टी20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 चरण के चौथा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन (डीएलएस पद्धति) से हरा दिया। एंटिगा में बारिश के कारण देरी से टॉस हुआ। बारिश रुकने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया।

USA vs WI LIVE Cricket Score T20 World Cup 2024 Super 8 Match In Hindi: Watch Here

बांग्लादेश की शुरुआत खराब हुई। एक अच्छे बैटिंग ट्रैक पर उसके बल्लेबाज 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन ही बना पाए। मैच का मुख्य आकर्षण ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस की हैट्रिक रही। वह टी20 विश्व कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

बांग्लादेश की पारी समाप्त होते ही थोड़ी बारिश हुई। इस कारण ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू होने में देरी हुई। बारिश रुकने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने सुनिश्चित किया कि आगे बारिश आने का असर वह नतीजे पर नहीं पड़ने देंगे। दोनों ने 5.1 ओवर में ही 50 रन जोड़ लिए। डेविड वार्नर ने अर्धशतक लगाया। ट्रेविस हेड 21 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच में बारिश की आंख-मिचौली जारी रही। आखिरी बार जब तेज बारिश आई और रुकने के कोई आसार नहीं दिखे तो अंपायर ने ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बनाए थे।

डेविड वार्नर 53 रन और ग्लेन मैक्सवेल 6 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद थे। डीएलएस पद्धति के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को इतने ओवर में 2 विकेट पर कम से कम 72 रन बनाने थे, इसलिए वह 28 रन से मैच जीत गया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को 2 अंक मिले।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। एश्टन एगर और नाथन एलिस की जगह मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए। नजमुल हुसैन शांतो ने बताया, हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। जाकिर अली नहीं खेल रहे। उनकी जगह रिशाद हुसैन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

Australia 
100/2 (11.2)

vs

Bangladesh  
140/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Super Eight – Match 4 )
Australia beat Bangladesh by 28 runs (DLS method)

Live Updates
10:06 (IST) 21 Jun 2024
बारिश नहीं भी होती तो भी यही नतीजा होता!

मैच पूरा होता भी तो शायद यही नतीजा आता, क्योंकि अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए मात्र 140 रन पर रोक दिया था। पैट कमिंस की हैट्रिक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन यह सामूहिक गेंदबाजी प्रयास था जिसने बांग्लादेश को बैकफुट पर रखा। तौहीद ह्रदय ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए। कप्तान शांतो ने 36 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिला, जो स्ट्राइक रोटेट करने और स्कोरकार्ड को चालू रखने के लिए संघर्ष कर रहे थे। डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने बल्लेबाजी में 59 रन जोड़े। रिशाद हुसैन ने दो बार अपनी टीम को कुछ उम्मीद दी, लेकिन जब दूसरी बार बारिश आई तब तक डेविड वार्नर का अर्धशतक और मैक्सवेल का टस ऑस्ट्रेलिया को अच्छी बढ़त दिला चुके थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच से दो अंक हैं। वह ग्रुप में भारत के साथ शीर्ष पर हैं।

10:02 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया 28 रन से जीता

एंटिगा में बारिश जारी है। गेंदबाज का रन-अप भी कवर हो गया है। मैच शुरू होना मुश्किल लग रहा था और वही हुआ। बारिश ने आखिरी फैसला सुनाया। ऑस्ट्रेलिया ने यह सुपर-8 का मैच 28 रन (डीएलएस नियम) से जीत लिया।

09:54 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: अब ओवर कटेंगे

फोर्थ अंपायर ग्राउंडस्टाफ से बात कर रहे हैं। वह छाता लगाए हुए हैं। इसका मतलब है कि बारिश बंद नहीं हुई है। ग्राउंडस्टाफ कवर के आसपास ही हैं। मैदान पर तेज हवा चल रही है, उम्मीद है कि यह बारिश को अपने साथ बहा ले जाएगी। अब ओवर कटने लगेंगे। इस समय स्थिति अच्छी नहीं लग रही है।

09:38 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: तेज हो रही बारिश, गंवाने पड़ सकते हैं ओवर

