इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बुधवार (30 अप्रैल) को 4 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स 19.2 ओवर में 190 पर ऑल आउट हो गई। पंजाब किंग्स ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए।

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सैम करन ने बेहतरीन 88 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने मैच पलटा। उनकी हैट्रिक समेत 1 ही ओवर में 4 विकेट से चेन्नई 184 पर 6 से 190 पर 10 हो गया। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी पारी खेली। उन्होंने अर्धशतक जड़ा।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Chennai Super Kings 
190 (19.2)

vs

Punjab Kings  
194/6 (19.4)

Match Ended ( Day – Match 49 )
Punjab Kings beat Chennai Super Kings by 4 wickets

चेन्नई सुपर किंग्स यह मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। 5 बार की चैंपियन टीम लगातार 5वां मैच चेपक में हारी। पंजाब किंग्स मैच जीतकर 13 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मैच 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना है। पंजाब किंग्स को 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ना है।

चेन्नई के लिए सैम करन ने 88 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए। शेख रशीद 11, आयुष म्हात्रे 7, रविंद्र जडेजा 17, शिवम दुबे 6, महेंद्र सिंह धोनी 11, दीपक हुड्डा 2, अंशुल कंबोज और नूर अहमद खाता नहीं खोल पाए। पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन ने 2-2 विकेट लिए। अजमतुल्लाह उमरजई और हरप्रीत बरार ने 1-1 विकेट लिए। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स के लिए ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे। चेन्नई ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया।

पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 72 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 54 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 23 और शशांक सिंह ने 23 रन बनाए। नेहल वढेरा 5 और सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंगलिस 6 और मार्को यानसेन 4 रन बनाकर नाबाद रही। चेन्नई के लिए खलील अहमद और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

Live Updates
23:34 (IST) 30 Apr 2025
IPL LIVE Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 72 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 54 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 23 और शशांक सिंह ने 23 रन बनाए। नेहल वढेरा 5 और सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंगलिस 6 और मार्को यानसेन 4 रन बनाकर नाबाद रही। चेन्नई के लिए खलील अहमद और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

23:31 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। पंजाब किंग्स ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। पंजाब के लिए जोश इंगलिस 6 और मार्को यानसेन 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

23:18 (IST) 30 Apr 2025
IPL LIVE Score: श्रेयस अय्यर को मथिशा पथिराना बोल्ड किया

श्रेयस अय्यर को मथिशा पथिराना बोल्ड किया। उन्होंने 72 रन बनाए। जोश इंगलिस 6 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन। जीत के लिए 8 गेंद पर 3 रन चाहिए।

23:13 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: शशांक सिंह को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा

शशांक सिंह को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। श्रेयस अय्यर 71 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन। जीत के लिए 15 गेंद पर 11 रन चाहिए। जोश इंगलिस क्रीज पर।

23:04 (IST) 30 Apr 2025
IPL LIVE Score: पंजाब को जीत के लिए 24 गेंद पर 41 रन चाहिए

पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 41 रन चाहिए। शशांक सिंह 11 और श्रेयस अय्यर 54 रन बनाकर क्रीज पर।

22:58 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: नेहल वढेरा को मथिशा पथिराना ने पवेलियन भेजा

नेहल वढेरा को मथिशा पथिराना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 51रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन। जीत के लिए 33 गेंद पर 55 रन चाहिए।

22:53 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह32 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। नेहल वढेरा 1 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 60 रन चाहिए।

22:47 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह आउट

प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं। उन्होंने 36 गेंद पर 54 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 36 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन। 42 गेंद पर 75 रन चाहिए।

22:37 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 89 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 25 और प्रभसिमरन सिंह 51 रन बनाकर क्रीज पर।

22:25 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 110 रन चाहिए

पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बनाए। जीत के लिए 66 गेंद पर 110 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 17 और प्रभसिमरन सिंह 39 रन बनाकर क्रीज पर।

22:18 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 134 रन चाहिए

पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बनाए। जीत के लिए 78 गेंद पर 134 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 9 और प्रभसिमरन सिंह 23 रन बनाकर क्रीज पर।

