भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा है। विराट ने इस दोहरे शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन आप जानकार हैरान होगी कि विराट की इस सफलता के पिछे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम हैं। यह दावा किया है खुद गुरमीत राम रही ने। एक इंटरव्यू में गुरमीत ने दावा किया कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उनके आश्रम में आए थे और उन्होंने उनसे सिखा था कि कैसे अच्छा प्रदर्शन करें। जिसके बाद गुरुराम रहीम ने उन्हें अटैकिंग क्रिकेट खेलने का गुरुमंत्र दिया था। जिसके बाद ही कोहली ने अच्छा प्रदर्शन किया। डेरा प्रमुख ने जल्द ही वो वीडियो सार्वजनिक करने का वादा भी किया जिसमें विराट उनसे गुरुमंत्र ले रहे थे। इतना ही नहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम ने दावा किया उनसे शिखर धवन, आशीष नेहरा, जहीर खान, युसुफ पठान ने भी सिखा है।
इस मैच में विराट कोहली ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा है। अब तक सहवाग के नाम एक होम सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने 2004-05 के होम सीजन में 1105 रन बनाए थे। विराट ने उस आंकड़े को अब पार कर लिया है। मैच में विराट ने गुरुवार को अपना 16वां टेस्ट शतक बनाया था। विराट कोहली ने टेस्ट खेलने वाले 7 देशों के खिलाफ शतक बनाया है, उन्होंने पाकिस्तान और जिम्बॉब्वे के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं खेला है। मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ओपनर केएल राहुल 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की जोड़ी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 178 रन जोड़ लिए थे। विजय ने अपनी पारी जारी रखी और करियर का नौंवा शतक लगाया था। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर 54 रनों की साझेदारी की ।

