दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली नए कप्तान के रूप में जीत के साथ शुरुआत कर चुकी है और अब वो इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं चेन्नई को पिछले मैच में हार मिली थी और अब वो जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी।

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से हराकर जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली को इस जीत से काफी आत्मविश्वास मिला है। दिल्ली को प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जीत की लय को आगे भी बरकरार रखनी होगी क्योंकि टीम पहले ही सात में से पांच मैच हार चुकी है। टीम को एक बार फिर से अपने नए और युवा कप्तान अय्यर से आक्रामक शुरूआत की उम्मीद होगी जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 93 रन की शानदार पारी खेली थी। अन्य बल्लेबाजों में पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल को भी चेन्नई के खिलाफ चमकना होगा। दिल्ली के गेंदबाजों ने कोलकाता के खिलाफ एकजुट होकर अच्छी गेंदबाजी की थी जो चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी है।

Live Cricket Score, IPL 2018 Match 30, CSK VS DD Live Cricket Score Streaming: यहां देखें मैच का लाइव स्कोर…

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

वहीं, दो साल का निलंबन झेलकर वापसी करने वाली सीएसके की टीम शानदार फॉर्म में है। महेंद्र सिंह धौनी रन जुटा रहे हैं, जबकि फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो भी दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण को रौंद सकते हैं।

IPL 2018 Match 30, CSK vs DD highlights:

-एंगीडी की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर पंत आउट। राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने आए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में 49 रनों की जरूरत है। 

-आसिफ की पहली गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर चौका। इसके साथ ही पंत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर दो रन। पांचवीं गेंद पर चौका।   दिल्ली – 146/4(16)

-हरभजन सिंह की दूसरी गेंद पर पंत ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर एक और चौका। पांचवीं गेंद पर एक रन।  दिल्ली – 117/4(14)

-हरभजन सिंह की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर एक रन। विजय शंकर शॉट्स खेलने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। भज्जी का यह ओवर काफी अच्छा रहा।  दिल्ली – 97/4(12)

-हरभजन सिंह की पहली गेंद पर एक रन। भज्जी ने इस ओवर में काफी अच्छी गेंदबाजी की।

-अय्यर के आउट होने के बाद मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आए हैं। हरभजन सिंह ने अपने ओवर के 5 गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए हैं। अंतिम गेंद पर सिंगल। दिल्ली – 68/3(8)

-शेन वॉटसन की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर चौका। तीसरी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर एक । दिल्ली – 59/2(6)

-शेन वॉटसन की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर मुनरो ने छक्का लगाया। अंतिम गेंद पर एक और चौका। दिल्ली – 31/1(4)

-के एम आसिफ अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर शॉ ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक और चौका। चौथी गेंद पर आउट। पृथ्वी शॉ डाउन द ग्राउंड मारने की कोशिश में कैच आउट हुए। दिल्ली – 10/1

-लियाम प्लंकट की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर रायडू ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन। पांचवी गेंद पर रायडुू ने छक्का लगाया। अंतिम गेंदों पर एक और चौका। चेन्नई-187/3 (18)

-अमित मिश्रा की पहली गेंद पर रायडू ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर दो रन। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर एक छक्का लगाया। चेन्नई-149/3 (16)

-अमित मिश्रा की पहली गेंद पर रायडू ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर शेन वॉटसन कैच आउट हुए। वॉटसन के बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं। चेन्नई-130/3 (13.5)

-गलेन मैक्सवेल की पहली गेंद पर रैना बोल्ड। रैना के बाद अंबाती रायडु बल्लेबाजी करने आए हैं। चौथी गेंद पर दो रन। इस ओवर से अभी तक 4 रन आए हैं। चेन्नई-108/2 (12)

-अमित मिश्रा की पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर एक रन। पांचवी गेंद पर वॉटसन ने शॉट खेला जिसे बोल्ड ने रोक दिया। इस ओवर से आए सिर्फ 5 रन।  चेन्नई-96/0 (10)

-अमित मिश्रा की पहली गेंद पर सिंगल। पहली पांच गेंदों में मिश्रा ने सिर्फ तीन रन दिए हैं। अंतिम गेंद पर दो रन। चेन्नई-76/0 (8)

-आवेश खान दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पिछले ओवर में प्लंकट ने काफी रन दे दिए थे। दूसरी गेंद पर छक्का। चौथी गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर चौका। चेन्नई-56/0 (6)

-राहुल तेवतिया की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर भी सिंगल। पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। अंतिम गेंद पर सिंगल। दोनों ही बल्लेबाज स्कोर को आगे बढ़ाते हुए। चेन्नई-25/0 (4)

-आवेश खान दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। आवेश खान शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। पहली पांच गेंदों पर आवेश ने कोई रन नहीं दिया। इस ओवर से आए एक रन। चेन्नई-7/0 (2)