DCW vs GGW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 17वें मैच गुजरात जायंट्स ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को 3 रनों से हरा दिया। वडोदरा में कोतांबी के बीसीए स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। बेथ मूनी ने अर्धशतक जड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए निक्की प्रसाद और स्नेह राणा ने जुझारू साझेदारी की। 19वें ओवर में 20 रन ठोककर दिल्ली की जीत की संभावनाओं को बढ़ा दिया, लेकिन सोफी डिवाइन से पार न पा सकीं।

गुजरात जायंट्स के लिए बेथ मूनी ने 58, सोफी डिवाइन ने 13, अनुष्का शर्मा ने 39, एश्ले गार्डनर ने 2, जॉर्जिया वेयरहम ने 11, भारती फुलमाली ने 3, कनिका आहूजा ने 4, काशवी गौतम ने और तनुजा कंवर 21 रन बनाकर आउट हुईं। रेणुका सिंह ठाकुर 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। चिनेल हेनरी ने 2 विकेट लिए। मारिजान केप, नंदिनी शर्मा और मिन्नू मणि ने 1-1 विकेट लिए। गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। डैनी व्याट की जगह जॉर्जिया वेयरहम और हैप्पी कुमारी की जगह तनुजा कंवर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

Match Ended

Women's Premier League, 2026

Gujarat Giants 
174/9 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
171/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 17 )
Gujarat Giants beat Delhi Capitals by 3 runs

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Live Updates
23:17 (IST) 27 Jan 2026

गुजरात ने दिल्ली को 3 रनों से हराया

सोफी डिवाइन ने गुजरात जायंट्स के लिए आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और स्नेह राणा और निक्की प्रसाद को आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बना पाई।

23:06 (IST) 27 Jan 2026

संजू बनाम इशान: तिलक की चोट से पलटी बाजी, ये दो मैच तय करेंगे T20 वर्ल्ड कप में भारत का ओपनर

अगर तिलक वर्मा की चोट ने इशान किशन के लिए दरवाजा खोला तो उनके ठीक होने में देरी ने सैमसन को एक नई उम्मीद दी है। केरल के इस बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खुद को साबित करने के लिए दो और मौके मिलेंगे। …और पढ़ें
23:00 (IST) 27 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार वापसी

दिल्ली कैपिटल्स ने 19 वें ओर में 20 रन ठोके और जीत के लिए आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए। निक्की प्रसाद 44 और स्नेह राणा 29 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाए।

22:50 (IST) 27 Jan 2026

निक्की प्रसाद और स्नेह राणा क्रीज पर

निक्की प्रसाद 33 और स्नेह राणा 12 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 37 रन चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए।

22:39 (IST) 27 Jan 2026

चिनेल हेनरी को राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा

चिनेल हेनरी को राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। निक्की प्रसाद 8 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 14.3 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन बनाए। जीत के लिए 33 गेंद 75 रन चाहिए।

22:28 (IST) 27 Jan 2026

लॉरा वोल्वार्ड्ट को राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा

लॉरा वोल्वार्ड्ट को राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। चिनेल हेनरी 2 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12.3 ओवर में 5 विकेट पर 85 रन। जीत के लिए 45 गेंद पर 90 रन चाहिए। निक्की प्रसाद नई बल्लेबाज हैं।

22:23 (IST) 27 Jan 2026

मारिजन कैप को एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा

मारिजन कैप को एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। वह पहली ही गेंद पर आउट हुईं। चिनेल हेनरी नई बल्लेबाज हैं। लॉरा वोल्वार्ड्ट 24 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बनाए। जीत के लिए 51 गेंद पर 92 रन चाहिए।

22:20 (IST) 27 Jan 2026

जेमिमा रोड्रिग्स को सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा

जेमिमा रोड्रिग्स को सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। लॉरा वोल्वार्ड्ट 23 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 93 रन चाहिए।

22:13 (IST) 27 Jan 2026

लॉरा वोल्वार्ड्ट और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बनाए। जीत के लिए 66 गें पर 109 रन चाहिए। लॉरा वोल्वार्ड्ट 15 और जेमिमा रोड्रिग्स 8 रन बनाकर क्रीज पर।

22:00 (IST) 27 Jan 2026

लिजेल ली को सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा

लिजेल ली को सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। लॉरा वोल्वार्ड्ट 8 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 124 रन चाहिए।

21:53 (IST) 27 Jan 2026

लिजेल ली और लॉरा वोल्वार्ड्ट क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बनाए। जीत के लिए 96 गेंद पर 140 रन चाहिए। शैफाली वर्मा को 14 रन पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा। लिजेल ली 10 और लॉरा वोल्वार्ड्ट 2 रन बनाकर क्रीज पर।

21:38 (IST) 27 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शैफाली वर्मा और लिजेल ली क्रीज पर। रेणुका ठाकुर ने गुजरात जायंट्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। शैफाली वर्मा ने चौके से खाता खोला। उन्होंने तीसरी गेंद पर फिर चौका जड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 16 रन बनाए। जीत के लिए 159 रन चाहिए।

21:20 (IST) 27 Jan 2026

गुजरात जायंट्स की पारी

गुजरात जायंट्स के लिए बेथ मूनी ने 58, सोफी डिवाइन ने 13, अनुष्का शर्मा ने 39, एश्ले गार्डनर ने 2, जॉर्जिया वेयरहम ने 11, भारती फुलमाली ने 3, कनिका आहूजा ने 4, काशवी गौतम ने और तनुजा कंवर 21 रन बनाकर आउट हुईं। रेणुका सिंह ठाकुर 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। चिनेल हेनरी ने 2 विकेट लिए। मारिजान केप, नंदिनी शर्मा और मिन्नू मणि ने 1-1 विकेट लिए।