बारिश फिर से शुरू हो गई है। खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए हैं। पिछली बार जब बारिश के बाद खेल शुरू हुआ था उसके बाद से अब तक छोटे सत्र में दो विकेट गिरे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया काफी आगे है। डीएलएस पद्धति के अनुसार उन्हें 2 विकेट पर 72 रन बनाने थे। बहुत तेज बारिश हो रही है। इसका मतलब है कि ज्यादा देर तक खेल रुका रह सकता है। संभव है कुछ ओवर भी गंवाने पड़े।

09:35 (IST) 21 Jun 2024
डेविड वार्नर ने पूरा किया अर्धशतक, बारिश आई

तस्कीन अहमद 12वां ओवर लेकर आए। डेविड वार्नर ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही अपना अर्धशतक पूरा किया। वार्नर का टी20 विश्व कप में यह दूसरा अर्धशतक है। दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। तस्कीन तीसरी गेंद फेंक पाते इससे पहले ही फिर से बारिश आ गई। इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11.2 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन है।

09:24 (IST) 21 Jun 2024
हेड और मिचेल मार्श पवेलियन लौटे

बारिश के बाद खेल फिर से शुरू हो चुका है। बारिश के बाद रिशाद हुसैन ने अपना ओवर पूरा किया और पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड को बोल्ड कर दिया। ट्रेविस हेड 21 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। रिशाद नौवां ओवर भी लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की 5वीं गेंद पर मिचेल मार्श को एलबीडब्ल्यू किया। मिचेल मार्श 6 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए।

08:59 (IST) 21 Jun 2024
बारिश की आंख-मिचौनी

ऐसा लग रहा है कि जैसे बारिश रुक गई है, क्योंकि कवर हटाए जा रहे हैं, लेकिन यह क्या फिर कवर वापस आ रहे हैं। बड़ा कवर पिच पर वापस आ गया है। इसलिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

08:51 (IST) 21 Jun 2024
बारिश के कारण खेल रुका, ऑस्ट्रेलिया की जीत तय?

बारिश फिर आ गई। अंपायरों ने कवर के लिए कहा। हालांकि, इस बारिश से ऑस्ट्रेलिया को कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि यदि यहां से यदि एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी उसकी जीत तय है। दरअसल, बारिश जब आई थी तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6.2 ओवर में बिना विकेट खोए 64 रन था। वहीं, पांच ओवर के बाद उसका स्कोर बिना विकेट खोए 49 रन था, जबकि DLS पद्धति के अनुसार ऑस्ट्रेलिया का 5 ओवर में कम से कम स्कोर 35/0 होना चाहिए था।

08:36 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Score: डेविड वार्नर ने जड़ा छक्का

मेहदी हसन छठा ओवर लेकर आए। डेविड वार्नर ने उनकी पहली गेंद पर 1 रन लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे हो गए। डेविड वार्नर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। डेविड वार्नर के 17 गेंद में 26 और ट्रेविस हेड के 19 गेंद में 30 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन है।

08:22 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: डेविड वार्नर ने जड़ा छक्का

तीसरा ओवर मेहदी हसन लेकर आए। उनके इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 7 रन आए। डेविड वार्नर ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 21 रन है। वार्नर के 8 गेंद में 13 और ट्रेविस हेड के 10 गेंद में 8 रन हैं।

08:18 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: डेविड वार्नर ने चौके से खोला अपना और टीम का खाता

बारिश रुकने के बाद खेल शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। डेविड वार्नर ने मेहदी हसन की दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। अगला ओवर तंजीम हसन शाकिब लेकर आए। ट्रेविस हेड ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 14 रन है।

08:08 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: बारिश के कारण मैच रुका

बारिश के कारण अब तक ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि, अब पिच से कवर हटा दिए गए हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ी पहले से ही मैदान पर इंतजार कर रहे हैं। 2-3 मिनट में मैच फिर से शुरू होगा।

07:51 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश की पारी 140 रन पर हुई समाप्त

