केकेआर के खिलाफ दिल्ली की टीम ने सुपरओवर तक चले इस मैच में बाजी मार ली और इस मैच को जीत लिया। इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था और इसके जवाब में उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत काफी निराशाजनक रही और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बैरंग दिखे लेकिन रसेल के तूफान और कार्तिक के अर्धशतक के चलते केकआर ने दिल्ली को 186 रनों का लक्ष्य दिया था।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम एक अलग ही अंदाज में नजर आई और शॉ-अय्यर की जोड़ी ने पहले केकेआर के गेंदबाजों की जमकर खैल ली,लेकिन अय्यर 43 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पृथ्वी शॉ का कमाल देखने को मिला लेकिन वो शतक से चूक गए और 99 पर आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप ने आखिरी ओवर कमाल का डाला जिसमें दिल्ली को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे लेकिन आखिरी गेंद पर 2 रनों की दरकार में इनग्रम एक रन ही बना सके। इसके चलते ये मैच सुपरओवर तक पहुंचा।

इसके बाद दिल्ली की टीम की तरफ से पंत और अय्यर मैदान में उतरे और अय्यर का विकेट खोकर दिल्ली ने सुपरओवर में केकेआर को जीत के लिए 11 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन रबाडा की धारदार गेंदबाजी के चलते केकेआर ये मैच नहीं जीत सकी। रसेल ने एक चौका जरूर जड़ा लेकिन तीसरी गेंद पर रबाडा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

 

Live Blog

00:16 (IST)31 Mar 2019
सुपरओवर में जीता दिल्ली

सुपरओवर में दिल्ली की टीम ने केकेआर को जीत के लिए 11 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन रबाड़ा ने अपने खाते के इस ओवर में केवल 7 रन ही बना सकी। इस तरह से दिल्ली ने इस मैच को जीत लिया है।

00:13 (IST)31 Mar 2019
बोल्ड हुए रसेल

सुपरओवर में जीत के लिए केकेआर को 11 रन चाहिए थे और रसेल ने इसके जवाब में पहली गेंद पर चौका जड़ा दूसरी गेंद डॉट गई लेकिन तीसरी गेंद पर रबाडा ने रसेल को बोल्ड कर दिया है।

00:06 (IST)31 Mar 2019
जीत के लिए बनाने होंगे 11 रन

केकेआर को इस मैच में जीत के लिए सुपरओवर में 11 रन बनाने होंगे। 

00:01 (IST)31 Mar 2019
सुपरओवर में आउट हुए अय्यर

सुपरओर में दिल्ली की टीम की तरफ से पंत और अय्यर ने शुरुआथ की लेकिन 5 रन पर अय्यर आउट हो गए हैं। 

23:59 (IST)30 Mar 2019
पंत-अय्यर मैदान में

सुपरओवर में पंत-अय्यर की जोड़ी मैदान में आ गई है।

23:51 (IST)30 Mar 2019
सुपरओवर में पहुंचा मैच

आखिरी गेंद पर जीत के लिए दिल्ली को 2 रनों की जरूरत थी लेकिन कुलदीप की इस गेंद पर इनग्रम 1 रन ही बना सके। इस तरह से इस सीजन का ये पहला सुपरओवर है।

23:42 (IST)30 Mar 2019
शतक से चूके शॉ

पृथ्वी शॉ  कमाल का शतक जड़ने से चूक गए हैं और 99 पर आउट हो गए हैं । 

23:25 (IST)30 Mar 2019
4 ओवर में चाहिए इतने रन

24 गेंदों में जीत के लिए अभी दिल्ली की टीम को केवल 34 रनों की जरूरत हैं। पृथ्वी शॉ 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23:15 (IST)30 Mar 2019
पंत ने जड़ा पहला चौका

14वें ओवर की 5वीं गेंद पर पंत ने अपने खाते का पहला चौका जड़ा है। इस ओवर के बाद अब दिल्ली का स्कोर 132 पर पहुंच गया है। अब 36 गेंदों पर 54 रनों की जरूरत है दिल्ली की टीम को। 

23:07 (IST)30 Mar 2019
पंत आए मैदान में

अय्यर के आउट होने के बाद अब पंत मैदान में आ गए हैं। जीत के काफी करीब आ गई है दिल्ली की टीम।

23:01 (IST)30 Mar 2019
कमाल की लय में दिख रहे दोनों बल्लेबाज

श्रेयस अय्यर और शॉ दोनों कमाल की लय में दिख रहे हैं। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर अब 100 के पार चला गया है।

22:46 (IST)30 Mar 2019
बिग हिट! पृथ्वी ने चौके के बाद जड़ा छक्का

स्पीनर कुलदीप यादव को 8वां ओवर दिया गया। चार गेंदों तक दोनों बल्लेबाज बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करते रहे। आखिरी दो गेंदों पर पृथ्वी ने चौका और छक्का जड़कर रन बटोरे।

22:35 (IST)30 Mar 2019
शॉ ने जड़ा एक छक्का

छठा ओवर लेकर आए हैें रसेल और इस ओवर में शॉ ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। अच्छी लय में दिख रहे हैं पृथ्वी शॉ।