22:08 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: प्रियांश आर्या को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा

प्रियांश आर्या को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 20 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स ने 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर।

22:00 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 167 रन चाहिए

पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 24 रन बनाए। जीत के लिए 167 रन चाहिए। प्रभसिमरन सिंह 9 और प्रियांश आर्या 15 रन बनाकर क्रीज पर।

21:50 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर। खलील अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। प्रियांश आर्या ने ओवर में 2 चौके जड़े।

21:37 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

चेन्नई के लिए सैम करन ने 88 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए। शेख रशीद 11, आयुष म्हात्रे 7, रविंद्र जडेजा 17, शिवम दुबे 6, महेंद्र सिंह धोनी 11, दीपक हुड्डा 2, अंशुल कंबोज और नूर अहमद खाता नहीं खोल पाए। पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन ने 2-2 विकेट लिए। अजमतुल्लाह उमरजई और हरप्रीत बरार ने 1-1 विकेट लिए।

21:33 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: चेन्नई को पंजाब को 190 पर समेटा

चेन्नई सुपर किंग्स 19.2 ओवर में 190 पर ऑल आउट हो गई। शिवम दुबे 6 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने दूसरा विकेट झटका। खलील अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक समेत एक ही ओवर में 4 विकेट लिए।

21:29 (IST) 30 Apr 2025
IPL LIVE Score: युजवेंद्र चहल की हैट्रिक

अंशुल कंबोज को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। नूर अहमद को आउट करके चहल ने हैट्रिक पूरा किया। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 19 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन। शिवम दुबे 2 रन बनाकर क्रीज पर।

21:25 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: दीपक हुड्डा को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा

दीपक हुड्डा को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। शिवम दुबे 2 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन।

21:23 (IST) 30 Apr 2025
IPL LIVE Score: महेंद्र सिंह धोनी को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा

महेंद्र सिंह धोनी को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। शिवम दुबे 2 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन।

21:18 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: सैम करन शतक से चूके

सैम करन को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 47 गेंद पर 88 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर।चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन। शिवम दुबे 2 रन बनाकर क्रीज पर।

21:03 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: शूर्यांश शेडगे के ओवर में 26 रन बने

चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। सैम करन 18 रन बनाकर क्रीज पर। शिवम दुबे 1 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 34 रन की साझेदारी।शूर्यांश शेडगे के ओवर में 26 रन बने।

20:51 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस को अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा

डेवाल्ड ब्रेविस को अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 रन बनाए। ब्रेविंस ने सैम करन के साथ 50 गेंद पर 78 रन जोड़े। सैम करन 49 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14.1 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन।

20:41 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: सैम करन अर्धशतक के करीब

चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 26 और सैम करन 48 रन बनाकर क्रीज पर। 43 गेंद पर 69 रन की साझेदारी।

20:29 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस और सैम करन क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 22 और सैम करन 31 रन बनाकर क्रीज पर। 30 गेंद पर 45 रन की साझेदारी।

20:18 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस और सैम करन क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 12 और सैम करन 28 रन बनाकर क्रीज पर। 19 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।

20:05 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: रविंद्र जडेजा को हरप्रीत बरार ने पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा को हरप्रीत बरार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। सैम करन 8 रन बनाकर क्रीज पर। डेवाल्ड ब्रेविस नए बल्लेबाज हैं। सैम करन 8 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन।

19:52 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: शेख रशीद के बाद आयुष म्हात्रे आउट

आयुष म्हात्रे को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। सैम करन बगैर खाता खोले क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3.2 ओवर में 2 विकेट पर 22 रन।

19:48 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: शेख रशीद को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

शेख रशीद को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। सैम करन नए बल्लेबाज हैं। आयुष म्हात्रे 7 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2.5 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन।

19:35 (IST) 30 Apr 2025
CSK vs PBKS IPL LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। रशीद और म्हात्रे ने 1-1 रन से खाता खोला। अर्शदीप सिंह ने एक वाइड की। चेन्नई ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 3 रन बनाए।

19:09 (IST) 30 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट सब ऑप्शन: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।