कैरेबियन प्रीमियर लीग के नौवें मैच में रविवार (23 अगस्त) को ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 19 रन से हरा दिया। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में नाइटराइडर्स की ये लगातार तीसरी जीत है।

इससे पहले ब्रायन लारा स्टेडियम में नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। डैरेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 17 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहें। पोलार्ड ने 4 छक्के और एक चौका लगाया। कॉलिन मुनरो ने 50 रन का योगदान दिया।

जवाब में बारबाडोस के लिए जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। शाई होप ने 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान जेसन होल्डर ने तीन छक्कों की मदद से 19 गेंद पर 34 रन बनाए। एश्ले नर्स ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए। बारबाडोस की ये लगातार दूसरी हार है।

Live Blog

23:35 (IST)23 Aug 2020
बारबाडोस की लगातार दूसरी हार

बैगो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 19 रन से हरा दिया। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में नाइटराइडर्स की ये लगातार तीसरी जीत है। बारबाडोस के लिए जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। शाई होप ने 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान जेसन होल्डर ने तीन छक्कों की मदद से 19 गेंद पर 34 रन बनाए। एश्ले नर्स ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए। बारबाडोस की ये लगातार दूसरी हार है।

23:04 (IST)23 Aug 2020
होल्डर और शाई होप क्रीज पर

कायेल मेयर्स 2 गेंद पर 1 रन बनाकर खैरी पियरे का शिकार बने। उनके बाद जोनाथन कार्टर (8 रन) को अली खान ने बोल्ड कर दिया। बारबाडोस की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 5 ओवर में 76 रनों की आवश्यकता है। मुश्किल काम है, लेकिन असंभव नहीं। फिलहाल क्रीज पर जेसन होल्डर और शाई होप हैं।

23:04 (IST)23 Aug 2020
होल्डर और शाई होप क्रीज पर

कायेल मेयर्स 2 गेंद पर 1 रन बनाकर खैरी पियरे का शिकार बने। उनके बाद जोनाथन कार्टर (8 रन) को अली खान ने बोल्ड कर दिया। बारबाडोस की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 5 ओवर में 76 रनों की आवश्यकता है। मुश्किल काम है, लेकिन असंभव नहीं। फिलहाल क्रीज पर जेसन होल्डर और शाई होप हैं।

22:39 (IST)23 Aug 2020
बारबाडोस के दो विकेट गिरे

बारबाडोस ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। शाई होप 16 और कायेल मेयर्स 1 रन बनाकर नाबाद है। जॉनसन चार्ल्स 33 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। उन्हें फवाद अहमद ने बोल्ड कर दिया। उनके बाद कोरी एंडरसन 2 रन बनाकर रनआउट हुए।

22:14 (IST)23 Aug 2020
जॉनसन चार्ल्स की तूफानी पारी

जॉनसन चार्ल्स ने 25 गेंद पर 46 रन बना लिए हैं। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया है। शाई होप 6 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। बारबाडोस ने 5 ओवर में 56 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 127 रन की और आवश्यकता है।

21:58 (IST)23 Aug 2020
बारबाडोस ने की बेहतरीन शुरुआत

बारबाडोस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की है। ओपनर जॉनसन चार्ल्स और शाई होप ने दो ओवर में 17 रन बनाए। चार्ल्स ने दो और होप ने एक चौका लगाया।

21:39 (IST)23 Aug 2020

ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। उसने बारबाडोस को 186 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए डैरेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 17 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहें। पोलार्ड ने 4 छक्के और एक चौका लगाया। कॉलिन मुनरो ने 50 और लेंडल सिमंस ने 21 रन का योगदान दिया। बारबाडोस के लिए रेमोन रीफर, जेसन होल्डर और एश्ले नर्स ने 1-1 विकेट लिए।

21:32 (IST)23 Aug 2020
डैरेन ब्रावो के टी20 में 3 हजार रन पूरे

ट्रिबैगो के बाएं हाथ के बल्लेबाज डैरेन ब्रावो ने टी20 करियर में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वे 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 33 गेंद की पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, कप्तान कीरोन पोलार्ड 15 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:16 (IST)23 Aug 2020
पोलार्ड की तेज बल्लेबाजी

