21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार (6 अप्रैल) को भारत के दीपक लाठेर ने पुरुषों की भारोत्तोलान स्पर्धा के 69 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया। भारत का यह इन खेलों में पहला कांस्य पदक है। इससे पहले भारत ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया और यह सभी पदक भारोत्तोलन में आए हैं।
दीपक ने स्नैच में 136 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में 159 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। उन्होंने कुल स्कोर 295 के साथ कांसे पर कब्जा जमाया। उनके अलावा संजीता चानू ने देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। महिलाओं की वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा (53 किग्रा भारवर्ग) में चानू ने कुल 192 किलोग्राम का वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 84 किलोग्राम भार और क्लीन एंड जर्क में 108 किलोग्राम का भार उठाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में एक रिकॉर्ड है।
Commonwealth Games 2018 Opening Ceremony :
–भारोत्तोलक वेंकट राहुल रंगाला ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को तीसरे दिन पुरुषों की 85 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत की झोली में चौथा स्वर्ण पदक डाला।
–भारत के पुरुष साइकिल चालक मंजीत सिंह को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को पुरुषों की 15 किलोमीटर स्क्रैच रेस स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में निराश हाथ लगी है। इस स्पर्धा के हीट-2 में मंजीत स्वर्ण पदक की दावेदारी के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए और बाहर हो गए।
-मुबाशर अली द्वारा आखिरी 10 सेकेंड में पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल के दम पर पाकिस्तान ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को पूल-बी के मैच में भारत के मुंह से जीत छीन ली और मुकाबला 2-2 से ड्रॉ करा दिया।
-भारत के जिमनास्टिक खिलाड़ियों का यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। योगेश्वर सिंह ने स्पर्धा के ऑल अराउंड फाइनल में उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वह छह रोटेशन में कुल 75,600 का स्कोर ही कर सके। हरियाणा के 20 साल के जिमनास्ट ने पोमेर होर्स के अंतिम रोटेशन में 12.250 का स्कोर किया। इससे पहले, उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज में 11.400 का स्कोर किया। रिंग्स में उन्होंने 12.600 का स्कोर किया। वहीं वॉल्ट में 14.100 पैरेल बार्स में 13.000 तथा होरिजेंटल बार्स में 12.250का स्कोर किया।
-21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को लॉन बॉल की पुरुष ट्रिपल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका को 18-17 से मात दी। भारत की चंदन सिंह, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की टीम ने धीमी शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे अपनी पकड़ को मजबूत किया।
–भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।
-भारतीय तैराक श्रीहरि नटारज ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
– भारतीय तैराक साजन प्रकाश यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के अगले दौर में जगह बनाने से चूक गए हैं।
-भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को मलेशिया को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