22:24 (IST)30 Mar 2019
श्रेयस अय्यर मैदान में

धवन के आउट होने के बाद अब श्रेयस अय्यर मैदान में आ गए हैं. तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर अब 27-1 है। पृथ्वी शॉ और अय्यर की जोड़ी मैदान में है।

22:21 (IST)30 Mar 2019
तीसरा ओवर चावला के हांथ में

तीसरा ओवर लेकर आए हैं पीयूष चावला और इस ओवर में शिखर ने चौका जड़ा और फिर एक शानदार छक्का जड़ा है। 

22:13 (IST)30 Mar 2019
पहला ओवर प्रसिद्ध के हांथ में

186 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली की टीम के खिलाफ पहला ओवर केकेआर की तरफ से प्रसिद्द कृष्णा आए थे। इस ओवर में धवन और शॉ ने कुल एक चौके की मदद से 6 रन बटोर लिए हैं।

21:55 (IST)30 Mar 2019
दिल्ली को जीत के लिए 186 रन

केकेआर ने 8 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं। ऐसे में अब दिल्ली को जीत के लिए 186 रन बनाने होंगे।

21:48 (IST)30 Mar 2019
दिनेश का अर्धशतक पूरा

कप्तान दिनेश कार्तिक ने कमाल का अर्धशतक पूरा कर लिया है। और इसके बाद वो आउट हो गए हैं। 170 के स्कोर पर कार्तिक आउट हो गए हैं।

21:44 (IST)30 Mar 2019
12 गेंद का खेल और केकेआर के पास

18 ओवर में केकेआर ने 6 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि आखिर 12 गेंदों पर केकेआर कितने और रन बना पाती है। 

21:40 (IST)30 Mar 2019
रसेल को रोकना अब मुश्किल

रसेल कमाल की लय में दिख रहे हैं 18वें ओवर में केकेआर ने 150 के आंकड़े को पूरा कर लिया है।

21:32 (IST)30 Mar 2019
केकेआर के पास 24 गेंद

16 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर की टीम का स्कोर अब 138 पर पहुंच गया है। अब देखना होगा कि आखिर 24 गेंदों में रसेल और कार्तिक कितना रन और जोड़ते हैं। 

21:24 (IST)30 Mar 2019
मॉरिस भी हुए चोटिल

रसेल के बाद दिल्ली के क्रिस मॉरिस अब चोटिल हो गए हैं। उनके पैर में चोट आई है। ये दिल्ली के लिए शुभ संकेत नहीं लग रहे हैं। 

21:11 (IST)30 Mar 2019
100 रन पूरे

14वें ओवर में केकेआर ने अपना 100 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। रसेल और कार्तिक अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

21:01 (IST)30 Mar 2019
अच्छी लय में दिख रहे कार्तिक-रसेल

12 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने 5 विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। रसेल-कार्तिक अब अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

20:50 (IST)30 Mar 2019
शुभमन गिल हुए आउट

60 के स्कोर पर केकेआर को 5वां झटका लगा है। शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। केकेआर की बेहद खराब शुरुआत।

20:39 (IST)30 Mar 2019
दिनेश कार्तिक का पहला छक्का

दिनेश कार्तिक ने इस मैच में अपना पहला छक्का जड़ दिया है। और 8वें ओवर में केकेआर ने 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है।

20:35 (IST)30 Mar 2019
कार्तिक अब मैदान में

लिन के आउट होने के बाद अब दिनेश कार्तिक मैदान में आ गए हैं। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर अब 44-3 है। 

20:28 (IST)30 Mar 2019
kkr को दूसरा झटका

हर्षल पटेल पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए हैं। पहली चार गेंदों से दो रन। पांचवीं गेंद पर उथप्पा ने चौका लगाया। अंतिम गेंद पर पटेल ने उथप्पा को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

20:20 (IST)30 Mar 2019
उथप्पा मैदान में

निखिल के आउट होने के बाद अब राबिन उथप्पा मैदान में आ गए हैं। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर अभी 21 रन है। उथप्पा-लिन की जोड़ी मैदान में है।

20:14 (IST)30 Mar 2019
तीन ओवर के बाद केकेआर

तीन ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर के सलामी बल्लेबाज निखिल और क्रिस लिन ने टीम का स्कोर 15 पर पहुंच गया है। 

20:04 (IST)30 Mar 2019
पहले ओवर का हाल

दिल्ली की तरफ से पहला ओवर लेकर रबाडा आए थे और इस ओवर में निखिल नाइक और क्रिस लिन की जोड़ी ने कुल 12 रन बटोर लिए हैं। 

19:52 (IST)30 Mar 2019
अक्षर पटेल बाहर

अक्षर पटेल पहले दो मैचों में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। ऐसे में तीसरे मुकाबले में उनकी जगह हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया है।

19:46 (IST)30 Mar 2019
दिल्ली की टीम में हुए ये बदलाव

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, संदीप लामिछाने, कगीसो रबाडा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा।

19:36 (IST)30 Mar 2019
दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। केकेआर पहले बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर बोर्ड पर लगाना चाहेंगे।