भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। 23 नवंबर 2024 को खेल का दूसरा दिन था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 57 ओवर में बिना विकेट खोये 172 रन था। इस मैच में उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 218 रन की लीड हो चुकी है।

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Cricket Score In Hindi: Watch Here

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद थे। यशस्वी जायसवाल ने चायकाल के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया था। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 9वां अर्धशतक है। यशस्वी के बाद केएल राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया था।

IND vs AUS 1st Test Live Cricket Score Streaming In Hindi: Check Here

चायकाल के समय भारत का स्कोर 26 ओवर में बिना विकेट खोये 84 रन था। इस तरह उसकी कुल लीड 130 रन की हुई थी। चायकाल तक यशस्वी जायसवाल 88 गेंद में 42 और केएल राहुल 70 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद थे।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
104(51.2)& 238(58.4)

vs

India  
150(49.4)& 487/6dec

Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
India beat Australia by 295 runs

लंच से 3 मिनट पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम हुई ऑलआउट

दूसरे दिन लंच से 3 मिनट पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 104 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह भारत ने पहली पार के आधार पर 46 रन की लीड हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अपने कल के स्कोर में 37 रन जोड़े और 3 विकेट गंवाये। ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन के स्कोर पर ही अपना 9वां विकेट गंवा दिया था।

मिचेल स्टार्क-जोश हेजलवुड ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज

ऑस्ट्रेलिया पर 100 रन के भीतर ऑलआउट होने का खतरा मंडरा था, लेकिन भारत को उनका आखिरी विकेट लेने के लिए 109 गेंद तक इंतजार करना पड़ा। आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क ने जोश हेजलवुड ने 25 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। जोश हेजलवुड 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले एलेक्स कैरी 21 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन 5 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर पवेलियन लौटे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने कुल 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के शुरुआती दिन गिरे थे 17 विकेट

22 नवंबर को खेल का पहला दिन था। पहले दिन 17 विकेट गिरे। इसमें भारत के 10 और ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट शामिल थे। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27 ओवर में 7 विकेट पर 67 रन था। एलेक्स कैरी 19 और मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया भारत से 83 रन पीछे था। पहले दिन भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिये थे। मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिये थे। हर्षित राणा ने 8 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया था।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट के पहले दिन का लेखा-जोखा

पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, जसप्रीत बुमराह का यह फैसला टीम इंडिया के लिए सही नहीं साबित हुआ। उसकी शुरुआत खराब रही। केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और डेब्यूटेंट नितीश रेड्डी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया और पूरी टीम 49.4 ओवर में सिर्फ 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिये। मिचेल स्टार्क ने 11 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिये। पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने भी क्रमशः 67 और 12 रन देकर 2-2 विकेट लिये।

भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने डेब्यू किया। विराट कोहली ने नीतीश रेड्डी को टेस्ट कैप सौंपी। हर्षित राणा को रविचंद्रन अश्विन ने डेब्यू कैप सौंपी। उन्होंने डेब्यू कैप मिलने से पहले ही अपने रन-अप मार्क कर लिये थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन मैकस्वीनी ने टेस्ट डेब्यू किया।

लंच तक भारत ने बनाये थे 51 रन

ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही मिचेल स्टार्क का शिकार बने तो वहीं तीसरे नंबर पर गिल की जगह खेलने आए देवदत्त पडिक्कल भी शून्य पर जोश हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए। पहली पारी में विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर जोश हेजलवुड का दूसरा शिकार बने। केएल राहुल 26 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत ने लंच तक 4 विकेट गंवा दिये थे, जबकि उसके खाते में सिर्फ 51 रन जुड़े थे।

ध्रुव जुरेल के रूप में लगा झटका

लंच के बाद ध्रुव जुरेल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्हें मिचेल मार्श ने तीसरी स्लिप पर मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी 20 गेंद की पारी में 11 रन बनाये। मिचेल मार्श ने 32वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को छठा झटका दिया। वाशिंगटन सुंदर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच हुए।

