IND vs AUS 2nd ODI Match LIVE Scorecard (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (23 अक्टूबर) को एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

IND vs AUS 2nd ODI LIVE Streaming: Watch Here

ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए। जोस फिलिप की जगह एलेक्स कैरी, मैथ्यू कुहनेमैन की जगह एडम जम्पा और नाथन एलिस की जगह जेवियर बार्टलेट को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। पर्थ में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए मैच जीतना जरूरी है।

India in Australia, 3 ODI Series, 2025

Australia 

vs

India  
98/2 (22.4)

BowlingORWKT
Adam Zampa *1.4100
Cooper Connolly120
BattingRB
Rohit Sharma *52 76
Shreyas Iyer35 47

Play In Progress ( Day – 2nd ODI )
Australia elected to field

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर निगाहें होंगी।पहले वनडे में रोहित 8 और विराट बगैर खाता खोले आउट हो गए थे। एडिलेड में विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एडिलेड में भारतीय 2008 से अजेय है। पिछले पांच मैचों में एक भी नहीं हारी है।

Live Updates
10:45 (IST) 23 Oct 2025

LIVE Cricket Score: रोहित शर्मा लय में दिखने लगे हैं

भारत ने 21 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 32 और रोहित शर्मा 49 रन बनाकर क्रीज पर। 75 रन की साझेदारी हुई। शुरुआत में बैरंग दिखने के बाद रोहित शर्मा लय में दिखने लगे हैं।

10:29 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: श्रेयस-रोहित ने संभाला

भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 20 और रोहित शर्मा 28 रन बनाकर क्रीज पर। 42 रन की साझेदारी हुई।

10:26 (IST) 23 Oct 2025

VIDEO: कोहली फिर शून्य पर आउट, करियर में पहली बार हुआ यह ‘हादसा’, क्या संन्यास का बना लिया मन?

विराट कोहली ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदों पर आउट हो रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने माइंड गेम खेला। यह कारगर भी साबित हुआ। तीन स्लिप लगाई, लेकिन जेवियर बार्टलेट ने गेंद अंदर फेंकी और विराट कोहली एलबीडब्ल्यू हो गए। …और पढ़ें
10:03 (IST) 23 Oct 2025

India vs Australia LIVE Score: लय में नहीं दिख रहे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं, लेकिन वह संघर्ष करते दिख रहे हैं। भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 4 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर।

09:36 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: विराट कोहली नहीं खोल पाए खाता

विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बगैर खाता खोले आउट हुए। जेवियर बार्टलेट की अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। रोहित शर्मा 8 और श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत का स्कोर 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 17 रन।

09:33 (IST) 23 Oct 2025

LIVE Cricket Score: शुभमन गिल को जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। रोहित शर्मा 28 गेंद पर 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 6.1 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन। गिल अच्छी लय में दिख रहे थे। रोहित शर्मा संघर्ष कर रहे हैं। रन गति बढ़ाने के चक्कर में गिल आउट हुए। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं।

09:16 (IST) 23 Oct 2025

India vs Australia LIVE Score: गिल-रोहित ने स्टार्क को चौका जड़ा

शुभमन गिल ने बेहतरीन कवर ड्राइव खेलकर खाता खोला। एक गेंद बाद रोहित शर्मा ने फ्लिक खेलकर चौका जड़ा। मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर से 10 रन आए। रोहित शर्मा रन आउट से भी बचे। रोहित शर्मा 6 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 11 रन।

09:06 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: रोहित शर्मा ने खोला खाता

रोहित शर्मा के खिलाफ मिचेल स्टार्क का प्लान ऑफ स्टंप से बाहर खिलाने का है। रोहित का पैर नहीं चल रहा है। उन्होंने दो बार दूर से बल्ला चलाया। स्टार्क ने पांचवीं गेंद अंदर फेंकी। रोहित ने लेग साइड में खेलकर अपना और भारत का खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बगैर विकेट के 1 रन।

09:02 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS 2nd ODI LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

एडिलेड में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर उतरे। मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा पहली गेंद का सामना करेंगे।

08:43 (IST) 23 Oct 2025

India vs Australia LIVE Score: भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

08:43 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

08:37 (IST) 23 Oct 2025
IND vs AUS 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए। जोस फिलिप की जगह एलेक्स कैरी, मैथ्यू कुहनेमैन की जगह एडम जम्पा और नाथन एलिस की जगह जेवियर बार्टलेट को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

07:41 (IST) 23 Oct 2025

India vs Australia LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

07:27 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS: एडिलेड में 18 साल से अजेय है भारत, शुभमन गिल की टीम के केवल एक खिलाड़ी ने झेली है यहां हार

भारतीय टीम जब आखिरी बार एडिलेड ओवल में हारी थी तब विराट कोहली ने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया था। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा टीम का हिस्सा थे। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नए थे। …और पढ़ें
07:26 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS 2nd ODI Playing 11:कुलदीप यादव को मिलेगा मौका? ये एडिलेड वनडे के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

India vs Australia Team Squad, IND vs AUS 2nd ODI Match Playing 11, Today Match Players List: भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना नहीं है। वह एडिलेड में भी बल्लेबाजी में गहराई के साथ उतरना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं। …पूरी जानकारी
07:17 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS 2nd ODI LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, बेन ड्वारशुइस, मार्नस लाबुशेन, जेवियर बार्टलेट।

07:14 (IST) 23 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल।

07:13 (IST) 23 Oct 2025

नमस्कार!

नमस्कार! भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। मैच से जुड़े अपडेट्स यहां आपको मिल रहेंगे। साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज और खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों की भी जानकारी यहां मिलती रहेगी।