DC Team 2019 Players List, Squad, Playing 11: दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने इस सीजन नए नाम दिल्ली कैपिटल्स के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। दिल्ली की टीम के लिए आईपीएल का सफर इतने सालों के दौरान कुछ खास नहीं रहा है। टीम एक बार भी फाइनल का सफर तय करने में कामयाब नहीं हो सकी। हर बार की तरह इस बार भी टीम कई बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। दिल्ली के लिए राहत की खबर यह है कि पहले सीजन में टीम के लिए खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखऱ धवन एक बार फिर अपने होम टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। धवन को दिल्ली ने इस साल अपने साथ जोड़ने का काम किया है। धवन के अलावा टीम के पास कई भारतीय युवा खिलाड़ी हैं। इन नामों में पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मनजोत कालरा सबसे चर्चित हैं। क्रिकेट दिग्गज भी इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपनी नजरें टिकाए होंगे।
दिल्ली का पहला मैच 24 मार्च को मुंबई से होगा। दिल्ली शुरुआती मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। पिछले सीजन दिल्ली ने अंतिम के कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। कॉलिन मुनरो, कॉलिन इंग्राम, ऋषभ पंत, क्रिस मॉरिस और शरफेन रदरफोर्ड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस सीजन दिल्ली कहां तक पहुंचती हैं यह इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
जानें पूरा कार्यक्रम-
24 मार्च, रविवार
रात 8 बजे मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
26 मार्च, मंगलवार
रात 8 बजे दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नै सुपर किंग्स
फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
30 मार्च, शनिवार
रात 8 बजे दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स<br />फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
01 अप्रैल, सोमवार
रात 8 बजे किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स
पीसीए स्टेडियम, मोहाली
04 अप्रैल, गुरुवार
रात 8 बजे दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
07 अप्रैल, रविवार
शाम 4 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
12 अप्रैल, शुक्रवार
रात 8 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
ईडन गार्डंस, कोलकाता
14 अप्रैल, रविवार
रात 8 बजे सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम, हैदराबाद
18 अप्रैल, गुरुवार
रात 8 बजे दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
20 अप्रैल, शनिवार
रात 8 बजे दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
22 अप्रैल, सोमवार
रात 8 बजे राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर</p>
28 अप्रैल, रविवार
शाम 4 बजे दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
01 मई, बुधवार
रात 8 बजे चेन्नै सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
04 मई, शनिवार
शाम 4 बजे दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: अंकुश बैंस, जलज सक्सेना, अमित मिश्रा, बंदारू अय्यप्पा, हनुमा विहारी, कीमो पॉल, राहुल तेवतिया, नाथू सिंह, श्रेयस अय्यर, शरफेन रदरफोर्ड, इशांत शर्मा, शिखर धवन, कॉलिन इनग्राम, सुनील लामिछाने, आवेश खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, हर्षल पटेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन मुनरो, मनजोत कालरा, क्रिस मौरिस।