वाशिंगटन सुंदर को फेंकी गई यह गेंद ऑफ स्टम्प के करीब की बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। बल्ले के बिल्कुल करीब आई। वाशिंगटन सुंदर बैकफुट से खेलना चाहते थे, लेकिन टप्पा पड़ने के बाद गेंद बाहर निकली, बल्ले के किनारे को चूमा और विकेटकीपर के लिए आसान कैच। वाशिंगटन सुंदर 15 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए।

कमिंस की गेंद पर पंत को स्मिथ ने लपका

पैट कमिंस 46वां ओवर लेकर आये। ऋषभ पंत उनकी 5वीं गेंद पर दूसरी स्लिप पर स्टीव स्मिथ के हाथों लपके गये। पंत पूरी तरह से सेट नजर आ रहे थे, लेकिन कमिंस की शॉर्ट ऑफ फुलर बॉल को फ्लिक करने की कोशिश में एक्रॉस चले गए। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और दूसरी स्लिप पर स्टीव स्मिथ ने कैच लपक लिया।

मार्नस लाबुशेन ने लपका हर्षित राणा का कैच

जोश हेजलवुड ने 47वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा को थर्ड स्लिप पर मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। हेजलवुड की यह गेंद बैकऑफ लेंथ थी। हर्षित ने ऑफ साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन बैट के किनारे पर लगकर बॉल स्लिप में गई। नाथन मैकस्वीनी ने बाईं ओर छलांग लगाई, लेकिन वह कंट्रोल में नहीं थे। हालांकि, थर्ड स्लिप पर मार्नस लाबुशेन ने गलती नहीं की।

Live Updates
15:50 (IST) 23 Nov 2024
पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा

पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कप्‍तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में ऑस्‍ट्रेलिया को 104 रन पर समेट दिया। इसके बाद यशस्‍वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 172 रन की ओपनिंग साझेदारी की। भारत की कुल बढ़त 218 रन की हो गई। अब यह देखना होगा कि रविवार को भारतीय टीम कितने स्‍कोर तक पारी को घोषित करती है या ऑस्‍ट्रेलिया के गेंदबाज वापसी करते हैं।

15:35 (IST) 23 Nov 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: दूसरी पारी में आई सीम मूवमेंट में कमी

भारत की दूसरी पारी में सीम मूवमेंट में काफी कमी आई है, जो उनकी पहली पारी की तुलना में लगभग एक चौथाई है। भारत की पहली पारी में 48.8% गेंदें सीम से काफी हद तक घूम (0.75 डिग्री या उससे अधिक) रहीं थीं, जबकि दूसरी पारी में केवल 27.3% गेंदें ही सीम से घूमीं।

  • पहले दिन: 76.4 ओवर में 217/17
  • दूसरे दिन: 82.2 ओवर में 209/3
  • 15:26 (IST) 23 Nov 2024
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: दूसरे दिन का खेल खत्म

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच में दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 57 ओवर में बिना विकेट खोये 172 रन था। यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की लीड 218 रन की हो चुकी है।

    15:17 (IST) 23 Nov 2024
    Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल के हाथ में ऐठन

    पैट कमिंस 55वां ओवर लेकर आये। उन्होंने 4 गेंदें ही फेंकी थीं कि यशस्वी जायसवाल ने अपने दाहिने हाथ में कुछ परेशानी की शिकायत की। ऐसा उनके साथ मैच में दूसरी बार हुआ। यशस्वी जायसवाल के दाहिने हाथ में ऐंठन की समस्या है। फिजियो उनके लिए अचार का जूस लेकर आये। इसे पीने के बाद उन्हें आराम मिला। इसके बाद अगली दोनों गेंदें आसानी से खेलीं। भारत का स्कोर: 171/0 (55), यशस्वी जायसवाल के 192 गेंद में 89 और केएल राहुल के 142 गेंद में 62 रन हैं।

    15:02 (IST) 23 Nov 2024
    India vs Australia 1st Test Match Live Score: यशस्वी ने जड़ा छक्का, भारत ने बनाई 200 से ज्यादा की लीड

