आईपीएल-9 का पहला मैच आज (शनिवार) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। पिछले साल की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स इस मैच को अपने घरेलू मैदान में खेल रही है। वहीं पुणे सुपरजाइंट्स जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत करने उतरेगी। । मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुंबई के कमान रोहित शर्मा और पुणे की कमान धोनी के हाथों में हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2013 और 2015 में खिताब जीत चुकी है। वहीं दोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 और 2011 में खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इस बार धोनी पुणे की टीम में कमान संभाल रहे हैं।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं।

पुणे सुपरजाइंट्स: एमएस धोनी (कप्तान),अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, फॉफ डु प्लेसिस, एल्बी मॉर्कल, सौरभ तिवारी, स्टीवन स्मिथ, मिशेल मार्श, इरफान पठान, थिसारा परेरा, रजत भाटिया, दीपक चहर, बाबा अपराजित, अंकित शर्मा ,आर. अश्विन, एम. अश्विन, इशांत शर्मा, अशोक डिंडा, स्कॉट बोलैंड, आरपी सिंह, एडम जांपा, इश्वर पांडे, जसकरन सिंह , पीटर हैंग्सकॉम्ब, अंकुश बैंस

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायुडू, उन्मुक्त चंद, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, किशोर कामथ, दीपक पुनिया, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, लेंडिल सिमंस, मिशेल मैक्लिंघन, आर. विनय कुमार, नाथू सिंह, टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह, अक्षय वाखरे, जगदीश सुचित, नितीश राणा, श्रेयष गोपाल, सिद्धेष लाड, मर्चेंट डि लांगे, पार्थिव पटेल, जोस बटलर, जीतेश शर्मा।