Haryana vs Karnataka: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने हरियाणा को 5 विकेट से हरा दिया। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में मैच जीतकर कर्नाटक ने 5वीं बार फाइनल में जगह बनाई। के लिए देवदत्त पडिक्कल-स्मरण रविचंद्रन की शानदार पारी खेली।
VID vs MAH 2024-25 Semi Final 2 Live Score Streaming In Hindi: Watch Here
कर्नाटक ने 47.2 ओवर में 5 विकेट पर 238 रन बना लिए। देवदत्त पडिक्कल ने 86 और स्मरण रविचंद्रन ने 76 रन बनाए। मयंक अग्रवाल खाता नहीं खोल पाए। अनीश केवी ने 22, कृष्णन श्रीजित ने 3 रन बनाए। श्रेयस गोपाल 23 और अभिनव मनोहर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। निशांत सिंधू ने 2, अंशुल कंबोज, अमित राणा और पार्थ वत्स ने 1-1 विकेट लिए। कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाये। उसकी ओर से कप्तान अंकित कुमार ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाये। हिमांशु राणा 44 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनो के अलावा राहुल तेवतिया 22, सुमित कुमार 21 और विकेटकीपर दिनेश बाना 20 रन बनाकर आउट हुए। अनुज ठकराल 23 और अमित राणा 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
कर्नाटक की ओर से अभिलाष शेट्टी सबसे सफल रहे। उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 40 और श्रेयस गोपाल ने 10 ओवर में 36 रन दिये। दोनों ने 2-2 विकेट झटके। हार्दिक राज भी एक विकेट लेने में सफल रहे, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 61 रन दिये।
विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने हरियाणा को 5 विकेट से हरा दिया। उसने 5वीं बार फाइनल में जगह बनाई। कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल-स्मरण रविचंद्रन की शानदार पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 86 और स्मरण रविचंद्रन ने 76 रन बनाए। मयंक अग्रवाल खाता नहीं खोल पाए। अनीश केवी ने 22, कृष्णन श्रीजित ने 3 रन बनाए। श्रेयस गोपाल 23 और अभिनव मनोहर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। निशांत सिंधू ने 2, अंशुल कंबोज, अमित राणा और पार्थ वत्स ने 1-1 विकेट लिए।
कर्नाटक ने 39 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाए। जीत के लिए 44 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 86 रन बनाकर आउट। निशांत सिंधू को विकेट मिला। स्मरण रविचंद्रन 66 रन बनाकर क्रीज पर।
देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। कर्नाटक का स्कोर 30 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन। जीत के लिए 115 रन चाहिए। स्मरण रविचंद्रन 31 और देवदत्त पडिक्कल 51 रन बनाकर क्रीज पर।
कर्नाटक ने 23 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 144 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 42 और स्मरण रविचंद्रन 16 रन बनाकर क्रीज पर। मयंक अग्रवाल बगैर खाता खोले और अनीश केवी 22 रन बनाकर आउट हुए। अंशुल कंबोज और अमित राणा ने 1-1 विकेट लिए।
कर्नाटक ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 172 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 30 और अनीस केवी 21 रन बनाकर क्रीज पर।
आठ ओवर का खेल हो चुका है। कर्नाटक का स्कोर एक विकेट पर 41 रन है। अनीश केवी के 27 गेंद में 11 रन हैं। देवदत्त पडिक्कल 18 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 45 गेंद में 37 रन साझेदारी हो चुकी है। उसे जीत के लिए अभी 197 रन की और जरूरत है।
कर्नाटक की शुरुआत खराब हुई। हरियाणा की ओर से अंशुल कम्बोज पहला ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर लेग बाई से कर्नाटक के खाते में 4 रन आये। इस तरह कर्नाटक का खाता खुला। हालांकि, तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल एलबीडब्ल्यू हो गये। वह खाता भी नहीं खोल पाये। पहले ओवर के बाद कर्नाटक का स्कोर एक विकेट पर 4 रन था।
हरियाणा की पारी 237 रन पर समाप्त हुई। आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की गई। ये रन कितने महत्वपूर्ण साबित होंगे, यह तो आने वाले कुछ घंटे बताएगें? कर्नाटक की टीम खुश होगी क्योंकि यह बहुत बड़ा स्कोर नहीं है। हालांकि, पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। ऐसे में हरियाणा के गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है। क्या कर्नाटक इस लक्ष्य को हासिल क र पाएगा? हम 15 मिनट में लौटेंगे और आपके साथ मैच का नतीजा जानेंगे।
कर्नाटक की ओर से अभिलाष शेट्टी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा ने 40 और श्रेयस गोपाल ने 36 रन देकर 2-2 विकेट लिये। हरियाणा की ओर से कप्तान अंकित कुमार ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाये। हिमांशु राणा 44 रन बनाकर आउट हुए।
वासुकी कौशिक 50वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपने ओवर में 17 रन लुटाये। अनुज राणा ने चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इससे पहले अमित राणा ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया था। इस तरह हरियाणा ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाये।
अभिलाष शेठी ने सुमित कुमार को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। अनुज ठकराल 2 और अमित राणा क्रीज पर। हरियाणा का स्कोर 46 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन।
प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके। उन्होंने राहुल तेवतिया 22 और अंशुल कंबोज 1 को आउट किया। हरियाणा का स्कोर 43 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन।
