वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर हुआ। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 8 रन से हरा दिया और दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया जबकि मुंबई ने एक बदलाव किया। इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 150 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बनाए और उसे 8 रन से हार मिली।

मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब

मुंबई की टीम ने इससे पहले साल 2023 में WPL का खिताब जीता था और ये इस लीग का पहला सीजन था। वहीं साल 2024 में आरसीबी चैंपियन बनी, लेकिन एक बार फिर से मुंबई ने गजब का प्रदर्शन करते हुए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान अपनी टीम को दूसरी बार ये सफलता दिलाई।

Match Ended

Women's Premier League, 2025

Delhi Capitals 
141/9 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
149/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Final )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 8 runs

दिल्ली की पारी, जेमिमा ने खेली 30 रन की पारी

दिल्ली का पहला विकेट कप्तान मेग लैनिंग के रूप में गिरा जिन्होंने 13 रन की पारी खेली जबकि दूसरा विकेट शेफाली वर्मा के रूप में गिरा जो 4 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठीं। जोनासेन भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। सदरलैंड 2 रन बनाकर आउट हो गईं जबकि जेमिमा ने 30 के स्कोर पर विकेट गंवा दिया। इसके बाद सारा 5 रन बनाकर रन आउट हो गईं। मारिजैन कप्प ने 40 रन की पारी खेली जबकि शिखा पांडे डक पर आउट हो गईं। मुंबई के लिए इस मैच में ब्रंट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले जबकि केर को 2 सफलता मिली।

मुंबई की पारी, हरमनप्रीत का अर्धशतक

मुंबई ने इस मैच में अपना पहला विकेट हेली मैथ्यूज के रूप में गंवा दिया। हेली इस मैच में 3 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गईं। यास्तिका भाटिया इस मैच में 8 रन पर कैच आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ब्रंट ने अच्छी पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत के साथ 89 रन की साझेदारी तीसरे विकेट के लिए की और 30 रन पर आउट हो गईं। सजीवन सजना खाता भी नहीं खोल पाईं और आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर ने 66 रन की पारी खेली और आउट हुईं। कमालिनी 10 रन बनाकर स्टंप आउट हो गईं। दिल्ली के लिए जोनासेन, चरणी और मारिजैन कप्प ने 2-2 विकेट लिए।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरणी।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम:

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी।

मुंबई इंडियंस महिला टीम:

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।

Live Updates
19:14 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: 7.40 बजे होगा टॉस

इस मैच की टाइमिंग में थोड़ा सा बदलाव किया गया और मैच की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। वहीं टॉस शाम 7.40 बजे किया जाएगा। इस मैच में टॉस की भूमिका अहम होने वाली है क्योंकि बाद में ड्यू फैक्टर काफी अहम होने वाला है। उम्मीद ये है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

18:55 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन

हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, सैका इशाक/पारुनिका सिसौदिया।

18:31 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु/एन चरणी।

18:06 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: दिल्ली के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका

मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में शानदार खेल दिखाया है। इस टीम ने 8 लीग मैचों में से 5 मैच जीते थे और 3 में उसे हार मिली थी। ये टीम 10 अंक के साथ टेबल टॉपर रही थी और फाइनल में पहुंची थी। ये टीम काफी तगड़ी दिख रही है और मुंबई को फाइनल में कड़ी टक्कर दे सकती है। दिल्ली के पास पहली बार वुमेंस प्रीमियर लीग में चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका है।

17:53 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: पहले सीजन में मुंबई बनी थी चैंपियन

साल 2023 में जब वुमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी तब इस सीजन में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव मुंबई को हासिल हुआ था। इसके बाद साल 2024 में मुंबई अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाई थी और फिर आरसीबी ने खिताब पर कब्जा किया था। अब मुंबई के पास फिर से यानी दूसरी बार चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका है। मुंबई अगर फाइनल जीत जाती है तो ये टीम दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

17:43 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: मुंबई इंडियंस की टीम

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।

17:37 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: दिल्ली कैपिटल्स की टीम

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी।

17:34 (IST) 15 Mar 2025
MIW vs DCW WPL 2025 Final Live: फाइनल में मुंबई की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स के साथ

वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। एक तरफ जहां मुंबई फाइनल जीतकर दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी तो वहीं दिल्ली की कोशिश होगी कि वो पहली बार खिताब को जीतने में कामयाब हों।