DCW vs MIW Match Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच का आयोजन वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली ने 155 रनों का लक्ष्य 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल किया। दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने 51 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल

दिल्ली की यह दूसरी जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस की छठे मैच में चौथी हार है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 154 का स्कोर खड़ा किया था।

इससे पहले मुंबई के लिए नेट साइवर ब्रंट ने 45 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 41 रन बनाए। दिल्ली के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली, दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। नंदनी शर्मा और मारिजान कैप को 1-1 सफलता मिली।

विराट कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, राहुल-सूर्या भी शामिल; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11 से कई स्टार खिलाड़ी बाहर

Match Ended

Women's Premier League, 2026

Delhi Capitals 
155/3 (19.0)

vs

Mumbai Indians  
154/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 13 )
Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 7 wickets

Live Updates
23:35 (IST) 20 Jan 2026

WPL 2026 Points Table: दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, DC को फायदा, MI की बढ़ी मुश्किल; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

WPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers After DC vs MI 13th Match: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। इस मैच में हार के बाद अंकतालिका में फेरबदल हुए हैं। वहीं मुंबई की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। हरमनप्रीत कौर नंबर 1 बैटर भी बन गई हैं। …और पढ़ें
23:03 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने 51 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। दिल्ली की यह दूसरी जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस की छठे मैच में चौथी हार है।

22:47 (IST) 20 Jan 2026

लॉरा आउट, दिल्ली को 23 गेंद पर चाहिए 37 रन

लॉरा वोल्वार्ट 17 रन बनाकर रनआउट हुईं और दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा। दिल्ली को अब जीत के लिए 23 गेंद पर 37 रन चाहिए हैं। दिल्ली का स्कोर 118/3

22:43 (IST) 20 Jan 2026

Santosh Trophy: 67 साल बाद असम को मिली फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी, 3 टीमों की सीधे फाइनल राउंड में एंट्री

संतोष ट्रॉफी 2026 के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। असम को 7वीं बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। फाइनल राउंड में 12 टीमें खेलेंगी। दो ग्रुप में 6-6 टीमों को रखा गया है। …यहां पढ़ें
22:35 (IST) 20 Jan 2026

जेमिमा-लॉरा के भरोसे दिल्ली की नैया

दिल्ली ने लिजेल ली का विकेट गंवाने के बाद अपनी रन गति को धीमा कर लिया है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और अनुभवी लॉरा वोल्वार्ट क्रीज पर हैं। दिल्ली का स्कोर 15 ओवर के बाद है 2 विकेट पर 112 रन। आखिरी 5 ओवर यानी 30 गेंद पर दिल्ली को 43 रन चाहिए हैं।

22:19 (IST) 20 Jan 2026

लिजेल ली आउट, थर्ड अंपायर ने सुनाया फैसला

थर्ड अंपायर ने काफी समय लिया और फिर लिजेल ली को स्टंप आउट करार दिया। अमनजोत कौर ने मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। ली 28 गेंद पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 84/2

22:01 (IST) 20 Jan 2026

वैष्णवी शर्मा का पहले ओवर में ही कमाल

वैष्णवी शर्मा ने अपने WPL डेब्यू और पहले मैच के पहले ओवर में ही कमाल कर दिया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा को 29 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्कोर 63/1

21:53 (IST) 20 Jan 2026

विराट कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, राहुल-सूर्या भी शामिल; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11 को दिग्गज ने चुना

भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग 11 से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने विराट कोहली को कप्तान बनाया। सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, शुभमन गिल को चुना लेकिन रोहित शर्मा और एमएस धोनी को अपनी टीम में जगह नहीं दी। …पूरी जानकारी
21:50 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स का अर्धशतक पूरा

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5.3 ओवर में ही 50 के पार पहुंच गया। लिजेल ली रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पारी के छठे ओवर में संस्कृति गुप्ता पर लिजेल ली ने तीन चौके जड़ दिए। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 57/0

21:48 (IST) 20 Jan 2026

शेफाली-ली की धाकड़ बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले पांच ओवर में बिना किसी विकेट के 44 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 20 गेंद पर 26 और लिजेल ली 10 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रही हैं। दिल्ली को जीत के लिए 155 रन चाहिए हैं।

21:35 (IST) 20 Jan 2026

शेफाली वर्मा का तूफानी आगाज

दिल्ली कैपिटल्स की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने अपने अंदाज में चौके से खाता खोला। फिर शेफाली ने काउंटर अटैक करते हुए अपने पहले 12 रन तीनों चौके से बनाए। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 17/0

21:30 (IST) 20 Jan 2026

शेफाली ने चौके से खोला खाता फिर सभी डॉट बॉल

शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर अपना खाता खोला और उसके बाद ओवर की पांचों बॉल डॉट खेल गईं। शबनिम इस्माइल ने मुंबई के लिए अच्छी शुरुआत की। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4/0

21:07 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस ने बनाए 5 विकेट पर 154 रन

मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 154 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 155 का लक्ष्य मिला है। नेट साइवर ब्रंट ने 45 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।