हरियाणा ने 42ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया 21 और सुमित कुमार 14 रन बनाकर क्रीज पर। अर्ष पंगा 10, हिमांशु राणा 44 और कप्तान अंकित कुमार 48 रन बनाकर आउट। निशांत सिंधू 10 और पार्थ वत्स 8 रन बनाकर आउट। दिनेश बाना 20 रन बनाकर आउट। अभिलाष शेठी ने 3 और श्रेयस अय्यर ने 2 विकेट लिए। हार्दिक राज ने 1 विकेट लिया।
हरियाणा ने 33 ओवर में 5 विकेट पर बना 144 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया 9 और दिनेश बाना 11 रन बनाकर क्रीज पर। अर्ष पंगा 10, हिमांशु राणा 44 और कप्तान अंकित कुमार 48 रन बनाकर आउट। निशांत सिंधू 10 और पार्थ वत्स 8 रन बनाकर आउट। अभिलाष शेठी ने 3, हार्दिक राज और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिए।
निशांत सिंधू आउट हो गए हैं। अभिलाष शेठी को विकेट मिला। उन्होंने 10 रन बनाए। पार्थ वत्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। हरियाणा का स्कोर 28.1 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन।
हरियाणा ने 26 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन बनाए। निशांत सिंधू 8 और पार्थ वत्स 1 रन बनाकर क्रीज पर। अर्ष पंगा 10, हिमांशु राणा 44 और कप्तान अंकित कुमार 48 रन बनाकर आउट। अभिलाष शेठी, हार्दिक राज और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिए।
10 ओवर का खेल हो चुका है। हरियाणा का स्कोर एक विकेट पर 50 रन है। हिमांशु राणा के 32 गेंद में 20 रन हैं। अंकित कुमार के 14 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 18 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अभिलाष शेट्टी 8वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर अर्श रंगा को पवेलियन की राह दिखाई। देवदत्त पडिक्कल ने पहली स्लिल पर उनका कैच लपका। अर्श रंगा 15 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। उनकी जगह अंकित कुमार बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आये।
प्रसिद्ध कृष्णा छठा ओवर लेकर आये। उनकी पहली दो गेंदें डॉट रहीं। तीसरी गेंद पर हिमांशु राणा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर अर्श रंगा ने खेली, लेकिन कोई रन नहीं बना पाये। पांचवीं और छठी गेंद भी डॉट रही। इस ओवर से हरियाणा के खाते में सिर्फ 1 रन आया। छह ओवर के बाद हरियाणा का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। अर्श रंगा के 13 गेंद में 10 और हिमांशु राणा के 23 गेंद में 15 रन हैं।
वासुकी कौशिक तीसरा ओवर भी लेकर आये। उनके इस ओवर से हरियाणा के खाते में सिर्फ 4 रन आये। हरियाणा का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। हिमांशु राणा के 13 गेंद में 11 और अर्श रंगा के 5 गेंद में 6 रन हैं।
हरियाणा की ओर से अर्श रंगा और हिमांशु राणा ने पारी की शुरुआत की। कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक पहला ओवर लेकर आये। उनकी पहली ही गेंद पर अर्श रंगा ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। हिमांशु राणा ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद हरियाणा का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन है।
मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अनीश केवी, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, श्रेयस गोपाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वासुकी कौशिक, अभिलाष शेट्टी।
अर्श रंगा, हिमांशु राणा, अंकित कुमार (कप्तान), पार्थ वत्स, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, सुमित कुमार, अनुज ठकराल, अंशुल कम्बोज, अमित राणा।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया है। हरियाणा ने गुजरात के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद से लगातार 8 जीत हासिल की हैं। कर्नाटक ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत दर्ज की है। उसने ग्रुप स्टेज में मुंबई और पंजाब जैसी दो बड़ी टीमों को हराया। वह भी जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे करुण नायर के अलावा मयंक अग्रवाल सिर्फ दूसरे खिलाड़ी है जिन्होंने कुल 600 से ज्यादा रन बनाये हैं। कर्नाटक के कप्तान ने 123.80 के औसत और 109.75 के स्ट्राइक रेट से 619 रन बनाये हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में हरियाणा और कर्नाटक के बीच पहला सेमीफाइनल थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है।
मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अनीश केवी, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, श्रेयस गोपाल, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिलाष शेट्टी, वासुकी कौशिक, मनोज भंडागे, लवनित सिसौदिया, विजयकुमार विशाख, प्रवीण दुबे, निकिन जोस, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे।
अर्श रंगा, हिमांशु राणा, अंकित कुमार (कप्तान), पार्थ वत्स, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, सुमित कुमार, अनुज ठकराल, अंशुल कम्बोज, अमित राणा, मयंक शांडिल्य, हर्षल पटेल, जयंत यादव, अशोक मेनारिया, युवराज योगेंद्र सिंह, कपिल हुडा, अमन कुमार, वेदांत भारद्वाज, धीरू सिंह, आदित्य दीपक कुमार।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। इस ब्लाग में हम आपको विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा बनाम कर्नाटक मैच के लाइव स्कोर और अपडेट्स की जानकारी देंगे। क्रिकेट और अन्य खेल की ताजा खबरों के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रह सकते हैं.