DCW vs MIW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 154 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 155 का लक्ष्य मिला है।

WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल

नेट साइवर ब्रंट ने 45 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 41 रन बनाए। दिल्ली के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली, दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। नंदनी शर्मा और मारिजान कैप को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार।

दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

WPL 2026 13th Match, DC W vs MI W Live Streaming: Watch Here

Women's Premier League, 2026

Delhi Capitals 
126/3 (16.5)

vs

Mumbai Indians  
154/5 (20.0)

BattingRB
Jemimah Rodrigues *32 29
Marizanne Kapp1 1
BowlingORWKT
Nat Sciver-Brunt *2.5270
Hayley Matthews160

Play In Progress ( Day – Match 13 )
Delhi Capitals need 29 runs in 19 balls at 9.15 rpo

Live Updates
18:00 (IST) 20 Jan 2026

IND W vs SA W: अब टी20 में विश्व विजेता बनने की तैयारी, टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान; देखें शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें अब 12 जून से इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर हैं। विमेंस प्रीमियर लीग के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। अब भारतीय महिला टीम की एक नई सीरीज का भी ऐलान हो गया है। …अधिक जानकारी
17:45 (IST) 20 Jan 2026

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि इस मैच का टॉस शाम 7 बजे से होगा।

17:44 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत कौर की गाड़ी डगमगाई

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक समय इस लीग में रफ्तार अच्छी पकड़ी थी। अब पिछली दो पारियों से उनकी गाड़ी डगमगा गई है और इन दोनों मैचों में मुंबई हारी है। उससे पहले पिछली दोनों पारियों में उन्होंने नाबाद 74 व 71 रन बनाए थे और मुंबई को जीत दिलाई थी। उनकी पिछली पांच पारी इस प्रकार हैं:- 20, 74 नाबाद, 71 नाबाद, 16 और 18

17:41 (IST) 20 Jan 2026

जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला खामोश

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला अभी तक इस सीजन खामोश रहा है। कप्तानी में उनकी टीम तीन मैच हारी और बतौर बैटर भी उन्होंने निराश किया है। पिछली चार पारियों में वह 1, 15, 21 और 4 रन ही बना पाई हैं।

17:40 (IST) 20 Jan 2026

वडोदरा लेग का दूसरा दिन

विमेंस प्रीमियर लीग 2016 अपने पहले 11 मैच नवी मुंबई में आयोजित करने के बाद अब वडोदरा पहुंच चुकी है। यहां के बीसीए स्टेडियम में सीजन का 12वां मैच सोमवार को आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया था। अब यह इस मैदान पर सीजन का दूसरा मैच होगा।

17:38 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली-मुंबई के बीच सीजन की दूसरी भिड़ंत

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले पिछली भिड़ंत में मुंबई ने जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली को 50 रनों से हराया था।

17:37 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस के लिए भी जीतना जरूरी

मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक पांच में से सिर्फ दो मैच जीती है और तीन मैच हार चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम को पिछले दोनों मुकाबलों में यूपी वॉरियर्स ने मात दी थी। अब टीम को अगर अंक तालिका में टॉप 2 में बने रहना है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

17:37 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली के लिए जीत बेहद जरूरी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मुकाबले में जीत बेहद जरूरी है। दिल्ली ने इससे पहले अपने चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं। टीम अभी अंक तालिका में आखिरी यानी पांचवें स्थान पर है। अगर दिल्ली आज हारी तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

17:36 (IST) 20 Jan 2026

नमस्कार

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले (दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस) की सभी लाइव स्कोर अपडेट्स मिलेंगी। इस मैच के अलावा खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको इस ब्लॉग के जरिए बीच-बीच में मिलती रहेंगी।