    नाथन लियोन 52वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का लगा दिया। इसके साथ ही भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड 200 रन से ज्यादा की हो गई। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। भारत का स्कोर: 165/0 (52), केएल राहुल 133 गेंद में 58 और यशस्वी जायसवाल के 182 गेंद में 87 रन हैं।

    14:55 (IST) 23 Nov 2024
    India vs Australia Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा चौका

    51 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 151/0 है। यशस्वी जायसवाल के 178 गेंद में 79 और केएल राहुल के 131 गेंद में 57 रन हैं। यशस्वी जायसवाल ने अब तक 7 चौके और एक छक्का लगाया है। केएल राहुल ने अब तक सिर्फ 4 चौके ही लगाये हैं। भारत की लीड 197 रन की लीड हो चुकी है।

    14:39 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS 1st Test Match Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक पूरा

    केएल राहुल ने 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह अर्धशतक 124 गेंद में आया है। मिचेल मार्श की पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने 2 रन लिये। यशस्वी ने आखिरी गेंद पर भी एक रन लिया। भारत का स्कोर 131/0 (48), केएल राहुल के 124 गेंद में 50 और यशस्वी जायसवाल के 167 गेंद में 71 रन हैं।

    14:32 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS Live score: यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को जड़ा छक्का

    मिचेल स्टार्क 47वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। उनकी आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 11 रन आये। भारत का स्कोर 126/0 (47), यशस्वी जायसवाल के 162 गेंद में 67 रन हैं। केएल राहुल के 123 गेंद में 49 रन हैं। भारत की लीड 172 रन की हो चुकी है।

    14:12 (IST) 23 Nov 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: केएल राहुल को स्टीव स्मिथ के खराब थ्रो ने बचाया

    नाथन लियोन 42वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर केएल राहुल रन आउट होने से बाल-बाल बच गये। यह देखकर आश्चर्य लगा कि वह जोखिम भरे रन के लिए इतना उत्सुक क्यों थे? लियोन की यह ऑफ स्टम्प पर फ्लाइटेड डिलीवरी थी। यशस्वी जायसवाल ने डिफेंड किया, गेंद पॉइंट की ओर गई। उन्होंने क्रीज नहीं छोड़ी, लेकिन केएल अपनी क्रीज से बाहर थे, बल्कि यूं कहें कि आधी पिच तक पहुंच चुके थे। यह तो अच्छा हुआ कि पॉइंट पर तैनात स्टीव स्मिथ डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाये। अन्यथा उन्हें पवेलियन लौटना पड़ता।

    13:50 (IST) 23 Nov 2024
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: यशस्वी जायसवाल ने पूरा किया अर्धशतक

    यशस्वी जासवाल ने 38वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नाथन लियोन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेजी से एक रन लिया और अपनी फिफ्टी पूरी की। यशस्वी ने 123 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट में सबसे धीमा अर्धशतक है। नाथन लियोन की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने एक रन लिया। इसके साथ ही भारत के 100 रन पूरे हो गये। भारत का स्कोर 101/0 (38)

    13:35 (IST) 23 Nov 2024
    Live Cricket Score: भारत का स्कोर 96/0 (35)

    35 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोये 96 रन है। यशस्वी जायसवाल के 112 गेंद में 47 रन हैं। उन्होंने अब तक 5 चौके लगाये हैं। केएल राहुल के 101 गेंद में 40 रन हैं। उन्होंने अब तक 3 चौके लगाये हैं। भारत की लीड 142 रन की हो चुकी है।

    12:58 (IST) 23 Nov 2024
    India vs Australia 1st Test Match Live Score: चायकाल के बाद का खेल शुरू

    दूसरे दिन चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। चायकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस पहला ओवर लेकर आये। यशस्वी जायसवाल उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना पाये। दूसरी गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से केएल राहुल ने अलर्ट कर दिया। यह रन भी नहीं था। तीसरी गेंद भी डॉट रही। चौथी गेंद भी कोई रन नहीं आया। पांचवीं और छठी गेंद भी डॉट ही रही। भारत का स्कोर: 84/0 (27)

