IND vs AUS 1st ODI Match Live Scorecard (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में पहली बार शुभमन गिल बतौर वनडे कप्तान नजर आए। वहीं लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी की नजरें टिकी होंगी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

India in Australia, 3 ODI Series, 2025

Australia 

vs

India  
2/0 (1.1)

BowlingORWKT
Mitchell Starc120
Josh Hazlewood *0.100
BattingRB
Rohit Sharma1 4
Shubman Gill *1 3

Play In Progress ( Day – 1st ODI )
Australia elected to field

वहीं नितीश कुमार रेड्डी को इस मैच में डेब्यू का मौका मिला है। हार्दिक पंड्या चोटिल हैं तो उनकी जगह नितीश टीम में आए हैं। भारत के लिए पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा करते नजर आएंगे। वहीं पहली बार ऐसा होगा कि रोहित और विराट अब नए कप्तान शुभमन गिल की कैप्टेंसी में खेलेंगे।

India vs Australia 1st ODI Match, Pitch Report, Weather, Teams Squad, Venue

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कूहनेमैन, जोश हेजलवुड।

Live Updates
09:02 (IST) 19 Oct 2025

LIVE IND vs AUS: रोहित शर्मा ने खोला खाता

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। मिचेल स्टार्क ने पहला ओवर फेंका और हल्के हाथों से लेग साइड पर खेलते हुए रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर खाता खोला। रोहित के साथ कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर खाता खोला।

09:01 (IST) 19 Oct 2025

रोहित शर्मा का 500वां इंटरनेशनल मैच

विराट कोहली और रोहित शर्मा की पर्थ वनडे में वापसी पर सबकी नजरें हैं। रोहित का यह 500वां इंटरनेशनल मैच भी है। जबकि विराट कोहली का यह 551वां मैच है। भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी:-

  • 664- सचिन तेंदुलकर
  • 551- विराट कोहली*
  • 535- एमएस धोनी
  • 504- राहुल द्रविड़
  • 500- रोहित शर्मा *
  • 08:56 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS: भारत के पक्ष में नहीं उछल रहा सिक्का

    भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से टॉस नहीं जीत पाई है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब टीम वनडे खेलने उतरी है। लेकिन टॉस हारने का सिलसिला दो साल से चल रहा है। कप्तानी रोहित शर्मा से गिल के पास आ गई है लेकिन किस्मत नहीं बदली और सिक्का भारत के पक्ष में नहीं उछल रहा है।

    08:47 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS 1st ODI: पर्थ वनडे में 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, एक ने इसी मैदान पर शुरू किया था टेस्ट करियर

    IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ वनडे में तीन खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। एक भारतीय खिलाड़ी ने इसी मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था। ...और पढ़ें
    08:39 (IST) 19 Oct 2025

    LIVE IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

    मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कूहनेमैन, जोश हेजलवुड।

    08:36 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS: भारतीय प्लेइंग 11 से कुलदीप बाहर

    भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

    08:35 (IST) 19 Oct 2025

    LIVE IND vs AUS: भारत की पहले बल्लेबाजी

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने पर्थ वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

    08:22 (IST) 19 Oct 2025

    LIVE IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए भी दो डेब्यू

    ऑस्ट्रेलिया के लिए भी दो खिलाड़ी इस मैच में डेब्यू करने जा रहे हैं। मैट रेनशॉ और मिचेल ओवन को टॉस से पहले कैप सौंपी गई है। इस मैच में एलेक्स कैरी, एडम जैम्पा और जोश इंग्लिस नहीं खेल रहे हैं।

    08:19 (IST) 19 Oct 2025

    Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में एंट्री; पाकिस्तान बाहर, भारत की राह नहीं हुई आसान!

    Women's World Cup 2025 Semifinal Qualification: महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए अब दो टीमें पक्की हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका ने टिकट हासिल किया है। ...पूरी जानकारी
    08:15 (IST) 19 Oct 2025

    LIVE IND vs AUS: नितीश रेड्डी करेंगे डेब्यू

    नितीश कुमार रेड्डी का वनडे डेब्यू कंफर्म हो चुका है। रोहित शर्मा ने उन्हें मैच से पहले कैप सौंपी है। ऑस्ट्रेलिया में ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया था। अब इस खिलाड़ी के पास मौका है टेस्ट के बाद वनडे में सीट पक्की करने पर।

    08:04 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS LIVE: मैदान पर उतरे प्लेयर्स

    पर्थ में सभी खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं और अभ्यास शुरू कर दिया है। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है लेकिन बादल छाए हुए हैं। भारतीय टीम के लिए रोहित-विराट अभ्यास करते दिखे। वहीं हर्षित राणा भी फ्रेम में नजर आए हैं।

