IPL 2022 CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 17.4 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के ओपनर हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 50 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
राहुल त्रिपाठी ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 15 गेंद में 39 रन बनाए। केन विलियमसन 40 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्के लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स के मुकेश चौधरी और डीजे ब्रावो ने एक-एक विकेट लिए। ब्रावो ने 2.4 ओवर में 29 रन दिए।
इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा का विकेट जरूर झटका, लेकिन 15 रन लुटाए। उन्होंने इस ओवर में 4 वाइड गेंदें फेंकी। चेन्नई की ओर से मोईन अली ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। चेन्नई ने अपने आखिरी 4 विकेट 5.2 ओवर में 39 रन पर गिराए। हैदराबाद की ओर से नटराजन और सुंदर ने क्रमशः 30 और 21 रन देकर 2-2 विकेट लिए।
IPL 2022: यहां जानिए बैंगलोर और मुंबई के बीच मैच का लाइव स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स में ड्वेन प्रिटोरियस की जगह मिस्ट्री स्पिनर महीश थीक्षणा खेले। साउथ अफ्रीका के हरफनमौला मार्को यॉनसन और भारतीय युवा बल्लेबाज शशांक सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू कैप दी गई।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रविंद्र जाडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, महीश थीक्षना, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी।
IPL 2022: बल्लेबाजी में विकेटकीपरों और गेंदबाजों में स्पिनर्स का जलवा; यहां देखें पूरी लिस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्कराम, मार्को यॉनसन, वॉशिंगटन सुंदर, शशांक सिंह, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
Indian Premier League, 2022
Chennai Super Kings
154/7 (20.0)
Sunrisers Hyderabad
155/2 (17.4)
Match Ended ( Day – Match 17 )
Sunrisers Hyderabad beat Chennai Super Kings by 8 wickets
IPL 2022, CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 में से 12 मैच में जीत हासिल की है।
चेन्नई सुपर किंग्स लगातार चौथा मैच हार गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच में हार के बाद अपना खाता खोला। यह मैच अगर याद रखा जाएगा तो युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के लिए। अभिषेक ने 75 रन की नाबाद पारी खेली। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। शुरुआत जरूर धीमी थी, लेकिन एक बार जब वह जम गए तो उन्होंने मैच पर पकड़ बना ली। अंत में आकर राहुल त्रिपाठी ने मैच छीन लिया।
17 ओवर का खेल हो चुका है। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 144 रन है। हैदराबाद के खाते में 17वें ओवर से 19 रन आए। अभिषेक शर्मा के 49 गेंद में 75 और राहुल त्रिपाठी के 14 गेंद में 35 रन हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 11 रन बनाने हैं। उसके हाथ में 9 विकेट हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद का 15 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 121 रन है। अभिषेक शर्मा के 43 गेंद में 71 रन हैं। वह अब तक 5 चौके और 3 छ्क्के लगा चुके हैं। राहुल त्रिपाठी के 7 गेंद में 17 रन हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच 17 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद को अब 30 गेंद में 34 रन बनाने हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। मुकेश चौधरी की गेंद पर केन विलियमसन शॉर्ट कवर पर मोईन अली को अपना कैच थमा बैठे। विलियमसन 40 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। विलियमसन की जगह राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए। राहुल त्रिपाठी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का भी लगाया। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 13 रन आए। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट 97 रन है।
अभिषेक शर्मा ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने क्रिस जॉर्डन की पहली गेंद पर चौका भी जड़ा था। अभिषेक ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 14 रन आए। 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 89 रन था।
