कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2020) का फाइनल मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में गुरुवार (10 सितंबर) को खेला गया। ट्रिबैगो नाइटराइडर्स ने सेंट लूसिया की टीम को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया है। उसने फाइनल मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। वह 2015, 2017 और 2018 में भी चैंपियन बना था।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ट्रिबैगो नाइटराइडर्स के मालिक हैं। वहीं, प्रीति जिंटा सेंट लूसिया की मालकिन हैं। इस मैच में सेंट लूसिया ने नाइटराइडर्स को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे नाइटराइडर्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। उसके लिए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए हैं। सिमंस ने 49 गेंदों की पारी में 8 चौके लगाए। उन्होंने 4 छक्के भी जड़े।
ब्रावो ने 47 गेंद की पारी में 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए। नाइटराइडर्स की टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। उसने सभी 12 मुकाबले जीते।
सेंट लूसिया जॉक्स के लिए आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। मार्क दयाल ने 29 रनों का योगदान दिया। नाइटराइडर्स के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
Highlights
ट्रिबैगो नाइटराइडर्स ने सेंट लूसिया की टीम को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया है। उसने फाइनल मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। सेंट लूसिया ने नाइटराइडर्स को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे नाइटराइडर्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। उसके लिए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए हैं। सिमंस ने 49 गेंदों की पारी में 8 चौके लगाए। उन्होंने 4 छक्के भी जड़े। ब्रावो ने 47 गेंद की पारी में 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए। नाइटराइडर्स की टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। उसने सभी 12 मुकाबले जीते।
लेंडल सिमंस और डैरेन ब्रावो ने नाइटराइडर्स के लिए तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। नाइटराइडर्स ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। ब्रावो ने इस दौरान अपना 11वां अर्धशतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 17वें ओवर में 23 रन बनाए।
नाइटराइडर्स को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 45 रनों की जरूरत है। उसके ओपनर लिंडल सिमंस और डैरेन ब्रावो क्रीज पर हैं। नाइटराइडर्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं।
नाइटराइडर्स ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 42 गेंद पर 69 रन बनाने हैं। सिमंस ने सीपीएल में अपना 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने डैरेन ब्रावो के साथ मिलकर 60 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाज टीम को जीत तक पहुंचाना चाहेंगे।
नाइटराइडर्स के 9 ओवर में जीत के लिए 87 रन और बनाने हैं। लेंडल सिमंस और डैरेन ब्रावो क्रीज पर हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। ब्रावो ने 11वें ओवर में सेंट लूसिया के कप्तान डैरेन सैमी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। दोनों टीमों के पास यहां से जीतने का मौका है।
डैरेन ब्रावो और लेंडल सिमंस ने नाइटराइडर्स की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने टीम का स्कोर 50 के करीब पहुंचा दिया है। नाइटराइडर्स ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। टिम शिफर्ट 2 गेंद पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कॉट कुगलाइन की गेंद पर आंद्रे फ्लेचर ने उनका कैच लिया।
नाइटराइडर्स को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। रोस्टन चेज ने टिऑन वेबसटर को केसरिक विलियम्स के हाथों कैच कराया। उन्होंने 11 गेंद पर 5 रन बनाए। नाइटराइडर्स ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। लेंडल सिमंस और टिम शिफर्ट नाबाद हैं।
ट्रिबैगो नाइटाइडर्स ने सेंट लूसिया जॉक्स को ऑलआउट कर दिया। जॉक्स की टीम ने 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। उसके लिए आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। मार्क दयाल ने 29 रनों का योगदान दिया। जॉक्स की टीम एक समय 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए थे। इसके बाद जॉक्स की टीम की पारी ढह गई। नाइटराइडर्स के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। फवाद अहमद और अली खान ने दो-दो विकेट लिए। अकील हुसैन को एक सफलता मिली।
सेंट लूसिया जॉक्स ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लपिए हैं। नजीबुल्लाह जादरान 16 गेंद पर 24 और जेवेल ग्लेन 7 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान डैरेन सैमी 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी दोवरों में सेंट लूसिया की टीम तेजी से रन बनाकर 170 रन तक पहुंचना चाहेगी।
सेंट लूसिया ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान डैरेन सैमी और नजीबुल्लाह जादरान क्रीज पर हैं। सैमी ने 7 गेंद पर 8 रन बनाए हैं। नजीबुल्लाह 12 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्क दयाल 27 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे फ्लेचर ने 27 गेंद पर 39 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 14 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। मोहम्मद नबी 3 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए।
सेंट लूसिया जॉक्स ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। उसके बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर 17 गेंद पर 35 और मार्क दयाल 24 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दयाल ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड को छक्का मारा था। दोनों बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा रहे हैं।
आंद्रे फ्लेचर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से सेंट लूसिया ने 6 ओवर में 60 रन बना लिए। फ्लेचर 15 गेंद पर 33 और मार्क दयाल 14 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं। प्लेचर ने अपनी पारी में अब तक 4 चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, दयाल ने दो चौके लगाए हैं।
आंद्रे फ्लेचर ने पारी के चौथे ओवर में सिकंदर रजा की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने एक चौका भी लगाया। सेंट लूसिया ने 4 ओवर में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिे हैं। फ्लेचर ने 7 गेंद पर 22 और मार्क दयाल ने 10 गेंद पर 11 रन बनाए हैं। रहकीम कॉर्नवाल को मोहम्मद अली खान ने 8 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
सेंट लूसिया को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। मोहम्मद अली खान ने रहकीम कॉर्नवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। कॉर्नवाल ने 7 गेंद पर 8 रन बनाए। उन्होने अपनी पारी में दो चौके लगाए। सेंट लूसिया के आंद्रे फ्लेचर और मार्क दयाल क्रीज पर हैं।
रहकीम कॉर्नवाल, मार्क दयाल, आंद्रे फ्लेचर (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, जेवेल ग्लेन, डैरेन सैमी (कप्तान), स्कॉट कुगलाइन, केसरिक विलियम्स, जहीर खान।
लेंडल सिमंस, टिऑन वेबसटर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), डैरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, सिकंदर रजा, अकील हुसैन, खैरी फियरे, फवाद अहमद, अली खान।
ट्रिबैगो नाइटराइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम के मैच से पहले बड़ा झटका लगा। ओपनर और स्पिनर सुनील नरेन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, सेंट लूसिया जॉक्स ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
नाइटराइडर्स के पास कीरोन पोलार्ड जैसा चतुर कप्तान है। सुनील नरेन गेंदबाजी के साथ-साथ ओपनिंग में भी खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं। टीम के पास ड्वेन ब्रावो, लेंडल सिमंस, टिऑन वेबसटर, डैरेन ब्रावो, फवाद अहमद और अली खान जैसे खतरनाक खिलाड़ी हैं।