DCW vs GGW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का 17वां मैच वडोदरा में कोतांबी के बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। बेथ मूनी ने अर्धशतक जड़ा।
गुजरात जायंट्स के लिए बेथ मूनी ने 58, सोफी डिवाइन ने 13, अनुष्का शर्मा ने 39, एश्ले गार्डनर ने 2, जॉर्जिया वेयरहम ने 11, भारती फुलमाली ने 3, कनिका आहूजा ने 4, काशवी गौतम ने और तनुजा कंवर 21 रन बनाकर आउट हुईं। रेणुका सिंह ठाकुर 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। चिनेल हेनरी ने 2 विकेट लिए। मारिजान केप, नंदिनी शर्मा और मिन्नू मणि ने 1-1 विकेट लिए। गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। डैनी व्याट की जगह जॉर्जिया वेयरहम और हैप्पी कुमारी की जगह तनुजा कंवर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
Women's Premier League, 2026
Gujarat Giants
174/9 (20.0)
Delhi Capitals
35/1 (4.3)
Play In Progress ( Day – Match 17 )
Delhi Capitals need 140 runs in 93 balls at 9.03 rpo
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
गुजरात की टीम चौथे नंबर पर
गुजरात जायंट्स ने अब तक छह मैच खेले हैं। इसमें से उसने तीन में जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मुकाबलों में हार झेली है। गुजरात जांयट्स विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में अभी चौथे नंबर पर है।
ये है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI
शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्रीचरणी, नंदनी शर्मा।
ये है गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
बेथ मूनी (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, हैप्पी कुमारी।
बेथ मूनी (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, हैप्पी कुमारी, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहम, तनुजा कंवर, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिन्तिमनी कलिता, शिवानी सिंह, किम गार्थ।
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्रीचरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडला सृजना।
नमस्कार
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत है। इस लाइव ब्लॉग में हम मैच के लाइव स्कोर के अलावा मुकाबले से जुड़े अपडेट्स लेकर आएंगे। साथ ही खेल की दुनिया की अन्य खबरों से भी रूबरू कराएंगे।