11 ओवर का खेल हो चुका है। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 75 रन है। हैदराबाद के खाते में 11वें ओवर से 6 रन आए। अभिषेक शर्मा के 30 गेंद में 48 और केन विलियमसन के 36 गेंद में 26 रन हैं। उसे जीत के लिए 9 ओवर में 80 रन बनाने हैं। उसके हाथ में 10 विकेट हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 69 रन है। हैदराबाद के खाते में 10वें ओवर से 7 रन आए। अभिषेक शर्मा के 26 गेंद में 44 और केन विलियमसन के 34 गेंद में 24 रन हैं। उसे जीत के लिए 10 ओवर में 86 रन बनाने हैं। उसके हाथ में 10 विकेट हैं।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 62 रन है। हैदराबाद के खाते में 7वें ओवर से 5 जबकि 8वें और 9वें ओवर से 10-10 रन आए। अभिषेक शर्मा के 23 गेंद में 39 और केन विलियमसन के 31 गेंद में 23 रन हैं। उसे जीत के लिए 11 ओवर में 93 रन बनाने हैं।
महीश थीक्षना के ओवर से हैदराबाद के खाते में 13 रन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया। छह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 37 रन है। अभिषेक शर्मा के 15 गेंद में 27 और विलियमसन के 21 गेंद में 10 रन हैं।
क्रिस जॉर्डन के ओवर से हैदराबाद के खाते में सिर्फ एक रन आए। इस ओवर में केन विलियमसन सहज नहीं दिखे। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन है। अभिषेक शर्मा के 12 गेंद में 16 और विलियमसन के 18 गेंद में 8 रन हैं। छठा ओवर महीश थीक्षना लेकर आए हैं।
मुकेश चौधरी तीसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 8 रन आए। चौथा ओवर महीश थीक्षना ने फेंका। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 9 रन आए। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन है। अभिषेक शर्मा के 10 गेंद में 16 और विलियमसन के 14 गेंद में 7 रन हैं। पांचवां ओवर क्रिस जॉर्डन लेकर आए हैं।
महीश थीक्षना दूसरा ओवर लेकर आए। वह अभिषेक शर्मा के लिए एक स्लिप के साथ राउंड द विकेट आए। उनकी चौथी गेंद पर अभिषेक ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 5 रन आए। दो ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। चेन्नई की अच्छी शुरुआत हुई है।
चेन्नई के लिए पहला ओवर मुकेश चौधरी लेकर आए। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। हालांकि, अगली 5 गेंदों में विलियमसन अपना खाता नहीं खोल पाए। पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए एक रन है। उसे जीत के लिए 19 ओवर में 154 रन बनाने हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 154 रन के स्कोर पर रोक दिया। शुरुआत में दोनों ओपनर्स को आउट करने के बाद अंबाती रायुडू और मोईन अली ने पारी संभाली, लेकिन जब उन्हें तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तब यह दोनों आउट हो गए। अंत में जडेजा ने अपना बल्ला चलाया, लेकिन टीम सात विकेट पर 154 रन ही बना पाई। सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन को इस तरह के स्कोर पसंद आते हैं। वह आराम से बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बना सकते हैं। बाकी उनके पास राहुल त्रिपाठी जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैदराबाद को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने रविंद्र जडेजा को पवेलियन भेजा। केन विलियमसन ने एक्स्ट्रा कवर के पीछे भागते हुए उनका कैच लपका। जडेजा 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा की जगह क्रिस जॉर्डन क्रीज पर आए।
टी नटराजन 19वां ओवर लेकर आए। रविंद्र जडेजा ने उनकी पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमशः चौका और छक्का लगाया। इस ओवर से चेन्नई के खाते में 14 रन आए। 19 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 139 रन है। रविंद्र जडेजा के 14 गेंद में 23 रन हैं। ब्रावो के 3 गेंद में 3 रन हैं। आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार को करना है।
मार्को यॉनसन 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को फाइन लेग पर उमरान मलिक के हाथों कैच करा दिया। धोनी 6 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। धोनी की जगह डीजे ब्रावो क्रीज पर आए। ब्रावो ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18 ओवर के बाद 6 विकेट पर 125 रन है। रविंद्र जडेजा के 10 गेंद में 12 रन हैं।
एडेन मार्कराम 15वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर मोईन अली ने छक्का लगाया। हालांकि, अगली गेंद पर वह लॉन्ग ऑन पर राहुल त्रिपाठी को अपना कैच थमा बैठे। मोईन अली 35 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। उन्होंने 16वें ओवर में टी नटराजन की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। हालांकि, नटराजन की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे अपना विकेट गंवा बैठे। शॉर्ट थर्ड मैन पर उमरान मलिक ने उनका कैच पकड़ा। शिवम 5 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। शिवम की जगह एमएस धोनी क्रीज पर आए हैं।
वाशिंगटन सुंदर 14वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई। सुंदर ने रायुडू को मार्कराम के हाथों कैच कराया। रायुडू 27 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाए। रायुडू की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। शिवम ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। मोईन अली ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इसके साथ ही चेन्नई के 100 रन पूरे हो गए। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन है।
