इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में 3.60 करोड़ में बिके झारखंड के रॉबिन मिंज ने सीके नायडु ट्रॉफी में ओड़िशा के खिलाफ मैच में दिखाया कि क्यों उन्हें रांची का गेल कहा जाता है। क्यों गुजरात टाइटंस (GT) ने उनके लिए इतने रुपये खर्च किए हैं। मिंज ने वीर सुरेंद्र साई स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दोहरा शतक ठोक दिया। उन्होंने 146 रन चौके छक्कों से बनाए।

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने 199 गेंद की अपनी पारी में 101.01 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और 9 छक्के लगाए। उनके अलावा सत्य सेतु ने 301 गेंद पर नाबाद 2023 रन ठोके। उन्होंने 28 चौके 1 छक्का लगाया। ओपनर शिखर मोहन ने 56 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। राजन दीप 11 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 छक्के लगाए।

झारखंड ने बनाया ओडिशा पर दबदबा

झारखंड ने 3 विकेट पर 287 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। उसकी पारी 58 चौके और 13 छक्के लगे। ओड़िशा के लिए सत्यकाम भारद्वार ने 2 और संबित ए बराल ने 1 विकेट लिया। झारखंड की टीम ने ओड़िशा पर दबदबा बनाया हुआ। ओड़िशा की टीम पहली पारी में 168 रन पर ही आउट हो गई थी। झारखंड के पास पहली पारी में 319 रन की बढ़त है।

क्यों हैं रांची के गेल नाम से मशहूर

रॉबिन मिंज आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह गुमला के तेलगांव के रहने वाले हैं। गुमला ने भारत को कई हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। रॉबिन को रांची का गेल नाम पड़ा क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। शरीर काफी तगड़ा है और वह गगनचुंबी छक्के लगाने हैं। पहली गेंद से शॉट लगाना पसंद करते हैं।