ट्रिबैगो की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड 7 गेंद पर 12 और डैरेन ब्रावो 22 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को आखिरी के 4 ओवर में दोनों बल्लेबाजों से तेजी से रन बनाने की उम्मीद है।

21:00 (IST)23 Aug 2020
अर्धशतक लगाकर मुनरो आउट

ट्रिबैगो को तीसरा झटका कॉलिन मुनरो के रूप में लगा। वे 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एश्ले नर्स की गेंद पर राशिद खान ने उनका कैच लिया। मुनरो ने अपनी पारी में 7 चौके और दो छक्के लगाए। टीम का स्कोर 13 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन हो गया है। डैरेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर मौजूद हैं।

20:47 (IST)23 Aug 2020
आउट ऑफ फॉर्म रहे सुनील नरेन

पिछले दो मैच में अर्धशतक लगाने वाले सुनील नरेन इस मुकाबले में आउट ऑफ फॉर्म दिखे। वे 16 गेंद पर 8 रन बनाकर रीफर की गेंद पर आउट हुए। ट्रिबैगो की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। कॉलिन मुनरो 21 गेंद पर 34 और डैरेन ब्रावो 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:37 (IST)23 Aug 2020
कॉलिन मुनरो की तूफानी पारी

क़लिन मुनरो ने 16 गेंद पर 26 रन बना लिए हैं। उन्होंने कायेल मेयर्स के एक ओवर में 18 रन जड़ दिए। इस दौरान तीन चौका और एक छक्का लगाया। उसके बाद उन्होंने दुनिया के बेहतरीन टी20 स्पिनर राशिद खान की गेंद पर छक्का लगाया। सुनील नरेन 13 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:29 (IST)23 Aug 2020
एक ओवर में बने 18 रन

कॉलिन मुनरो ने कायेल मेयर्स के एक ओवर में 18 रन जड़ दिए। उन्होंने तीन चौका और एक छक्का लगाया। ट्रिबैगो की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं।

20:18 (IST)23 Aug 2020
पिछले 2 ओवर में 13 रन बने

ट्रिंबैगो के ओपनर्स लेंडल सिमंस और सुनील नरेन ने धीमी शुरुआत के बाद अब तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पिछले दो ओवर में 13 रन बनाए हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन हो गए हैं।

20:11 (IST)23 Aug 2020
खराब शुरुआत

ट्रिबैगो की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती दो ओवर में उसके ओपनर सिर्फ 2 रन बनाकर सके। सुनील नरेन 8 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, लेंडल सिमंस 4 गेंद पर खाता भी नहीं खोल सके हैं।

19:57 (IST)23 Aug 2020
बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम

प्लेइंग इलेवन: जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, कायेल मेयर्स, जोनाथन कार्टर, जेसन होल्डर (कप्तान), मिशेल सैंटनर, एश्ले नर्स, रेमोन रीफर, राशिद खान, हेडेन वॉल्श जूनियर।

19:57 (IST)23 Aug 2020
ट्रिबैगो नाइट राइडर्स की टीम

प्लेइंग इलेवन: सुनील नरेन, लेंडल सिमंस, कॉलिन मुनरो, डैरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, टिम शीफर्ट (विकेटकीपर), जेडेन सील्स, अली खान, फवाद अहमद, खैरी पियरे।

19:54 (IST)23 Aug 2020
नाइट राइडर्स की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी

बारबाडोस के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ, लेकिन अंपायर्स ने ओवर में कटौती नहीं की।

19:06 (IST)23 Aug 2020
बारिश के कारण टॉस में देरी

त्रिनिदाद में बारिश के कारण टॉस अब तक नहीं हुआ है। अंपायर मैदान का जायजा लेने के लिए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि कुछ देर में टॉस हो जाएगा। ट्रिबैगो की नजर लगातार तीसरी जीत पर है। वहीं, पिछले मैच में हारने वाली बारबाडोस की टीम जीत हासिल करना चाहेगी।