20:57 (IST) 20 Jan 2026

श्री चरणी का ट्रिपल धमाका, अमनजोत कौर फेल

अमनजोत कौर 3 गेंद पर तीन रन बनाकर श्री चरणी का तीसरा शिकार बनीं। श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी को भी पवेलियन भेजा। मुंबई का स्कोर 18 ओवर के बाद 134/5

20:51 (IST) 20 Jan 2026

श्री चरणी को मिला दूसरा विकेट, कैरी लौटीं पवेलियन

श्री चरणी ने निकोला कैरी को आउट किया और दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई। यह उनका दूसरा विकेट है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को भी आउट किया था। मुंबई इंडियंस का स्कोर 133/4

20:46 (IST) 20 Jan 2026

नेट साइवर ब्रंट का 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा

नेट साइवर ब्रंट ने 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस सीजन उनका तीसरा पचासा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस का रन रेट बढ़ाया और दोनों ओपनर्स के फ्लाप होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्कोर आगे ले गईं।

20:35 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 पार

14 ओवर में मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे हो गए थे। हरमनप्रीत का विकेट हालांकि गिरा है। नेट साइवर ब्रंट एक छोर पर 28 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रही हैं।

20:34 (IST) 20 Jan 2026

WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल

16 साल की दिया यादव को WPL 2026 के 13वें मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पांचवें मुकाबले में दिया को प्लेइंग 11 में शामिल किया। वह मैदान पर उतरते ही लीग में खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं और इतिहास रच दिया। …यहां पढ़ें
20:33 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत कौर 41 पर आउट, श्री चरणी को मिला विकेट

हरमनप्रीत कौर को श्री चरणी ने 41 के स्कोर पर आउट कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। उनके और नेट साइवर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई।

20:29 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत-ब्रंट की तूफानी बैटिंग

10 ओवर में स्कोर 55 था और 13 ओवर में 91 रन हो गया। हरमप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट ने तूफानी अंदाज अपनाया है। ब्रंट 23 गेंद पर 30 और हरमनप्रीत 31 गेंद पर 40 रन बना चुकी हैं।

20:17 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 पार

मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन हो गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23 गेंद पर 23 और नेट साइवर ब्रंट 13 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

20:10 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत कौर ने लगाए तीन चौके

हरमनप्रीत कौर अब रफ्तार पकड़ती दिखी हैं। उन्होंने श्री चरणी के ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद नंदनी शर्मा के ओवर में भी उन्होंने तीसरी गेंद फेस की और चौका लगा दिया। उन्होंने अपनी पिछली तीनों गेंद पर चौके लगाए और गीयर बदलती दिखीं। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 47/2

20:03 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की काफी धीमी बल्लेबाजी

दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस का रन रेट लगातार गिर रहा है। 7 ओवर में टीम ने सिर्फ 26 रन ही दो विकेट पर बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत 11 गेंद पर 4 और नेट साइवर ब्रंट 7 गेंद पर 1 रन बनाकर ही खेल रही हैं।

19:50 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की दोनों ओपनर्स आउट

तीन गेंद में मुंबई इंडियंस ने अपनी दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। नंदनी शर्मा ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर सजना सजीवन को 9 रन पर आउट किया। उसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर मारिजान कैप ने हेली मैथ्यूज को 12 पर पवेलियन भेज दिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 21/2

19:44 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई की धीमी शुरुआत

मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही है और तीन ओवर में टीम ने सिर्फ 15 रन ही बनाए हैं। सजना सजीवन 6 गेंद पर 4 और हेली मैथ्यूज 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

19:38 (IST) 20 Jan 2026

हेली मैथ्यूज ने पकड़ी रफ्तार

मारिजान कैप के पहले ओवर में धीमी शुरुआत के बाद हेली मैथ्यूज ने लूसी हैमिल्टन के दूसरे ओवर में रफ्तार पकड़ी। उन्होंने दो चौके और एक डबल के साथ 10 रन बटोरे। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/0

19:34 (IST) 20 Jan 2026

मारिजान कैप ने की गेंदबाजी की शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। मुंबई की नई ओपनिंग जोड़ी हेली मैथ्यूज और सजना सजीवन क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस का पहले ओवर के बाद स्कोर 3/0

19:32 (IST) 20 Jan 2026

IND vs NZ: इशान किशन की दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी, नागपुर टी20 में तीन नंबर पर उतरेंगे

न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में होने वाले पहले टी20 मैच में इशान किशन दो साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने जा रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की है कि इशान तीन नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। …पूरी जानकारी
19:20 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की नई ओपनिंग जोड़ी

मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन में ओपनिंग जोड़ी सेट नहीं दिखी है। अब एक बार फिर से नई जोड़ी उतरने जा रही है। सजीवन सजना और हेली मैथ्यूज पारी की शुरुआत करती नजर आएंगी।

19:13 (IST) 20 Jan 2026

अमेलिया कर को बाहर कर MI ने चौंकाया

WPL 2026 में 10 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाज अमेलिया कर को इस मैच में नहीं खिलाते हुए मुंबई इंडियंस ने चौंका दिया है। मुंबई की प्लेइंग 11 में शबनिम इस्माइल, नेट साइवर ब्रंट, निकोला कैरी और हेली मैथ्यूज के रूप में चार विदेशी प्लेयर्स खेल रही हैं।