कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 का 11वां मुकाबला सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियाट्स ने अपने नाम किया। उसने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 6 विकेट से हराया। टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है। पैट्रियाट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ट्राइडेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैट्रियाट्स ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

पैट्रियाट्स की इस जीत में एविन लुईस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के की मदद से 60 गेंद पर 89 रन बनाए। विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने अच्छा साथ निभाया। लुईस और रामदीन ने तीसरे विकेट के लिए 69 गेंद में 78 रन की साझेदारी की। इस जीत से पैट्रियाट्स को 2 अंक मिले। वह अंक तालिका में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई।

आखिरी ओवर में पैट्रियाट्स को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। क्रीज पर बेन डंक और सोहेल तनवीर थे। नईम यंग ने बेन डंक को गेंद फेंकी। वह वाइड हो गई। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। डंक ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर डंक ने फिर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के सिर जीत का सेहरा बांध दिया।

Live Blog

21:01 (IST)25 Aug 2020
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पवेलियन लौटे एश्ले नर्स

17वां ओवर सोहेल तनवीर लेकर आए और काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में एश्ले नर्स और कोरी एंडरसन ने 21 रन जुटाए। नर्स ने एक छक्का और एक चौका लगाया, जबकि एंडरसन ने भी एक छक्का लगाया। हालांकि, 18वें ओवर की चौथी गेंद पर एश्ले नर्स को अल्जारी जोसेफ ने अपना शिकार बना लिया। नर्स ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और एक चौका लगाया। नर्स और एंडरसन के बीच 29 गेंद पर 56 रन की साझेदारी हुई।

20:48 (IST)25 Aug 2020
19 गेंद पर जोड़े 26 रन

16 ओवरों का मैच हो चुका है। बारबाडोस ट्राइडेंट्स का स्कोर 4 विकेट पर 105 रन है। कोरी एंडरसन 12 गेंद में 13 और एश्ले नर्स 10 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 19 गेंद पर 26 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। 4 ओवरों का खेल बचा है। 

20:34 (IST)25 Aug 2020
13वें ओवर में गिरे 2 विकेट

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर काइल मेयर्स आउट हो गए। वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 17 गेंद में 22 रन बनाए। इस 2 चौके और एक छक्का भी शामिल है। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान जेसन होल्डर भी पवेलियन लौट गए। होल्डर ने 3 गेंद में 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। उनकी जगह एश्ले नर्स आए हैं। इस समय क्रीज पर नर्स के अलावा कोरी एंडरसन हैं।

20:22 (IST)25 Aug 2020
3 ओवर में गंवाए 2 विकेट

10 ओवरों का खेल हो चुका है। ट्राइडेंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 59 रन है। ट्राइडेंट्स ने 7 ओवर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया था। तब उसका स्कोर 49 रन था। लेकिन अगले तीन ओवरों में उसने दोनों ओपनर शाई होप और जोहानसन चार्ल्स के विकेट गंवा दिए और खाते में सिर्फ 10 रन ही जुड़े। होप और चार्ल्स को जान रुस-जग्गेसर ने पवेलियन की राह दिखाई। इस समय क्रीज पर काइल मेयर्स और कप्तान जेसन होल्डर हैं।

20:00 (IST)25 Aug 2020
छक्के लगा रहे होप

सातवां ओवर इमरान खान लेकर आए। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर होप ने लॉन्ग ऑन पर गगनचुंबी छक्का लगाया। इसके साथ ही उनका स्कोर 23 रन हो गया। सातवें ओवर की समाप्ति पर ट्राइडेंट्स का स्कोर 49 रन हो चुका था। चार्ल्स के 23 गेंद में 24 रन थे। होप ने 19 गेंद में 23 रन बना लिए थे।

19:56 (IST)25 Aug 2020
5 ओवर में 32 रन

पांचवां ओवर कप्तान रयाद एमरिट लेकर आए। उनके इस ओवर में 8 रन बने। इसमें शाई होप का छक्का शामिल था। होप और ट्राइडेंट्स का यह पहला छक्का है। पांच ओवर के बाद ट्राइ़डेंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 32 रन था।

19:53 (IST)25 Aug 2020
चार ओवर में 24 रन

चार ओवरों का खेल हो चुका है। चार ओवर बाद ट्राइडेंट्स का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन था। इसमें चार्ल्स 20 और होप के 4 रन शामिल हैं। चार्ल्स अब तक चार चौके जड़ चुके हैं।

19:51 (IST)25 Aug 2020
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा प्रसारण

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। यह मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर लाइव हो रहा है। मैच को हॉटस्टार और फैन कोड पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। मैच के अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रह सकते हैं।

19:41 (IST)25 Aug 2020
चार्ल्स और होप ने की पारी की शुरुआत

बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से जोहानसन चार्ल्स और शाई होप ने पारी की शुरुआत की। पैट्रियाट्स के लिए सोहेल तनवीर पहला ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती तीन गेंदों में कोई भी रन नहीं बना। चौथी गेंद पर चार्ल्स ने एक्रास द लाइन खेलते हुए चौका लगाया। इसके साथ ही पैट्रियाट्स का खाता खुला।

19:14 (IST)25 Aug 2020
यह है बारबाडोस ट्राइडेंट्स की प्लेइंग इलेवन

बारबाडोस ट्राइडेंट्स: जेसन होल्डर (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, काइल मेयर्स, एश्ले नर्स, रेमन रीफर, नईम यंग, मिशेल सेंटनेर, राशिद खान, हेडन वाल्श जूनियर।

19:13 (IST)25 Aug 2020
पैट्रियाट्स की चुनौती पेश करेंगे ये खिलाड़ी

सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियाट्स : रेयाद एमरिट (कप्तान), क्रिस लिन, एविन लुईस, जोशुआ दा सिल्वा, निक केली, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), बेन डंक, सोहेल तनवीर, इमरान खान, जॉन-रस जग्गेसर, अल्जारारी यूसुफ।