    07:51 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS: शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, बाबर आजम समेत 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को छोड़ सकते हैं पीछे

    Shubman Gill, IND vs AUS ODI Series: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह इस सीरीज में पाकिस्तान के बाबर आजम समेत तीन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं। ...यहां पढ़ें
    07:46 (IST) 19 Oct 2025
    IND vs AUS: पर्थ का मौसम बिगाड़ सकता है मजा

    पर्थ में आज का मौसम इस बड़े मैच का मजा थोड़ा किरकिरा कर सकता है। मैच से पहले पर्थ के मौसम का ताजा अपडेट जानें को अभी वहां लगातार बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय बारिश भी पासिंग शॉवर के रूप में हुई। दिन में 11,12 बजे के तकरीबन बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूरे दिन 71 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। वहीं 70 प्रतिश बारिश की संभावना है। दो घंटे तक दिन में बारिश हो सकती है। ऐसे में खेल में बारिश को विलेन बनते आज देखा जा सकता है।

    (एक्यूवेडर की रिपोर्ट के अनुसार)

    07:39 (IST) 19 Oct 2025

    स्मृति मंधाना बनेंगी दुल्हनिया? शादी को लेकर मंगेतर ने दिया जवाब, कहा- जल्दी बनेंगी इंदौर की बहू…

    Smriti Mandhana-Palash Mucchal Relationship: स्मृति मंधाना और संगीतकार व फिल्म डायरेक्टर पलाश मुच्छल के रिलेशनशिप की खबरें अब सार्वजनिक हो चुकी हैं। वहीं जल्दी भारतीय क्रिकेटर दुल्हनिया भी बनने वाली हैं। ...और पढ़ें
    06:56 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का लाइव सीधा प्रसारण, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

    India vs Australia Live Streaming, IND vs AUS 1st ODI Match Live Streaming channel online, Star Sports, JioHotstar: यहां भारत बनाम ऑस्ट्रलिया वनडे सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं। यहां पहले वनडे मैच का लाइव स्कोरकॉर्ड और लाइव कमेंट्री भी उपलब्ध है। ...और पढ़ें
    06:53 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS: क्या रहेगा पर्थ की पिच का मिजाज?

    पर्थ स्टेडियम की पिच की जो तस्वीरें आई हैं उसमें सतह हरी नजर आई है। यानी पिच पर घास होने की संभावना है। पर्थ में वैसे भी उछाल और तेज गेंदबाजों के लिए मदद होती है। लेकिन अगर पिच पर घास हुई तो तेज गेंदबाज इसका और अधिक फायदा उठा सकते हैं। वहीं मौसम के पूर्वानुमान में बारिश की संभावना है तो ओवरकास्ट की कंडीशन में भी तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा इस पिच पर बैटिंग आसान होगी और पिच धीमी पड़ सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को खास ध्यान देना होगा और ओपनर्स व टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी भी चुन सकते हैं।

    06:50 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS: नितीश रेड्डी कर सकते हैं डेब्यू

    अगर भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन पर बात करें तो नितीश कुमार रेड्डी को इस मैच में वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है। वह हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण स्क्वाड में चुने गए हैं। ऐसे में बतौर पेस ऑलराउंडर उन्हें टीम की प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।

    06:49 (IST) 19 Oct 2025

    IND vs AUS: शुभमन गिल पहली बार करेंगे कप्तानी

    भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस मैच में पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली युवा कप्तान के नेतृत्व में खेलने उतरेंगे।

    06:48 (IST) 19 Oct 2025

    कहां देख पाएंगे मैच का लाइव प्रसारण?

    इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में सभी को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देखने को मिलेगा। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    06:45 (IST) 19 Oct 2025

    कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

    अगर पर्थ के मौसम की बात करें तो वहां के लोकल समय यानी सुबह 11 बजे और दिन में 12 बजे बारिश की संभावना है। वहीं मैच की शुरुआत भी इसी दौरान होगी। ऐसे में अगर बारिश का अनुमान सही साबित हुआ तो मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।

    06:44 (IST) 19 Oct 2025

    कितने बजे शुरू होगा मैच?

    अगर इस मुकाबले की बात करें तो इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से होगी। वहीं मैच का टॉस आधे घंटे पहले सुबह 8.30 बजे होगा। इस मैच को पर्थ में खेला जाएगा।

    06:43 (IST) 19 Oct 2025

    नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में होने वाले पहले वनडे मैच से जुड़ी सभी जानकारियां और लाइव स्कोर अपडेट मिलेगा। इसके अलावा खेल की दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर भी आपको इस लाइव ब्लॉग के जरिए जानने को मिलेगी। सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।