ICC World Cup 2019: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लाखों इंडियंस फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2019 के सफर का आगाज करने जा रही टीम इंडिया के लिए चिंता की बात सामने आ सकती है। खबर है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अभ्यास के दौरान हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है। शनिवार को भारतीय फिजियो पैट्रिक फरहार्ट विराट कोहली के साथ नेट्स पर समय बिताते नजर आए। वह इस दौरान विराट के अंगूठे का इलाज करते नजर आए। अभ्यास खत्म होने के बाद विराट कोहली अंगूठे क बर्फ से भरे गिलास में डुबोए नजर आए। विराट कोहली के चोटिल होने की आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके हाथ में चोट लगी है।

हालांकि चोट से ऊबरे ने के लिए विराट कोहली के पास पर्याप्त समय है। भारत को अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को रोज़ बाउल में खेलना है।हाल के दिनों में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोट से परेशान नजर आए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म अप मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय शंकर चोट के चलते नहीं खेले थे। केदार जाधव भी फिलहाल चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अगर चोटिल हो जाते हैं तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।