दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रही छह वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के दौरान स्टंप माइक में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की आवाज रिकॉर्ड हुई है। सेंचुरियन में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजों को सही गेंद फेंकने की नसीहत दे रहे थे। गेंदबाजों के अलावा धोनी कप्तान कोहली को भी सलाह देते हुए नजर आए। धोनी बल्लेबाज के दिमाग में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी गेंदबाजों को देते रहते हैं। दूसरे वनडे मैच के दौरान जब युजवेंद्र चहल गेंदबाजी करने आए, उस समय दक्षिण अफ्रीका ने महज एक विकेट खोकर 50 रन बना लिए थे। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश कर रहे थे और ऐसे में गेंद किस बल्लेबाज को कहां फेंकना है, इस बात की जानकारी महेंद्र सिंह धोनी दे रहे थे। चहल अगर बल्लेबाजों को बहार गेंद फेंकते तो धोनी उन्हें ऐसा करने के लिए मना करते। धोनी बार-बार युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को गेंद विकेट पर डालने के लिए कह रहे थे। जेपी ड्यूमिनी बाहर की गेंदों पर शॉट्स खेल रहे थे, जिससे धोनी नाखुश नजर आए और उन्होंने गेंद अंदर डालने की बात कही।

धोनी ने कहा, ”इसको बाहर की गेंद मत डाल मारता है, डंडे पर गेंद फेंक”। धोनी की बात सुनते ही चहल ने ऐसा ही किया और अंदर की गेंद पर ड्यूमिनी एलबीडब्लू आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे अधिक 25 रन ड्यूमिनी ने ही बनाए थे। गेंदबाजों के अलावा धोनी विराट को भी किस बल्लेबाज के खिलाफ कैसी फील्डिंग लगानी है, इस बात की जानकारी दे रहे थे। विराट कोहली उसी हिसाब से खिलाड़ियों की फील्ड पोजीशन बांट रहे थे।
‘Chahal, a little pace and pitch it up a little further’
A lot of chatter from Dhoni and Kohli during the second #SAvIND ODI, as caught by the stump microphones https://t.co/VQprTqdeeA
(Indian subcontinent and Middle East only)
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 5, 2018
इससे पहले डरबन मैच के दौरान भी धोनी खिलाड़ियों के साथ कॉरपोरेट करते नजर आए थे। बता दें, कुलदीप यादव ने पहले मैच के बाद ली गई विकेटों का श्रेय धोनी को ही दिया था। यादव ने कहा धोनी भाई के मैदान पर होने से गेंदबाजों को पिच समझने में आसानी होती है। वह गेंदबाज का 60 प्रतिशत काम खुद कर देते हैं।