21:15 (IST) 27 Jan 2026

गुजरात ने दिल्ली को दिया 175 का लक्ष्य

गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। आखिरी गेंद पर चिनेल हेनरी ने तनुजा कंवर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। रेणुका ठाकुर 3 रन बनाकर नाबाद रहीं

21:04 (IST) 27 Jan 2026

कनिका अहूजा को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा

कनिका अहूजा को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। तनुजा कंवर 5 और रेणुका ठाकुर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 151 रन बनाए।

21:00 (IST) 27 Jan 2026

बेथ मूनी-काश्वी गौतम आउट

बेथ मूनी को नंदिनी शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 58 रन बनाए। श्री चरणी ने काश्वी गौतम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। गुजरात जायंट्स ने 17.3 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। कनिका अहूजा 3 और तनुजा कंवर 5 रन बनाकर क्रीज पर।

20:44 (IST) 27 Jan 2026

जॉर्जिया वेयरहम को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा

जॉर्जिया वेयरहम को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। गुजरात जायंट्स ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन बनाए। भारत फुलमाली 1 और बेथ मूनी 56 रन बनाकर क्रीज पर।

20:42 (IST) 27 Jan 2026

एश्ले गार्डनर को मिन्नू मणि ने पवेलियन भेजा

एश्ले गार्डनर को मिन्नू मणि ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। गुजरात जायंट्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम क्रीज पर। बेथ मूनी 32 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर।

20:12 (IST) 27 Jan 2026

अनुष्का शर्मा को श्री चारणी ने पवेलियन भेजा

अनुष्का शर्मा को श्री चारणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। एश्ले गार्डनर नई बल्लेबाज हैं। बेथ मूनी 16 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स ने 8.5 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन बनाए।

19:54 (IST) 27 Jan 2026

बेथ मूनी और अनुष्का शर्मा क्रीज पर

गुजरात जायंट्स ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बनाकर क्रीज पर। बेथ मूनी 7 और अनुष्का शर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर। 24 रनों की साझेदारी हुई।

19:47 (IST) 27 Jan 2026

सोफी डिवाइन को मारिजन कैप ने पवेलियन भेजा

सोफी डिवाइन को मारिजन कैप ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। गुजरात जायंट्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर रन बनाए। अनुष्का शर्मा 1 और बेथ मूनी 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:41 (IST) 27 Jan 2026

गुजरात ने दूसरे ओवर में जड़े तीन चौके

चिनेल हेनरी दूसरा ओवर लेकर आईं। सोफी डिवाइन ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार चौके लगाए। आखिरी गेंद पर बेथ मूनी ने चौका लगाया। इस ओवर से गुजरात जायंट्स के खाते में 14 रन आए। गुजरात जायंट्स का लाइव स्कोर 19/0

19:39 (IST) 27 Jan 2026

गुजरात ने पहले ओवर में बनाए 5 रन

गुजरात जायंट्स के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने पारी की शुरुआत की। बेथ मूनी स्ट्राइक पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैरिजन कैप पहला ओवर लेकर आईं। उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर बेथ मूनी ने अपना और जीजी का खाता खोला। सोफी डिवाइन ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद गुजरात जायंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है।

19:13 (IST) 27 Jan 2026

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बाद में बताया कि प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। एश्ले गार्डनर यह बताना भूल गईं कि तनुजा कंवर ने हैप्पी कुमारी की जगह ली है। ये है गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।

19:10 (IST) 27 Jan 2026

ये है गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।

19:09 (IST) 27 Jan 2026

गुजरात जायंट्स की टीम में एक बदलाव

गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने कहा, हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे, इसलिए इससे (टॉस हारने से) ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। सोफी डिवाइन के मिडिल-ऑर्डर में होने से हमें बहुत पावर मिलती है। डैनी व्याट बीमार होने की वजह से बाहर हैं। आज रात यह एक मजबूरी वाला बदलाव है। डैनी व्याट की जगह जॉर्जिया वेयरहम आखिरी एकादश में शामिल हैं और सोफी टॉप ऑर्डर में खेलेंगी। हमें बस प्रोसेस सही करने की जरूरत है और बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा।

19:07 (IST) 27 Jan 2026

ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

19:06 (IST) 27 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, हमें पहले बॉलिंग करना पसंद है। दूसरी इनिंग में पिच थोड़ी बेहतर हो जाती है, हालांकि ओस नहीं आ रही है। पिच थोड़ी सख्त लग रही है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी। हमें बस अपने गेम प्लान पर टिके रहना है और उसे अच्छे (100%) से लागू करना है। आप हर मैच से बहुत कुछ सीखते हैं। आप सब कुछ सही नहीं कर सकते, लेकिन टीम मुझे (कप्तान के तौर पर) बेहतर दिखाती है। आज हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

19:04 (IST) 27 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत फील्डिंग चुनी

दिल्ली कैपिटल्स विमेन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले बॉलिंग करना पसंद करेंगे। इसका मतलब है कि गुजरात जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी।

18:58 (IST) 27 Jan 2026

क्या दिल्ली कैपिटल्स बदलेगी अपनी प्लेइंग इलेवन?

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में दो बदलाव किए थे। चिनेल हेनरी लुसी हैमिल्टन की जगह आईं और चोटिल दिया यादव की जगह मिन्नू मणि वापस आईं। चिनेल हेनरी के अपनी जगह बनाए रखने की संभावना है, क्योंकि उन्होंने बॉलिंग की शुरुआत की थी और RCB के खिलाफ मैच के आखिर में दो विकेट लिए थे।