भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर्स में शामिल हैं। फैंस के साथ-साथ उन्हें साथी खिलाड़ियों और दिग्गजों को भी भरपूर प्यार मिला है। बीते कई सालों में गौतम गंभीर के कई बयानों ने धोनी के फैंस को नाराज किया है। माही के जन्मदिन पर गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी फिर से बयान दिया लेकिन इस बार धोनी के फैंस यह बयान सुनकर खुश हो गए।

धोनी को गंभीर से मिली बर्थडे

महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। भारतीय कप्तान के 43वें जन्मदिन पर गंभीर ने धोनी के साथ बिताए गए पुराने पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि करियर के कई अहम मौके उन्होंने धोनी के साथ शेयर किए हैं।

गंभीर ने याद किए धोनी के साथ बिताए दिन

गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के साथ अपना पुराना समय याद किया। उन्होंने कहा, ‘एमएस धोनी और मैंने एक साथ कुछ बेहतरीन पल शेयर किए हैं। वनडे वर्ल्ड कप जीतना, टी20 विश्व कप जीतना, नंबर 1 टेस्ट टीम बनना, एशिया कप, न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतना और ऐसे कई पल हमने एक साथ साझा किए हैं.”

गंभीर ने कुछ दिन पहले धोनी के बारे में बातचीत करते हुए कहा, “भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी की कप्तानी की बराबरी कोई नहीं कर सकता, कई कप्तान आए हैं और कई कप्तान अभी और आएंगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई धोनी की बराबरी क कर सकता है। जिस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतीं हो। मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ी चीज कुछ हो सकती है।’