    12:35 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS 1st Test Match Live Score: ट्री ब्रेक के समय भारत का स्कोर 84/0 (26)

    दूसरे दिन चायकाल तक का खेल हो चुका है। चायकाल के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 26 ओवर में बिना विकेट खोये 84 रन था। इस तरह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल लीड 130 रन की लीड हो चुकी है। चायकाल तक यशस्वी जायसवाल ने 88 गेंद में 42 और केएल राहुल ने 70 गेंद में 34 रन बनाये थे। यशस्वी जायसवाल ने 5 और केएल राहुल ने 3 चौके लगाये हैं।

    12:23 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS Live score: भारत की लीड 120 रन से ज्यादा हुई

    नाथन लियोन 20वां ओवर लेकर आये। उनके ओवर से भारत के खाते में 3 रन आये। उनकी दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने एक रन लिया। इसके साथ ही भारत की लीड 120 रन के पार पहुंच गई। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोये 75 रन है। केएल राहुल के 54 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल के 68 गेंद में 38 रन हैं।

    11:55 (IST) 23 Nov 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की लीड 100 से ज्यादा हुई

    भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त 100 से अधिक हो गई है। आज उसके गेंदबाज उतनी सीम नहीं कर पा रहे हैं, जितना कल करा रहे थे। मिचेल स्टार्क 16वां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर पहली स्लिप पर उस्मान ख्वाजा केएल राहुल का कैच पकड़ने से चूक गये। आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। इसके साथ ही भारत की लीड 100 रन से ज्यादा हो गया। भारत का स्कोर बिना विकेट खोये 52 रन। केएल राहुल के 46 गेंद में 22 और यशस्वी जायसवाल के 51 गेंद में 28 रन हैं।

    11:46 (IST) 23 Nov 2024
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: यशस्वी ने लिये 3 रन, भारत का हो गया अर्धशतक

    पैट कमिंस 15वां ओवर लेकर आये। उनके ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दौड़ कर 2 रन लिये। दूसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर दौड़कर 3 रन लिये। इसके साथ ही भारत का अर्धशतक पूरा हो गया। भारत की लीड 98 रन की हो गई। भारत का स्कोर बिना विकेट खोये 52 रन। यशस्वी जायसवाल के 51 गेंद में 28 और केएल राहुल के 43 गेंद में 18 रन हैं।

    11:32 (IST) 23 Nov 2024
    Live Cricket Score: भारत ने 13 ओवर में बनाये 35 रन

    भारत की दूसरी पारी में 13 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोये 35 रन है। यशस्वी जायसवाल के 44 गेंद में 17, जबकि केएल राहुल के 34 गेंद में 12 रन हैं। भारत की लीड 81 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल ने अब तक 2, जबकि केएल राहुल ने एक चौका लगाया है।

    11:08 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS 1st Test Match Live Score: यशस्वी जायसवाल का चौका

    सातवां ओवर डालने की जिम्मेदारी खुद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ली। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। वहीं जोश हेजलवुड ने अगला ओवर डाला जो कि मेडन रहा।

    11:01 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS 1st Test Match Live Score: भारत ने 6 ओवर में बनाए 22 रन

    छह ओवर का खेल हो गया है और भारत ने बिना कोई विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं। भारत की लीड 70 से पार पहुंच गई है। भारतीय टीम के लिए अहम है कि वह इस सेशन में कोई विकेट न खोए। तभी टीम इंडिया एक बड़ा सकोर खड़ा कर पाएगी।

    10:52 (IST) 23 Nov 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: मिचेल स्टार्क का किफायती ओवर

    तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क ने चार रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने फाइन लेग पर गेंद को खेला और चौका जमाया। भारत का स्कोर दहाई के आंकड़े को पार कर गया है। अगले ओवर में जोश हेजलवुड ने तीन रन दिए।

    10:44 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS 1st Test Match Live Score: जोश हेजलवुड ने दिए 5 रन

    दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने पांच रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद में भारत को लेग बाय से चार रन मिले। भारतीय टीम कोशिश करेगी कि कम से कम 200 रन बोर्ड पर लगाए ताकी ऑस्ट्रेलिया को दबाव में डाला जा सके।

    10:38 (IST) 23 Nov 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की पारी शुरू

    भारत की दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने पहला ओवर डाला। स्टार्क ने पहले ओवर में केवल एक रन दिया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं और टीम को दमदार शुरुआत देना चाहेंगे।

    10:18 (IST) 23 Nov 2024
    India vs Australia Live Score: इस सदी का ऑस्ट्रेलिया का घर पर तीसरा सबसे छोटा स्कार

    2000 के बाद से घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर

    85 बनाम साउथ अफ्रीका होबार्ट 2016

    98 बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 2010

    104 बनाम भारत पर्थ 2024 *

    127 बनाम पाक सिडनी 2010

    136 बनाम न्यूजीलैंड होबार्ट 2011

    09:56 (IST) 23 Nov 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया 104 रन के स्कोर पर सिमटा

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 104 रन बनाए। भारत ने पहली पार के दम पर 46 रन की लीड हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। वहीं एलेक्स कैरी ने 21 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए, वहीं हर्षित राणा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके।

    09:52 (IST) 23 Nov 2024
    India vs Australia Live Score: हर्षित राणा ने दिलाया आखिरी विकेट

    52वें ओवर में हर्षित राणा ने लंबे इंतजार के बाज टीम इंडिया को विकेट आखिरी विकेट दिलाया। दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क स्लॉग करने की कोशिश में थे लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और गेंद उठ गई। ऋषभ पंत ने गेंद लपकी और ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत हुआ। स्टार्क ने 112 गेंदों में 26 रन बनाए।

    09:25 (IST) 23 Nov 2024
    India vs Australia Live Score: पर्थ टेस्ट में जमे ऑस्ट्रेलिया के टेलएंडर्स

    पर्थ टेस्ट में पहली बार ऐसी स्थिति दिख रही है जहां मैच धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। 44वें ओवर में नितीश रेड्डी ने दो रन दिए। गेंद अब पुरानी हो गई है और बल्लेबाजी करना आसान होता दिख रहा है।

    09:12 (IST) 23 Nov 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को आखिरी विकेट की जरूरत

    भारत को एक विकेट का इंतजार है लेकिन मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने उनका इंतजार बढ़ा दिया है। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 53 गेंदों 17 रन की साझेदारी की है। भारत को बड़ी लीड की जरूरत है और ऑस्ट्रेलिया धीरे-धीरे इस अंतर को कम कर रहा है।

    09:04 (IST) 23 Nov 2024
    India vs Australia Live Score: मिचेल स्टार्क के हेलमेट पर लगी गेंद

    40वें ओर में हर्षित राणा की गेंद मिचेल स्टार्क के हेलमेट पर लगी। गेंद बहुत ज्यादा बाउंस नहीं था लेकिन स्टार्क ने डर करने की कोशिश की, गेंद सीधा हेलमेट पर लगी। फीजियो ने आकर कनकशन टेस्ट किया।

    08:44 (IST) 23 Nov 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: बाल-बाल बचे जोश हेजलवुड

    37वें ओवर में जोश हेजलवुड ने बाउंड्री लगाई। बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद हेजलवुड के बल्ले के किनारे पर लगी, लेकिन गेंद विराट और पंत के बीच से निकल गई। बहुत निराश दिखाई दिए जसप्रीत बुमराह।

    08:35 (IST) 23 Nov 2024
    IND vs AUS 1st Test Match Live Score: हर्षित राणा ने डाली नो बॉल

    जसप्रीत बुमराह ने 35वां ओवर डाला जो कि मेडन रहा। वहीं 36वें ओवर में हर्षित राणा ने नौ बॉल डाली। हालांकि अतिरिक्त गेंद पर कवल एक ही रन आया। इस पूरे ओवर में हर्षित ने केवल तीन रन दिए।