13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 97 रन है। अंबाती रायुडू के 25 गेंद में 27 रन हैं। मोईन अली के 29 गेंद में 39 रन हैं। दोनों की बीच 47 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। चेन्नई के खाते में 12वें ओवर से 6 और 13वें ओवर से 13 रन आए। उमरान मलिक के 13वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मोईन अली ने छक्का और चौका लगाया।
11 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 78 रन है। अंबाती रायुडू के 20 गेंद में 24 रन हैं। मोईन अली के 22 गेंद में 23 रन हैं। दोनों की बीच 35 गेंद में 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। चेन्नई के खाते में 10वें ओवर से 5 और 11वें ओवर से 10 रन आए।
नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है। अंबाती रायुडू के 13 गेंद में 13 रन हैं। मोईन अली के 17 गेंद में 19 रन हैं। दोनों की बीच 23 गेंद में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। चेन्नई के खाते में सातवें ओवर से 4, आठवें ओवर से 6 और उमरान मलिक के नौवें ओवर से 12 रन आए। उमरान मलिक 2 ओवर में 10 रन दे चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक सफलता नहीं मिली है।
छठा ओवर टी नटराजन लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड कर दिया। गायकवाड़ 13 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। गायकवाड़ की जगह अंबाती रायुडू क्रीज पर आए। रायुडू ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर मोईन अली ने चौका जड़ दिया। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 41 रन है। मोईन अली के 10 गेंद में 9 रन हैं। रायुडू के 2 गेंद में एक रन हैं।
उथप्पा की जगह मोईन अली क्रीज पर आए। चौथे ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 7 रन आए। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 32 रन था। पांचवां ओवर मार्को यॉनसन लेकर आए। उनके इस ओवर चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 4 रन आए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 36 रन है।
तीसरा ओवर भुवनेश्वर लेकर आए। उनके इस ओवर चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 9 रन आए। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 25 रन है। गायकवाड़ ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। चौथा ओवर वाशिंगटन सुंदर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर उथप्पा को एडेन मार्कराम के हाथों कैच करा दिया। उथप्पा 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरा ओवर मॉर्को यॉनसन लेकर आए। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। यॉनसन के इस ओवर की आखिरी गेंद पर गायकवाड़ ने चौका भी जड़ा। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 8 रन आए। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है।
उथप्पा पहली गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। हालांकि, उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। हालांकि, यदि भुवनेश्वर ने दूसरी स्लिप लगाई होती तो उथप्पा लपक लिए गए होते। उथप्पा ने तीसरी और चौथी गेंद पर 2-2 रन लिए। पांचवीं और छठी गेंद पर वह कोई रन नहीं ले पाए। पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार नई गेंद लेकर आए। उथप्पा के लिए एक स्लिप तैनात, थर्ड मैन और फाइन लेग सीमा रेखा पर लगा हुआ है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर घास है। चूंकि यह दिन का मैच है ऐसे में ओस नहीं आएगी। ग्रीम स्वान को लगता है कि गेंदबाज गेंद को पटके नहीं, तो उन्हें फायदा होगा और स्पिनर्स को यहां धीमी टर्न मिल सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्कराम, मार्को यॉनसन, वॉशिंगटन सुंदर, शशांक सिंह, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
IPL 2022, CSK vs SRH Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 का दोपहर में जो आखिरी मैच खेला गया था, उसमें राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने सीजन का पहला शतक लगाया था। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 16 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 4 मुकाबले जीतने में सफल रही है। आईपीएल 2018 के बाद से, चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 में से 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसमें आईपीएल 2018 की 4 जीत भी शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने तब फाइनल में एसआरएच को हराया था।