्कोरकॉर्ड और लाइव कमेंट्री भी उपलब्ध है। ...पूरी जानकारी
07:49 (IST) 25 Oct 2025

टी20 टीम में 7 साल बाद लौटा 39 वर्षीय ऑलराउंडर; 2018 में लिया था संन्यास, अब हुई वापसी

अपने देश के लिए 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलकर संन्यास लेने वाले खिलाड़ी की 39 साल की उम्र में वापसी हुई है। आगामी टी20 सीरीज के लिए इस ऑलराउंडर प्लेयर को टीम में चुना गया है। ...और पढ़ें
07:11 (IST) 25 Oct 2025

कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?

कप्तान शुभमन गिल ने पहले दोनों मैचों में कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया। जबकि पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुहुनेमैन और दूसरे वनडे में एडम जैम्पा ने कमाल किया था। अब देखना होगा कि क्या कुलदीप यादव को सिडनी के स्पिन फ्रेंडली ट्रैक पर मौका मिलता है या नहीं। हर्षित राणा या नितीश कुमार रेड्डी की जगह उन्हें टीम में एंट्री मिल सकती है।

07:08 (IST) 25 Oct 2025

Womens World Cup 2025: सेमीफाइनल में कब और किससे होगी भारत की भिड़ंत? ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच नंबर 1 की जंग; ये है पूरा शेड्यूल

ICC Women's World Cup 2025 Semi Final Schedule, Points Table: महिला वर्ल्ड कप 2025 की चार सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुकी हैं। भारत का नंबर 4 पर रहना तय है। वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी भी नंबर 1 की जंग जारी है। ...यहां पढ़ें
07:07 (IST) 25 Oct 2025

IND vs AUS: वनडे सीरीज के बीच अचानक बदला स्क्वाड, वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी बाहर; टी20 टीम में हुई धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

IND vs AUS के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी। अब सीरीज के बीच टी20 और वनडे स्क्वाड में अचानक बदलाव की सूचना मिली है। ...पूरी जानकारी
07:05 (IST) 25 Oct 2025

भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल।

07:05 (IST) 25 Oct 2025

आखिरी वनडे के लिए बदला ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, जोश फिलिप, मैट कुहुनेमैन।

07:04 (IST) 25 Oct 2025

IND vs AUS 3rd ODI: रोहित शर्मा के निशाने पर अब वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में तीन दिग्गजों के रिकॉर्ड को कर चुके हैं ध्वस्त

Rohit Sharma, IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडने वनडे में रोहित शर्मा के निशाने पर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होने वाला है। उन्होंने एडिलेड में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी। ...पूरी जानकारी
07:03 (IST) 25 Oct 2025

IND vs AUS: 45 साल, 19 मैच और सिर्फ दो जीत; सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का डरावना रिकॉर्ड, शुभमन गिल की कप्तानी पर लगेगा 'कलंक'?

IND vs AUS ODI Series 2025, India vs Australia 3rd ODI Match, Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इससे पहले भारत ने यहां कंगारू टीम के खिलाफ 19 वनडे मैच खेले हैं। ...यहां पढ़ें
07:01 (IST) 25 Oct 2025

रोहित-विराट का आखिरी मैच? क्या शुभमन गिल करेंगे रेस्ट, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान; यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका?

IND vs AUS 3rd ODI Sydney: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में होगा। लगातार चार महीनों से क्रिकेट खेल रहे शुभमन गिल को इस मैच में पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले आराम दिया जा सकता है या नहीं? ...और पढ़ें
06:58 (IST) 25 Oct 2025

कैसा रहेगा सिडनी का मौसम?

शनिवार को सिडनी में लोकल समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे से मुकाबला शुरू होगा। इस दौरान दोपहर में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिली रहे सकती है और बारिश के आसार बहुत कम हैं। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को दिन में बारिश नहीं रहेगी। हालांकि, मौसम ठंडा होगा और 16 से 23 डिग्री तक तापमान रहे सकता है। जबकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा हवा चल सकती है जिससे थोड़ा बहुत तेज गेंदबाजों को भी गेंद स्विंग करवाने में मदद मिल सकती है। यानी दूसरी पारी के शुरुआती ओवर्स में बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा।

06:56 (IST) 25 Oct 2025

सिडनी में टॉस बनेगा बॉस?

सि़डनी में अभी तक 168 में से 96 वनडे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते तो 64 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजेता बनी। यहां ओवरकास्ट कंडीशन भी नहीं हैं तो साफ है कि कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं।

06:55 (IST) 25 Oct 2025

सिडनी की पिच का मिजाज

अगर पिच की बात करें तो सिडनी की पिच को ऑस्ट्रेलिया के सभी मैदानों को अलग रखते हुए सबसे ज्यादा स्पिन और बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। यहां पर बल्लेबाजों के लिए गेंद अच्छे से बैट पर आती है। इसके अलावा जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं। यह तो यहां की पिच का मिजाज हमेशा रहता है। अब तेज गेंदबाजों की बात करें तो यह पिच उतनी मददगार शायद ना साबित हो। लेकिन अगर पिच पर घास छोड़ी गई तो पेसर्स भी आग उगल सकते हैं।

06:54 (IST) 25 Oct 2025

कितने बजे होगा टॉस?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले का भी टॉस पहले दो मैचों की तरह भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे होगा। यह मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। वहीं आधे घंटे बाद सुबह 9 बजे से लाइव एक्शन की शुरुआत होगी। सिडनी के लोकल समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से यह मुकाबला होना है। यानी यह डे नाइट मुकाबला होगा।

06:50 (IST) 25 Oct 2025

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता के लाइव ब्लॉग में। इस मैच में आपको सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से जुड़े सभी अपडेट्स और लाइव स्कोर की जानकारी मिलेगी। इस मैच के अलावा इस ब्लॉग में आपको खेल की दुनिया से जुड़ी अन्य खबरें भी जानने को मिलेंगी।