बांग्लादेश की पारी 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन के साथ समाप्त हुई। पारी समाप्त होने के समय थोड़ी बारिश हुई। इसे बांग्लादेश का एक और घटिया बल्लेबाजी प्रदर्शन कहा जाएगा। यह एक बहुत ही अच्छा बैटिंग ट्रैक लग रहा था। स्पिनर्स को थोड़ी मदद थी, लेकिन गेंद अधिकांश समय काफी अच्छी तरह से आ रही थी। ऐसा लगता है कि बांग्लादेश के पास करने को कुछ खास नहीं था। इसकी शुरुआत स्टार्क द्वारा पहले ओवर में तंजीद हसन को आउट करने से हुई। शांतो आज अच्छे दिखे और उन्होंने कुछ फॉर्म हासिल की। उन्होंने बहुत खराब दिख रहे लिटन दास के साथ 50 रन की साझेदारी की। हृदोय ने मध्यक्रम में बहुत अच्छा खेला, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। अंत में कमिंस की हैट्रिक ने सुनिश्चित किया कि बांग्लादेश अंत तक कोई भी हरकत नहीं कर सके।

07:40 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बने पैट कमिंस

आखिरी ओवर पैट कमिंस लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर तौहीद हृदोय को जोश हेजलवुड के हाथों कैच करा दिया। इस तरह उन्होंने हैट्रिक पूरी की। टी20 विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई की यह दूसरी हैट्रिक है। इस टी20 विश्व कप में पहली बार किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है।

07:33 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: कमिंस ने महमूदुल्लाह और मेहदी हसन के झटके विकेट

पैट कमिंस 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह को बोल्ड कर दिया। महमूदुल्लाह 3 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मेहदी हसन बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन अगली ही गेंद पर वह एडम जम्पा को अपना कैच थमा बैठे। बांग्लादेश का स्कोर 18 ओवर में 7 विकेट पर 122 रन है।

07:25 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: मार्कस स्टोइनिस ने शाकिब का अपनी ही गेंद पर लिया कैच

मार्कस स्टोइनिस 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर शाकिब अल हसन का कैच पकड़ लिया। शाकिब 10 गेंद में 8 रन ही बना पाए। शाकिब की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज महमूदुल्लाह क्रीज पर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर तौहीद हृदोय ने छक्का जड़ दिया। तौहीद ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगाया। बांग्लादेश का स्कोर 16.4 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन हो गया।

07:16 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश ने 15 ओवर में बनाए 98 रन, गंवाए 4 विकेट

15 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 98 रन है। तौहीद हृदोय के 16 गेंद में 19 और शाकिब अल हसन के 6 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 12 गेंद में 14 रन की साझेदारी हुई है।

07:15 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: कप्ताान भी लौटे पवेलियन

एडम जम्पा 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर कप्तान को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की राह दिखाई। नजमुल हुसैन शांतो 36 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शाकिब अल हसन बल्लेबाजी के लिए आए।

07:14 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: मैक्सवेल ने झटका विकेट

बांग्लादेश की पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर 3 विकेट पर 67 रन है। नजमुल हुसैन शांतो के 28 गेंद में 39 रन हैं। रिशाद हुसैन 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें एडम जम्पा के हाथों कैच कराया।

07:11 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: जम्पा ने लिटन दास को किया बोल्ड

इसके बाद लिटन दास और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने दूसरे विकेट के लिए 8 ओवर में 57 रन की साझेदारी की। लिटन दास 25 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जम्पा ने बोल्ड किया।

07:10 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश की शुरुआत खराब

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। उसने तीसरी गेंद पर ही तंजीद हसन का विकेट गंवा दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।

07:08 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: ये है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

07:07 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: ये है बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

07:07 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

बारिश बंद होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बताया कि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी चुनते।

05:41 (IST) 21 Jun 2024
AUS vs BAN Live Cricket Score: बारिश के कारण टॉस में देरी

ओह-ओह, बारिश हो रही है! हालांकि, बहुत ज्यादा नहीं हो रही है। यह रुक भी सकती है। खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखा जा सकता है। टॉस में देरी हो गई है! जब मैं यह लिख रहा हूँ, तो मैं ग्राउंड्समैन को कवर हटाते हुए देख सकता हूं।